852125
सुपौल में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की गई जान
Chatapur, Bihar:सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में वार्ड 15 में 27 वर्षीय रविन्द्र मेहता नामक किसान की खेत में सिंचाई करते समय बिजली के करंट लगने से जान चली गई। सुबह अपने खेत पर गए रविन्द्र को मोटर चलाते वक्त करंट लग गया। पास के एक व्यक्ति ने बांस से बिजली के तार को हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चोंच से सिक्का उठाकर LOVE BIRD का खेल, वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:खेलने का शौक हो तो सामान की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती! देखिए, ये नन्हा LOVE BIRD अपनी चोंच से सिक्का उठाता है और मिनी बास्केट में डालने की कोशिश करता है...इसके बाद रिंग और ढक्कन के साथ भी बड़े ध्यान से खेलता नजर आता है...कभी चीजों को उठाता है, तो कभी उन्हें सही जगह पहुंचाने की कोशिश करता है...इतनी छोटी सी चोंच से इसके ये करतब देखकर हैरानी होती है...सच में, इस नन्हे खिलाड़ी का अपना ही खेल है! चोंच से सिक्का उठाता नन्हा पक्षी! मिनी बास्केट में गेंद डालने की कोशिश! सिक्के, रिंग और ढक्कन से खेल! नन्हे LOVE BIRD के अनोखे करतब! छोटा पक्षी, खेलने का निराला अंदाज!0
0
Report
बोतलों से बना अद्भुत वाद्ययंत्र: सड़क पर गूँजे ओपेरा कार्मेन की धुन
Noida, Uttar Pradesh:संगीत के लिए हमेशा महंगे वाद्ययंत्रों की जरूरत नहीं होती... कभी-कभी कांच की बोतलें भी पूरा ऑर्केस्ट्रा तैयार कर सकती हैं! मैसेडोनिया के संगीतकार जोरान माजिरोव ने BOTTLEPHONE नाम का अनोखा वाद्ययंत्र बनाया था। अलग-अलग मात्रा में पानी भरी काँच की बोतलों को डंडियों से बजाकर वे मशहूर ओपेरा CARMEN की धुन निकालते हैं। हर बोतल की आवाज अलग और सुरों का तालमेल ऐसा कि सड़क किनारे ही शास्त्रीय संगीत की महफिल सज जाती है। इसे कहते हैं, साधारण चीजों से असाधारण संगीत! कांच की बोतलों से निकली ओपेरा की धुन! पानी भरी बोतलों पर सजा संगीत! बोतलों से बजाया मशहूर ओपेरा CARMEN! काँच की बोतलें बनीं अनोखा वाद्ययंत्र! सड़क पर बोतलों से सजी संगीत की महफिल!0
0
Report
दक्षिण भारत की लोककला का रंगीन जुलूस मोरपंखों के साथ आकर्षण का केंद्र
Noida, Uttar Pradesh:पारंपरिक पोशाक, सिर के पीछे सजे विशाल मोरपंख और हाथों में मोर की आकृतियाँ... कलाकारों का हर अंदाज इस जुलूस को खास बना रहा है... ढलती शाम के बीच जब ये टोली सड़क से गुजरती है, तो देखने वालों की भीड़ भी इनके साथ चलने लगती है। दक्षिण भारत की लोककला का ये रंगीन अंदाज सचमुच देखने लायक है! सड़क पर उतरा मोरपंखों का नजारा! मोर बनकर थिरके कलाकार! मोरपंखों से सजा रंगीन जुलूस! लोकनृत्य ने खींची लोगों की नजरें!0
0
Report
Advertisement
छठ घाटों की सुरक्षा-स्वच्चता, गोताखोर तैनाती: डीसी-एसपी ने निरीक्षण किया
Ansar Nagar, Jharkhand:छठ पर्व की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, नहाय खाय आज डीसी एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण साफ-सफाई, सुरक्षा और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का दिया निर्देश चतरा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और छठ व्रती सुरक्षित माहौल में अर्घ्य अर्पित कर सकें, आज नहाय खाय है, इसके साथ ही सूर्योपासना का पर्व शुरू हो गया है। पर्व को लेकर गुरुवार को उपायुक्त रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर पूरा करने, घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षित पहुंच की व्यवस्था करने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील और गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अताउर्रहमान उर्फ बाबू भाई एवं कार्यपालक पदाधिकारी विनीता गुप्ता, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।0
0
Report
मॉल में साथ-साथ चलते दो फ्रेंच बुलडॉग, दोस्ती की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:दोस्ती हो तो ऐसी, जहां चलने का अंदाज भी एक जैसा हो! मॉल की चमचमाती फर्श पर ये दो FRENCH BULLDOGS एक साथ कदम बढ़ा रहे हैं। कभी दोनों के कदम मिलते हैं, तो कभी कानों को हिलाते हुए एक जैसी चाल में आगे बढ़ते हैं। ऐसा लग रहा है मानो दोनों ने पहले से ही अपनी WALKING की प्रैक्टिस कर रखी हो। न कोई जल्दबाजी, न कोई पीछे... बस कदम से कदम मिलाकर चलने का अपना ही अंदाज! दोस्ती ऐसी, कदम भी एक साथ! दो फ्रेंच बुलडॉग की मैचिंग वॉक! एक जैसी चाल, एक जैसा अंदाज! मॉल में साथ-साथ निकले दो दोस्त! कदम मिले तो बन गई जोड़ी!0
