852131
सुपौल जिले के निवासी की अरब में गई जान कुल 2 महीने बाद परिजनों तक पहुंचा शव
Supaul, Bihar:सुपौल के बीरपुर थाना अंतर्गत बराटपुर वार्ड नंबर 4 निवासी की सऊदी अरब में जान चली गई थी। सूचना के अनुसार 2 महीने बाद उनका शव घर पहुंचा था। जिसके चलते परिजनों ने एजेंट के घर पर शव रखकर मुआवजे की मांग की थी। वहीं पत्नी ने बताया कि पति जुलाई 2022 में कर्ज लेकर सऊदी अरब गए थे। वहां उन्हें भेड़-बकरी चराने का काम मिला, लेकिन मालिक द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत भी थी और खाना-पीना नहीं देने और मारपीट की बात सामने आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JTET 2026: झारखंड में रिकॉर्ड 986 केंद्र, 5.65 लाख परीक्षार्थी शामिल
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 आयोजित की जा रही है। लंबे अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे झारखंड में परीक्षा के लिए 986 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि राजधानी रांची में 101 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 5.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं。 परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है।परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी है। एक-एक करके उनकी जांच की जा रही है और इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। फिजिकल चेकिंग के साथ परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।वहीं, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल समेत कई गतिविधियों पर रोक है。 JTET 2026 की परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है0
0
Report
इंडिया गठबंधन रैली के लिए सुरक्षा कड़ी, 200–250 सीसीटीवी लगा दिए गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | आज होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "हमने पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे (enclosures) बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहाँ सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कई स्वयंसेवक (volunteers) भी मौजूद हैं—जिनमें 'सेवा दल', सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं—जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने (crowd management) में सहायता कर रहे हैं.. 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं; हम प्रतिभागियों के आने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है..."0
0
Report
रामपुर* *आज़म खां को ED ने हिरासत में लिया* *रिहाई के बाद ED ने हिरासत में लिया* *आज़म को अपने
Lucknow, Uttar Pradesh:*रामपुर* *आज़म खां को ED ने हिरासत में लिया* *रिहाई के बाद ED ने हिरासत में लिया* *आज़म को अपने साथ ले गई ED टीम* *14 अक्टूबर को ED ने दर्ज किया था मुकदमा* *देर रात आज़म खां जेल से रिहा हुए थे* *रिहाई के तुरंत बाद ED ने हिरासत में लिया* *ED के साथ CRPF के जवान भी मौजूद*0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल. इगलास थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. हादसा हटलपुर मोड़ के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार हटलपुर निवासी मुकेश और महावीर सिंह उर्फ करीमा डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आई बस ने दूसरी ओर जाकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाते समय महावीर ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया. बस को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.0
0
Report
हमीरपुर-राठ मार्ग पर बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-राठ मार्ग पर बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 7 घायल, गंभीर हालत में 3 को जिला अस्पताल रेफर; घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को एम्बुलेंस से CHC छानी में भर्ती कराया गया.0
0
Report
शाहजहांपुर के जलालाबाद में तालाब से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, अनहोनी की आशंका से सनसनी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनाथाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर दी, पति की मौत
Mumbai, Maharashtra:जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार दंपति को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय है। वह पेशे से पुजारी थे एवं पूजा-पाठ करने का काम करते थे। जबकि जख्मी उनकी 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。0
0
Report
पूर्णिया रुपौली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 80 जिंदा कारतूस बरामद
Purnia, Bihar:पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के मैना भगवानपुर गांव में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि के समय छापेमारी कर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, 80 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। मकान मालिक अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल (46) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए बिहार एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना पर धमदाहा SDPO अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और 30-31 अक्टूबर की मध्य रात्रि मैना भगवानपुर वार्ड संख्या छह स्थित उनके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार निर्माण का पूरा सामान बरामद किया गया। छापेमारी में 12 बोर country-made मस्कट, 7 लोहे के देशी कट्टे और 1 रिवाल्वर सहित कुल 9 निर्मित हथियार मिले, साथ में 12 छोटे-बड़े बैरल, कट्टा के 5 पिछले हिस्से और 4 अगले हिस्से और अन्य अर्द्धनिर्मित हथियार पकड़े गए। 12 बोर के 28 और 32 बोर के 52 जिंदा कारतूस समेत कुल 80 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 19 खाली खोखा और कारतूस के दो अग्र भाग भी मिले। हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक लेथ जैसी मशीनें और दर्जनों उपकरण भी जब्त किए गए। साथ ही 25 हजार रुपए नकद, एक सैमसंग स्क्रीनटच मोबाइल और एक नोकिया की-पैड मोबाइल भी बरामद हुए। एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस मिनी गन फैक्ट्री के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।0
0
Report
दुमका नगर परिषद में नक्शा पारित कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप, अध्यक्ष-वार्ड पार्षद आमने-सामने
