icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाबा नानक में बीजेपी नेता विजे सोनी मोहलोवालि पर अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चलाई

Batala, Punjab:ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਫਿਰ ਚਲੀਆਂ ਤਾਬੜ ਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਅਣ ਪਛਾਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਕੈਮਰੇ ਚ ਹੋਈਆ ਕ਼ੈਦ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂ ਵਿਜੇ ਸੋਨੀ ਮੋਹਲੋਵਾਲੀ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ। ਵਾਲ਼ ਵਾਲ ਬਚੇ ਬੀਜੇਪੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿਜੇ ਸੋਨੀ ਮੋਹਿਲੋਵਾਲੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟਰੇਡ ਸੈਲ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਤੇ ਹਲਕਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਤੋਂ ਬੀਜੇਪੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੀ ਮੋਹਲੋਵਾਲੀ 'ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸ਼ੀਸ਼ੀ ਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਧਰ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਕੋਟਲੀ ਸੂਰਤ ਮੱਲੀ ਦੇ ਐ ਐਚ ਓ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਵਿਜੇ ਸੋਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 9.40 ਵਜੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਕੋਟਲੀ ਸੂਰਤ ਮੱਲੀ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਕਾਰ 'ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ 'ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਰੰਨ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ.ਕੈਮਰੇ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਾਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ.
0
0
Report

गाजीपुर हत्याकांड: इनामी बदमाश कमलेश चौधरी एनकाउंटर में मारे गए, गैंग अभी बाकी

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर चर्चित विनीत राय हत्याकांड के 1 लाख का इनामिया कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, अब विनीत राय के पिता बोले– गैंग का पूरी तरह सफाया हो मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय ने पुलिस कार्रवाई को सराहा बोले- गैंग का अभी पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। हत्या की वारदात में कुल 7 बदमाशों के शामिल होने का दावा आलोक राय ने कहा- वसूली के लिए मेरे बेटे की हत्या की गई गैंग जिले के कोने-कोने में अपराध करता है, मृतक के पिता की मांग- बाकी अपराधियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए योगी सरकार, गाजीपुर पुलिस और वाराणसी एडीजी व डीआईजी को कहा धन्यवाद डीआईजी वैभव कृष्ण को विशेष धन्यवाद देकर जताया भरोसा गाजीपुर के चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद अब पीड़ित परिवार का बड़ा बयान सामने आया है। कॉल पुलिस एनक्टर में 1 लाख का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी मारा गया। जिसके बाद मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय ने खुलकर कहा है कि गैंग का अभी सफाया नहीं हुआ। सभी अपराधियों का एनकाउंट होना चाहिए। उन्होंने योगी सरकार, जिले के पुलिस कप्तान, एडीजी और डीआईजी वाराणसी का धन्यवाद भी किया है। दरअसल गाजीपुर के बहुचर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कल पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी ढेर हो गया। कमलेश चौधरी इस हत्याकांड में नामजद आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। अब इस पूरे मामले पर मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हत्या की एफआईआर में चार नामजद आरोपी थे, जिसमें कमलेश चौधरी भी शामिल था। आलोक राय के मुताबिक घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग शामिल थे और अभी गैंग के बाकी सदस्य खुले घूम रहे हैं। इस दौरान आलोक राय ने एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है लेकिन गैंग का सफाया अभी नहीं हुआ। ये गैंग जिले के कोने-कोने में वारदात करता है। वसूली के चक्कर में मेरे बेटे की हत्या की गई। सभी अपराधियों का एनकाउंट होना चाहिए।आलोक राय ने कहा कि उन्हें योगी सरकार और पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने गाजीपुर पुलिस कप्तान, एडीजी और डीआईजी वाराणसी की कार्रवाई की सराहना करते हुए विशेष रूप से डीआईजी वैभव कृष्ण को धन्यवाद दिया। विनीत राय हत्याकांड में एक बड़े आरोपी के एनकाउंटरो के बाद अब पुलिस की नजर गैंग के बाकी सदस्यों पर है। परिवार खुलकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। बाइट- आलोक राय- मृतक विनीत राय का पिता
0
0
Report
Advertisement

सीवान में सड़क पर स्कॉर्पियो आग लगने से जल गई, चालक सहित सभी सुरक्षित बाहर निकले

Siwan, Bihar:सीवान में अचानक बीच सड़क पर एक स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर कूद कर निकल गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दाहा पुल के समीप की है। बताया जा रहा है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से कल शाम एक बारात गोपालगंज जिले के मीरगंज गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सुबह बाराती स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे। वाहन में करीब आठ लोग सवार थे। सभी लोग खुशी-खशी घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब स्कॉर्पियो नगर थाना क्षेत्र के दाहा पुल के समीप पहुंची तभी वाहन के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। पहले चालक को कुछ तकनीकी खराबी का आभास हुआ। उसने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसी बीच धुआं तेजी से निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बिना देर किए वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। चालक की चेतावनी पर सभी लोग तुरंत वाहन से कूद कर उतर गए। इसके कुछ ही देर बाद स्कॉर्पियो में आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी स्कॉर्पियो जलने लगी। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाँकि तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी।
0
0
Report

गंगोत्री धाम के मुख्य स्नान घाट बंद, रावल पुरोहितों में भारी आक्रोश

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री धाम में सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने मुख्य स्नान घाट को बांस के डंडे लगाकर बंद कर दिया है क्योंकि गंगोत्री धाम में स्नान घाटों की स्थिति काफी खराब है स्नान करते समय कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए मुख्य स्नान घाट को बंद कर दिया है। वहीं स्नान घाट बंद करने से गंगोत्री के रावल तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश है तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जिला प्रशासन ने समय रहते स्नान घाटों की मराम्मत का कार्य नहीं करवाया जिससे स्नान घाटों पर लगातार खतरा बना हुआ है। अब जिला प्रशासन अभी कमियों को दरकिनार कर स्नान घाटों को बंद कर रहा है तो श्रद्धालु और अन्य लोग कैसे गंगा स्नान करेंगे। गंगोत्री रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि स्नान घाटों की मराम्मत के लिए जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश है जल्द स्नान घाटों को खोलने मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद 14 हजार लीटर शराब नष्ट, पुलिस का दावा कार्रवाई

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि बेगूसराय पुलिस भी शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लाखो थाना क्षेत्र से बरामद की गई करीब 14 हजार लीटर अवैध शराब को पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट किया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की भी कार्रवाई की जा रही है। आपको बताते चले बेगूसराय के लाखो थाना परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 14 हजार लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह शराब पिछले दिनों विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान बरामद की गई थी। शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिले में शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।हालांकि लगातार बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कई सवाल भी खड़े कर रही है। एक ओर सरकार शराबबंदी को सफल बता रही है, वहीं दूसरी ओर बार-बार हो रही भारी बरामदगी यह संकेत देती है कि तस्कर अब भी सक्रिय हैं और शराब की खेप जिले तक पहुंच रही है। ऐसे में शराबबंदी की प्रभावशीलता को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: निखिल कुमार, मुख्यालय डीएसपी, बेगूसराय
0
0
Report

बिहार ग्रामीण बैंक की ओटीएस योजना से किसानों के पुराने कर्ज में बड़ा लाभ

Hajipur, Bihar:अगर आपने भी बिहार ग्रामीण बैंक से कोई पुराना लोन लिया था और किसी कारणवश उसे नहीं चुका पाए,तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण बैंक अपने ग्राहकों और किसानों के लिए एक बेहद शानदार स्कीम लेकर आया है, जिसके तहत आप अपने बरसों पुराने कर्ज से मामूली रकम देकर हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज नयन ने बताया कि मई महीने से बैंक ने एक नई OTS स्कीम लागू की है, जिसके तहत बैंक कर्जदारों को भारी छूट दे रही है। उन्होंने कहा, कि अक्सर लोक अदालत में ग्राहक और किसान शिकायत करते थे कि हमारे बैंक में कम छूट मिलती है, लेकिन इस बार हमने छूट का दायरा बहुत बड़ा कर दिया है। अगर ब्याज जोड़कर किसी का बकाया 100 बनता है तो वह महज 15 या 20 रुपये देकर अपना लोन सेटल करवा कर खाता बंद करवा सकता है। खास बात यह है कि यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनका किसान क्रेडिट कार्ड या अन्य लोन साल 2000, 2005, 2008, 2010 या 2015 से अटका हुआ है और आर्थिक तंगी के कारण वे इसे नहीं भर पा रहे थे। आंकड़े बताते हैं कि अकेले इस जिले में करीब 134 करोड़ रुपये का लोन NPA पड़ा हुआ है जिसे इस स्कीम के जरिए ठीक किया जा सकता है। लिईजा इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक की टीमें गांव-गांव जाकर ग्राम सभा कर रही हैं और लोगों को इसके फायदों के बारे में जागरूक कर रही हैं। बैंक की इस पहल से ग्रामीण खासकर किसान काफी आकर्षित हो रहे हैं और इस भारी छूट का लाभ उठा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: बुलडोजर से हटाने के साथ प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Jaunpur, Uttar Pradesh:सरकारी जमीन पर कब्जे पर चला बुलडोजर, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। तहसील क्षेत्र के खटहरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा बंजर भूमि पर शौचालय समेत अन्य निर्माण कर कब्जा किए जाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। तहसीलदार न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, राजस्व विभाग की टीम तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर की सहायता से कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के बीच हलचल तेज हो गई है। प्रशासन के इस सख्त रुख को अतिक्रमण के खिलाफ बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यायालय के आदेश पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया गया कब्जामुक्त।
0
0
Report
Advertisement

पंचकुला गैंगवार: पार्षद देवर पर गोलीबारी, शूटर गिरफ्तार

Panchkula, Haryana:पंचकूला में गैंगस्टरों द्वारा शूटआउट की बड़ी आपराधिक घटना आई सामने। बुधवार देर रात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रतन लुबाना बुधवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली रतन लुबाना को लग गई। हमले के दौरान बदमाशों ने पिस्टल लोड करते समय दो कारतूस मौके पर गिरा दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आ गए और पंचकूला के मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी गई। नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की और बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब इलाके में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के घुटनों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों को पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंदर और होशियारपुर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है। दोनों पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का आरोप है। जसविंदर पर पहले से ही हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने इस पूरी वारदात में लगभग 18 राउंड फायरिंग की और उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई हैं। काबिलेजिक्र है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस घटना में एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे पूरी साजिश क्या थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top