0
Report
चार कुत्तों के सामने बिल्ली ने हार नहीं मानी
Noida, Uttar Pradesh:कहते हैं कि हिम्मत के आगे ताकत भी छोटी पड़ जाती है... और यहां तो एक नन्ही सी बिल्ली ने चार बड़े कुत्तों के सामने हार मानने से ही इनकार कर दिया! आंगन में अकेली बैठी इस बिल्ली को चारों तरफ से कुत्तों ने घेर लिया। कोई गुर्रा रहा था, तो कोई करीब आने की कोशिश कर रहा था... लेकिन बिल्ली अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। फिर अचानक पूरा झुंड वहां से दुम दबाकर भाग निकला और ये नन्ही बिल्ली वहीं बैठी रही। सच में, रौब दिखाने के लिए बड़ा होना जरूरी नहीं! चार कुत्तों के सामने डटी रही नन्ही बिल्ली! नन्ही बिल्ली के सामने भागा पूरा झुंड! आकार छोटा, हौसला सबसे बड़ा! चारों तरफ कुत्ते, फिर भी नहीं डरी बिल्ली! आंगन में बिल्ली का दबदबा!0
0
Report
Advertisement
GRAP-3 लागू, गौतम बुद्ध नगर में निर्माण रोक, स्मॉग गन से धुआँ कम
Noida, Uttar Pradesh:जिलाडीश्री महोदय के निर्देश पर प्रदूषण विभाग द्वारा GRAP-3 लागू किया गया है। निर्देशों का पालन संबंधित विभाग सुनिश्चित कर रहे हैं। निर्माण कार्यों को तत्काल प्रतिबंधित करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृषि विभाग को निर्देश किए गए हैं कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में कहीं भी पराली जलाने की घटना ना हो। लगातार बैठकें की जा रही हैं।0
0
Report
रंगों के बहाव में जीवंत हुआ अंतरिक्ष यात्री, तस्वीर ने बदली कलाकारी
Noida, Uttar Pradesh:कैनवास पर बनी तस्वीर को अगर आंखों के सामने बदलते हुए देखना हो, तो ये कलाकारी देखिए! आर्टिस्ट क्रिस जैकूब ने एक कंकाल जैसे अंतरिक्ष यात्री की तस्वीर बनाई है, जिसके हाथों में रंगों से भरा चमकदार गोला नजर आता है। लेकिन असली कमाल तब शुरू होता है, जब नीले, लाल और नारंगी रंग आपस में बहने और टपकने लगते हैं। ऐसा लगता है मानो तस्वीर में बनी दुनिया सचमुच हरकत करने लगी हो। ब्रश से नहीं, बहते रंगों से रची गई ये अनोखी कला है! कैनवास पर रंगों का बहता जादू! अंतरिक्ष यात्री के हाथों में रंगों का गोला! तस्वीर में हरकत भरती अनोखी कला! बहते रंगों से जीवंत हुई पेंटिंग! स्थिर तस्वीर बनी चलती हुई कलाकृति!0
0
Report
ऊंचाई पर रस्सी के रास्ते में चुनौती: सेफ्टी हार्नेस से भी डगमगते कदम
Noida, Uttar Pradesh:जमीन से ऊंचाई पर पहुंचते ही अच्छे-अच्छों के कदम लड़खड़ा जाते हैं... और यहां तो हर कदम पर संतुलन बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं! देखिए, रस्सियों के सहारे ऊंचाई पर बने इस लकड़ी के रास्ते पर सफेद जूतों में आगे बढ़ते कदम। नीचे जमीन काफी दूर है और रास्ता इतना संकरा कि जरा सी चूक भी मुश्किल में डाल सकती है। हालांकि, सेफ्टी हार्नेस के सहारे ये रोमांचक सफर जारी है। सच में, यहां हिम्मत से ज्यादा संतुलन की परीक्षा है! हवा में लटका लकड़ी का रास्ता! एक कदम आगे, नीचे गहरी खाई! ऊंचाई पर संतुलन की असली परीक्षा! रस्सियों के सहारे रोमांचक सफर!0
0
Report
Advertisement
बालकनी पर हुदहुद का जलवा: सिर पर कलगी, पंखों में धारियाँ वाला शाही पक्षी
Noida, Uttar Pradesh:सिर पर कलगी, लंबी मुड़ी हुई चोंच और पंखों पर काली-सफेद धारियां... ये पक्षी किसी शाही अंदाज से कम नहीं! इसे कहते हैं हुदहुद यानी EURASIAN HOOPOE। जब ये सतर्क होता है, तो सिर पर मौजूद इसकी खूबसूरत कलगी पंखे की तरह खुल जाती है। भूरे-नारंगी रंग का शरीर और अनोखा अंदाज इसे बाकी पक्षियों से अलग पहचान देता है। इस बार तो शहर की बालकनी की रेलिंग पर ही इसने अपना जलवा दिखा दिया! कलगी खोलकर हुदहुद ने दिखाया जलवा! बालकनी में दिखा खूबसूरत हुदहुद! सिर पर पंखा, अंदाज निराला! लंबी चोंच और शाही कलगी वाला पक्षी! कुदरत की कारीगरी का अनोखा नमूना!0
0
Report
एक पंजे ने रोक दिया नन्हे बिल्ली के तूफान को, शरारत पर ब्रेक
Noida, Uttar Pradesh:एक तरफ घर में तूफान मचा है, तो दूसरी तरफ कोई उसे शांत करने की पूरी कोशिश कर रहा है! पीले सोफे के आसपास ग्रे रंग का नन्हा बिल्ली का बच्चा लगातार गोल-गोल घूम रहा है, जबकि उसका क्रीम रंग का साथी बड़े आराम से बैठकर ये तमाशा देख रहा है। आखिरकार जब शरारत कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, तो दूसरा बच्चा पंजा बढ़ाकर उसकी घूमती पूंछ पर रख देता है। बस, एक पंजे में सारी भागदौड़ पर ब्रेक लग गया! एक पंजे ने रोका नन्हे का तूफान! एक मस्ती में, दूसरा बना कंट्रोलर! पूंछ पर पंजा, शरारत पर ब्रेक! एक की मस्ती, दूसरे की समझदारी!0
0
Report
नज़रिए से बदला रूप: एक कलाकृति में दो जानवर
Noida, Uttar Pradesh:एक ही कलाकृति, लेकिन देखने का नजरिया बदला और तस्वीर ही बदल गई! फ्रांस के कलाकार मैथ्यू रॉबर्ट-ऑर्टिस ने तारों को जोड़कर ऐसा अनोखा वायर स्कल्पचर तैयार किया है, जो सामने से देखने पर दो जिराफ दिखाई देता है। लेकिन जैसे ही आप अपनी जगह बदलकर इसे दूसरे कोण से देखते हैं, वही तार मिलकर हाथी का आकार बना लेते हैं। यानी न कुछ जोड़ा गया, न कुछ हटाया गया... सिर्फ नजरिया बदला और पूरी कलाकृति का मतलब बदल गया! एक कलाकृति, दो अलग-अलग जानवर! दो जिराफ से बन गया हाथी! नजरिया बदला, तस्वीर बदल गई! तारों से रचा नजरों का धोखा! एक ही मूर्ति में छिपे दो रूप!0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व पर कटिहार रेलवे 18 जोड़ी और 6 विशेष ट्रेनें चलाने को तैयार
Katihar, Bihar:छठ महापर्व को लेकर कटिहार रेल मंडल अलर्ट यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी नियमित और 6 विशेष ट्रेनें संचालित स्टेशनों पर ठहरने की भी होगी व्यवस्था दक्षिण भारत से लेकर कोलकाता तक घर वापसी की सुविधा महानगरों से घर लौटने वाले छठ व्रतियों और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महानगरों में रहने वाले बिहारवासियों का अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। छठ व्रतियों और घर लौटने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए कटिहार रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से लेकर स्टेशनों पर सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए मंडल पूरी तरह तैयार है । यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी नियमित ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा डीएचआर सेक्शन में पूजा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए छह विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज और जोगबनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों की सहायता पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। छठ के दौरान ट्रेनों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। पूर्णिया स्टेशन के बाहर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर भी छठ से पहले यात्रियों के लिए ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने आगे बताया कि कटिहार स्टेशन से छठ व्रतियों और यात्र यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत तक ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्णिया स्टेशन से कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी से भी देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। रेलवे का प्रयास है कि छठ के इस महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन में सफर से लेकर स्टेशन पर इंतजार करने तक किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करना ही रेल मंडल की प्राथमिकता है。0
0
Report
बाराबंकी: गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में 27 दिन बाद युवती का कंकाल मिला
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, 27 दिन बाद खेत में मिला युवती का कंकाल बाराबंकी में 27 दिन से लापता युवती की तलाश का अंत खेत में मिले कंकाल के रूप में हुआ। धान की फसल कटने के बाद कपड़ों और चप्पल के साथ मिले कंकाल की पहचान परिजनों ने अपनी पुत्री के रूप में की। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है。 भैसुरिया मजरे सुल्तानपुर निवासी किशोरी अक्टूबर की शाम घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद पिता ने 17 अक्टूबर को रामनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर रात फतेहुल्लापुर गांव में अमर सिंह के धान के खेत में बकरी चराने गए चरवाहों को कंकाल, कपड़े और चप्पल दिखाई दिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और चप्पल से उसकी पहचान की। क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एएसपी विवेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा。0
0
Report
AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल जिले की AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद वांछित गैंग लीडर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को किया अरेस्ट मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (BC) है। सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चिनू और विकास कालिया गैंग के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में था वांटेड0
0
Report
Advertisement
