852218
बिहार के पिपरा में नहर में डूबा 10 वर्षीय बालक वहीं गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
Pipra, Bihar:पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही में मधेपुरा उपशाखा नहर में 10 वर्षीय महबूब आलम डूब गया। कल दोपहर अन्य बच्चों के साथ खेलते समय पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। परिजनों को सूचना मिलने पर देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन बालक नहीं मिला। आज सुबह से गोताखोर और आपदा मित्र टीम द्वारा तलाश जारी है। अभी तक बालक का कोई सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों का टर्नओवर दिखाने वाले चार गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपी कपिल चौधरी, सचिन, सुनील और विनीत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई स्वाट/सर्विलांस/साइबर टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से की। आरोपियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अटल चौक के पास चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से eight मुहरें, 11 एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड फोन, सात चेकबुक, 17 एटीएम कार्ड, छह सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, 26 दस्तावेज और सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी जीएसटी फर्म तैयार कर कारोबारियों को फर्जी बिल उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इन फर्जी बिलों के जरिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर दिखाया जाता था और 3 से 5 प्रतिशत कमीशन बांटा जाता था। मामले में पुलिस अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा: राशन-बीपीएल कार्ड कटौती पर सरकार पर तीखे आरोप
Karnal, Haryana:करनाल । दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए । उन्होंने बीपीएल कार्ड, राशन में मिलने वाले तेल, कानून-व्यवस्था और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार व चुनाव आयोग पर निशाना साधा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए उनके आरोपों पर कांग्रेस पहले भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाती रही है। हुड्डा ने कहा कि करीब छह महीने पहले भी यहां बड़ा कार्यक्रम हुआ था और अब इतने कम समय में दोबारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए राकेश कंबोज समेत पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी लंबा समय है, इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। हुड्ड़ा बोले- बीपीएल कार्ड और पेंशन काटने के बाद राशन से तेल भी बंद किया हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में चुनाव के बाद करीब 12 लाख बीपीएल कार्ड काटे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन काटे जाने और बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन में तेल बंद किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वर्ष 2024 में राशन में तेल शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। हुड्डा ने कहा कि महंगाई और रोजगार के साथ गरीब परिवारों से जुड़ी सुविधाओं का मुद्दा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उठाना चाहिए। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर हुडडा ने कहा कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हुडडा ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है और अब पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। हुडडा ने दावा किया कि हरियाणा में मतदान के दिन 61 प्रतिशत वोटिंग दिखाई गई, जबकि मतगणना के दौरान 68 प्रतिशत वोट गिने गए। उन्होंने पोस्टल बैलेट के आंकड़ों का जिक्र करते हुए भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ये दावे हुड्डा के बयान का हिस्सा हैं; हाल के दिनों में वह हरियाणा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर इसी तरह के आरोप सार्वजनिक रूप से लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभियान चलाएगी। हुडड़ा ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के नारे भी लगाए गए। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों और पार्टी के आधिकारिक फैसले को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के लगातार कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही。0
0
Report
सपा ने परिमल नाथवानी के बेटे को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर झारखंड में राजनीतिक हलचल
Ranchi, Jharkhand:सपा ने परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया तो झारखंड में भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सुनाई देने लगी0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में सेवासेतु अभियान आंगन मिलन से महिलाओं पोषण और स्वास्थ्य पर जोर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सेवा सेतु अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित किया गया आंगन मिलन कार्यक्रम, कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन, महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य की दी गई जानकारी, कार्यक्रम में नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश, कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी सहित सीडीपीओ और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही, राठ विकास खंड सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
चिरमिरी कैंप: स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी दवा वितरित की और नशामुक्ति की शपथ दिलाई
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. मंगल भवन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अपیل की हेल्थ कैंप जायदा से जायदा लोग पहुँच लाभ ले. इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुजुर्गों को सहारे के लिए स्टिक वितरित की गई, हेल्थ कैंप में टीबी मरीजों को दवा किट का वितरण भी किया गया. वहीं रायपुर से पहुंचे डॉक्टरों को मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. चिरमिरी कैंप में मेगा हेल्थ कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़ इलाज़ और जांच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग. मेगा हेल्थ कैंप के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई. शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है. कार्यक्रम में कोरिया कलेक्टर, सीएमएचओ डॉ. खरे समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना भी की.0
0
Report
DNA टीम रिश्वत के लिए बाहर से 100 रुपये लाने का मामला; बाहर के दुकानदार ने 105 रुपये PhonePe से लिये
Hyderabad, Telangana:DNA TEAM BROUGHT 100/- FROM OUT SIDE TO GIVE BRIBE, OUT SIDE SHOP KEEPER GAVE 100/- BY TAKING 105 VIA PHONE PAY SAME HAPPENS REGULARLY WITH PATENTS AND ATTENDERS.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के CM श्री स्कूल में श्रीलंका प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सुधार समझे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली के सरोजिनी नगर में 'CM श्री' स्कूल में श्रीलंका से आए एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, "...यह प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को समझने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहा है। श्रीलंकाई सरकार 2027 से एक नई शिक्षा नीति पर काम कर रही है, और उन्होंने दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों को देखने और समझने की इच्छा जताई। हम उन्हें अपने 'CM श्री' स्कूल ले गए। वे वहां देखी गई अलग-अलग पहलों से प्रभावित हुए—जिनमें हर कमरे में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ICT लैब, खास ज़रूरतों वाले बच्चों (CWSN) के लिए खास केयर रूम, 'साइंस ऑफ़ लिविंग' प्रोग्राम और मल्टी-सेक्टरल स्किल लैब शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडل ने इन सफल कोशिशों की तारीफ़ की और इच्छा जताई कि हम इन्हें श्रीलंकाई सरकार के साथ भी साझा करें..."0
