फायनेंसकर्मी से 60 हजार समेत बाइक की लूट हुई
Triveniganj, Bihar:त्रिवेणीगंज थाना मुख्यालय के आदर्श मोहल्ला में दिनदहाड़े अपराधियों ने भारत फायनेंसकर्मी से बंदूक के दम पर 60 हजार रुपये सहित बाइक टैब व मोबाइल लूट लिये। घटना दोपहर की है। पीड़ित नीतीश कुमार बेगूसराय के साहेबपुरकमाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि मीटिंग व कलेकशन कर ज्योही बाहर निकला तभी लुटेरे घेर कर घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। डीएसपी बिपिन कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