Dumka, Jharkhand:दुमका नगर परिषद एक बार फिर चर्चा में है. नगर परिषद के चुनाव हुए 6 से 7 महीना ही बिता है लेकिन नगर परिषद के अध्यक्ष वार्ड पार्षदों की कार्यशैली बाहर निकल कर आना शुरू हो चूका है. आरोप और प्रत्यारोप शुरू हो चूका है. शहर की जनता नगर की सरकार इसलिए चुनी कि शहर का बिकास हो सके लेकिन नगर परिषद के अंदर आपस का टकराहट सामने आने से आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म है दरसल नगर परिषद दुमका में नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप को लेकर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी आमने-सामने आ गए हैं. पार्षद महेश राम ने अध्यक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. वहीं, अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए कहा कि नक्शा पारित करने में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है कहते हुए इसमें कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से नक्शा पारित होता की बात कहीं है और कहा गया कि नक्शा पास में 10 टेक्निकल कर्मी रहने के वावजूद एक ही कर्मी को क्यों नक्शा पास कराने का जिम्मा दिया जाता है. वही वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बयान देते हुए कहा कि पुरे शहर में जितने भी नये घर बन रहे है उसमे नक्शा पास कराने के नाम पर अध्यक्ष के द्वारा रुपया उगाही की जा रही है जिसकी सूची आने वाले समय में सामने रखा जायेगा।नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाया. वही नगर परिषद की छवि धुर्मिल ना हो इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने पर भुगतान नहीं करने की अपील की गई है. जिसके बाद अब नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह मामला नगर परिषद कार्यालय के साथ शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
सांगोद के ठाकुरजी मंदिर में शराबी ने मचाया उत्पात, छेड़छाड़ और ताला तोड़ने का प्रयास
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बीती आधी रात को ठाकुरजी के मंदिर में शराबी ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ कर अस्त व्यस्त किए परिसर के सारे सामान, हनुमान प्रतिमा के साथ भी की गई छेड़छाड़, घोटे से प्रहार कर मुख्य मंदिर का ताला तोड़ने का भी किया गया प्रयास, सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर घटना की मिली जानकारी, मंदिर समिति के सदस्यों को दी गई सूचना, सांगोद क्षेत्र के कांगनिया गांव की घटना, फिलहाल पुलिस में नही करवाई गई कोई शिकायत。0
0
Report
उदयपुर में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह की शुरुआत, रैली और पौधारोपण से जागरूकता बढ़ी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुभारंभ फतहसागर की पाल पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश जिला प्रशासन और जिला पर्यावरण के तत्वावधान में निकाली रैली उप वन संरक्षक उत्तर डी के तिवारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी रैली फतहसागर देवाली छोर से प्रारंभ होकर मोती मंगरी तक पहुंचकर हुई संपन्न पर्यावरण संरक्षण की दोहराई शपथ रैली के बाद नीमच माता पहाड़ी पर किया पौधरोपण 7 नवंबर तक चलेगा ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह सप्ताह के दौरान सातों दिन अलग-अलग थीम आधारित होगी गतिविधियां0
0
Report
बीलखेड़ा माल में ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे-तेल चोरी, ग्रामीणों में हड़कंप
Baran, Rajasthan:बीलखेड़ा माल में चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे के तार और तेल चुराए बारां के शाहाबाद क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव में मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने शनिवार रात चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे नीचे पटक दिया और अंदर से कीमती तांबे का तार व तेल चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ मिला। उसके अंदर का सामान गायब देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन और शाहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। चुनावी माहौल के बीच मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गांव में बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त नियमित करने और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में चाकू दिखाकर मोबाइल छीनने के आरोप पर जनता ने धुनाई
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ : चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने का कथित आरोप, दो युवकों की जनता ने की जमकर धुनाई,खालसा कॉलेज के पास पैदल जा रहे मनोज से चाकू दिखाकर मोबाइल छीनने का आरोप,पीड़ित के शोर मचाने से दोनों युवकों का किया राहगीरों ने पीछा,सब्जी मंडी के पास दोनों युवकों को पकड़कर की धुनाई,सूचना पर मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस,जंक्शन थाने के कृष्ण ने दोनों युवकों को भिजवाया हॉस्पिटल,पुलिस आज दिन में रिपोर्ट के आधार पर करेगी आगे की जांच0
0
Report
बल्लभगढ़ के ओयो में महिला की संदिग्ध मौत; पोस्टमॉर्टम से सच्चाई सामने
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ के वन स्टार गेस्ट हाउस OYO होटल में महिला की संदिग्ध मौत। कमरे नंबर 201 में बेड पर मिला शव। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी, बिहार निवासी के रूप में हुई। सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी महिला। दोपहर में दोनों खाना लेने बाहर गए थे। रात 8:30 बजे होटल स्टाफ को मिला शव। पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। महिला के साथ आए शेखर राम की तलाश जारी। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।0
0
Report
तरनावा खेड़ा के प्रत्याशी ने महंगाई और खाद किल्लत पर सरकार पर निशाना
Begun, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच कपासन विधानसभा क्षेत्र के तरनावा का खेड़ा गांव में बड़ी सादड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बद्रीलाल जगपुरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, खाद की किल्लत और किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। जगपुरा ने कहा कि किसान 24 घंटे मेहनत करता है, लेकिन सरकार उसकी समस्याओं को समझने में नाकाम रही है। अफीम नीति को लेकर भी उन्होंने किसानों में भारी आक्रोश होने का दावा किया। वहीं कांग्रेस में एकजुटता बताते हुए जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।0
0
Report
Advertisement