0
Report
नवसारी में कांग्रेस नगर सेविका के विरोध के बीच मेयर को टिकट की शुभकामनाएं
Navsari, Gujarat:નવસારી મહાનગરપાલિકા ની કોંગ્રેસી નગર સેવિકા પ્રભા વલસાડિયાએ ભાજપના મેયર અશોક ધોરાજિયાને વિધાનસભા ચૂંટણીની ટિકિટ અને જીત માટે શુભકામનાઓ પાઠવી. મહિલા નગરસેવિકાએ આક્ષેપ કર્યો છે કે મતદારોને નારાજ ન કરવા માટે મેયરના ઈશારે શહેરમાં હાલ દબાણ હટાવીના કામગીરી બંધ રાખવામાં આવી. વિપક્ષી નેતા દ્વારા જ શાસક પક્ષના મેયરની જીતની કામના કરવાના આ નિવેદનને કારણે ખુદ કોંગ્રેસ પક્ષની અંદર અને રાજકીય વર્તુળોમાં ભારે આશ્ચર્ય ફેલાયું. શું કોંગ્રેસ વિધાનસભાની ચૂંટણી જીતવા સક્ષમ નથી તેવી ચર્ચાએ જોર પકડ્યું0
0
Report
आगरा में जवानों ने रक्तदान से मानवता की मिसाल कायम कर दिखायी
Agra, Uttar Pradesh: आगरा ब्रेकिंग देश की सुरक्षा करने वाले जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर शिविर में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा CISF कमांडेंट ऋषि कौशिक और जवानों ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ निभाई सामाजिक जिम्मेदारी शिविर के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। देश की सेवा केवल सीमा और सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाना भी सच्ची सेवा है।0
0
Report
Advertisement
ताजमहल में बंदरों का हमला जारी, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले का सिलसिला जारी ताजमहल घूमने आए एक और महिला पर्यटक बनी बंदर के हमले का शिकार बंदर के काटने से रोती दिखी महिला पर्यटक ताजमहल में फिर पर्यटक पर बंदर का हमला जिम्मेदार कौन? आखिर ताजमहल में बंदरों का आतंक कब होगा खत्म? ASI प्रशासन पर्यटकों को सुरक्षा देने में नाकाम ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल सुपरिंटेंडेंट बेपरवाह0
0
Report
यूकेडी में संगठनात्मक असहमति, अल्मोड़ा से 17 पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में एक बार फिर संगठनात्मक असहमति सामने आई है। बुधवार को अल्मोड़ा में केंद्रीय और जिला स्तर के 17 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने यूकेडी-डी के साथ आगे की राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री रहे नरेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताओं की बातों और कार्यों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है और संगठन के संविधान के खिलाफ भी काम किए जा रहे हैं। इन्हीं कारणों से 17 से अधिक पदाधिकारियों और कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। बिष्ट ने कहा कि आगे जल, जंगल और जमीन के साथ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया को लेकर असहमति के चलते लिया गया है। इस्तीफा देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष पवन लतवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिला महामंत्री सचिन जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष नीरज सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह बिष्ट, बागेश्वर जिला महामंत्री पंकज भट्ट, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपा जोशी, संगठन मंत्री प्रियंका बिष्ट, कोषाध्यक्ष किरण मेहरा, आरती आर्य, मनीषा नेगी, सरस्वती आर्य और सुंदर सिंह शामिल हैं।0
0
Report
बांधों में भ्रष्टाचार के बाद भी 10 साल से नहरों का निर्माण क्यों अटका?
Panna, Madhya Pradesh:बांधों के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है । 10 साल बाद भी नहरों का निर्माण नहीं0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते हंगामा
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ता को पहनाया ज्ञानेश कुमार का मुकुट और हाथ में जंजीर छिंदवाड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचे .कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेट्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा और दो फायर ब्रिगेड भी तैनात रही.कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का मुकुट पहने एक कार्यकर्ता को हाथों में जंजीर पहना कर प्रदर्शन किया और उसे कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक जंजीरो के साथ ले गए. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भी कोशिश की जिस पर पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया और पुतले को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगशर का भी प्रयोग किया गया .वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस प्रकार देश के चुनावों को प्रभावित किया राहुल गांधी का कहना है कि बार बार वोट की चोरी हो रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती थी मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग और एल आई बी को रिपोर्ट दी गई कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है यहां पर भी वोट की चोरी हुई और वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए छिंदवाड़ा में भी काउंटिंग के पहले 2 घंटे लाइट बंद की गई और नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव हार गए .उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है .कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जीतती आई है .निर्वाचन आयोग को अब स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है और हम इसी लिए ये आंदोलन कर रहे है.0
0
Report
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान, महादेवी घाट अंत्येष्टि स्थल पर की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट में चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह* कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वयं सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनभावनाओं और जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पूर्व महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और विकास का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं, जिनमें लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था से अंत्येष्टि के दौरान लकड़ी की खपत कम करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक एवं पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें। इसके बाद मंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनके चित्रों के विषय और उनके सपनों के बारे में भी जानकारी ली। चित्रकला प्रदर्शनी देखी । *बाइट - असीम अरुण -मंत्री*0
0
Report
कट्ठीवाड़ा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, शराब-भरी कार ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:कट्ठीवाड़ा। क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कट्ठीवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार को ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुजरात भेजी जा रही थी शराब की खेप। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब भरकर ड्राई स्टेट गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी वाहन चालक के पास किसी प्रकार का परमिट नहीं था, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की0
0
Report
Advertisement
