841439
जगदीशपुर सिवान में बिजली करंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान
Jagdishpur, Bihar:जगदीशपुर सिवान के बाघी गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मृतक पानी पीने के लिए समरसेबल पंप चालू करने जा रहा था। इस दौरान वह बिजली के गिरे हुए नंगे तार के संपर्क में आ गया और अचेत हो गया। किशोर को इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉ. श्यामा कांत ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली सरकार कैबिनेट बैठक: कांवड़ियों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता और सुविधाओं का प्रस्ताव
New Delhi, Delhi:दोपहर 3:00 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में होगी बैठक आज की बैठक में कांवड़ियों के लिए सरकार लगा सकती है बड़ी सौगात पर मोहर कावड़ शिविरों के लिए आर्थिक सहायता में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव और उसी के साथ-साथ बिजली पानी और अनेकों सुविधा देगी सरकार इसी के साथ-साथ दिल्ली के कई अहम मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा0
0
Report
ED ने दिल्ली के 600 करोड़ हेल्थ स्कैम के दस्तावेज मांगे, जाँच तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में करीब 600 करोड़ रुपये के हेल्थ स्कैम की जांच अब तेज हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल सामान और उपकरणों की 구매 से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मांगे हैं. ED ने टेंडर प्रक्रिया, कंपनियों के चयन, सामान की सप्लाई, गुणवत्ता जांच और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड तलब किए हैं. जांच के दायरे में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, सी-आर्म मशीन, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, ORS, बेडशीट, सर्जिकल सामान, ग्लव्स और दवाइयों की खरीद शामिल है. इस मामले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है. ED यह पता लगा रही है कि खरीद प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी या मनी लॉन्ड्रिंग हुई है या नहीं. इससे पहले तत्कालीन DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल और उप नियंत्रक लेखा नीरज चोपड़ा के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. वहीं, CPA के पूर्व प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब सभी की भूमिका की गहन जांच जारी है. जांच एजेंसी ने टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन, ठेके देने के नियम, सामान की सप्लाई, जांच, मंजूरी और पेमेंट रिलीज से जुड़े तमाम रिकॉर्ड्स मांगे हैं. इसके अलावा ईडी ने उन कंपनियों, मैन्युफैक्चरर्स, ओईएम (OEM) और डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े वित्तीय लेन-देन की पूरी डिटेल भी मांगा है, जिनसे ये तमाम मेडिकल सामान खरीदे गए थे. दिल्ली सरकार के पूर्व हेल्थ मिनिस्टर और आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस मामले से जुड़ी फाइल गायब होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है.0
0
Report
बंगाल में बदलाव के दौर में पुलिस परेड जारी, मीडिया पर हमला—गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
Noida, Uttar Pradesh:पहने हुए हाफ पैंट। नंगे पैर। पुलिस खुलेआम सड़क पर परेड करा रही है। लोग खड़े होकर देख रहे हैं। जो ट्रीटमेंट फलता की पुष्पा समेत कई असामाजिक तत्वों को दिया गया था। वही ट्रीटमेंट दिया गया धर्मतला में मीडिया पर हमला करने वालों को। पूरे बंगाल ने देखा कि बदलाव वाले बंगाल में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
बिहार में छात्रों पर AK-47 से गोलीबारी, केजरीवाल ने विपक्ष के आरोपों के बीच क्या कहा?
Noida, Uttar Pradesh:Arvind Kejriwalआख़िर BJP को क्या हो गया है? बिहार में हमारे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गईं। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? আমি مودि-सम्राट को याद दिलाना चाहता हूँ- लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से नारा लगा था - “सिंहासन ख़ाली करो की जनता आती है” कृपया छात्रों से पंगा न लें.0
0
Report
रanchi समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची मौसम के मिजाज की बात करें तो आज रांची में भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है।0
0
Report
अलीगढ़ ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल: समस्याएं सुनीं, निदेश दिए गए
Tonk, Rajasthan:अलीगढ़ ग्राम पंचायत परिसर में रात्रि चौपाल का आयोजन, उनकेियारा उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, एसडीएम सुमन गुर्जर ने रात्रि चौपाल में लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्या निराकरण के निर्देश, तहसीलदार रामधन मीणा, विकास अधिकारी विजय सिंह, सीबीईओ सीताराम मीणा, प्रशासक सबिया बी, ग्राम विकास अधिकारी रमेश प्रजापत रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
गोरम घाट रेलवे ट्रैक पर छत पर चढ़कर रील बनाने से बड़ा हादसा खतरा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर गोरम घाट रेलवे ट्रैक पर युवकों के रील बनाने का वीडियो वायरल मारवाड़ जंक्शन के पास गोरम घाट रेलवे ट्रैक पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बारिश का मौसम शुरू होते ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग गोरम घाट मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट चलने वाली ट्रेन में छत पर चढ़े दिख रहे हैं युवा पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है घटित समय रहते संज्ञान लेने की है आवश्यकता ट्रेन आने के समय युवक पुल के ऊपर खड़े होकर बनाते हैं रील रविवार को वीकेंड के चलते गोरम घाट में दिखी भारी भीड़0
0
Report
बुराड़ी की खोदी सड़क बनी मुसीबत, जलभराव से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में विकास के नाम पर खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। बुराड़ी के इब्राहिमपुर से कुशک, कादीपुर होते हुए नंगली जाने वाली मुख्य सड़क पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। नतीजा—टूटी सड़क, जलभराव, उड़ती धूल और स्कूल के बाहर खुला नाला… यानी हर दिन हादसे का खतरा। तस्वीरें राजधानी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की हैं जहाँ विकास के दावों की सच्चाई सड़क पर बिखरी नजर आ रही है। इब्राहिमपुर से कुशक, कादीपुर होते हुए नंगली जाने वाली मुख्य सड़क महीनों से बदहाल पड़ी है। दिल्ली जल बोर्ड ने यहां सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा दुरुस्त करना जरूरी नहीं समझा गया। नतीजा यह है कि राहगीर, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक हर दिन जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। मानसून में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। सड़क पर जलभराव इतना बढ़ जाता है कि गड्ढे दिखाई नहीं देते। वहीं गर्मियों में उड़ती धूल लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सबसे चौंकाने वाली तस्वीर कादीपुर एमसीडी स्कूल के बाहर की है। स्कूल के ठीक सामने सड़क टूटी हुई है और उसके किनारे नाले के कई होलपास खुले पड़े हैं। छोटे-छोटे मासूम बच्चे इन्हीं खुले होलपास के ऊपर से संतुलन बनाकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जलभराव होने पर खुले होलपास दिखाई नहीं देते, जिससे कई बार बच्चे नाले में गिर चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया। लोग कई बार शिकायतें और पत्राचार किए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं। सवाल यह है कि जब विकास के नाम पर सड़कें खोदी जाती हैं, तो उनकी मरम्मत समय पर क्यों नहीं होती? स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर खुले नाले और टूटी सड़क की जिम्मेदारी आखिर किसकी है؟ विकास के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि बुराड़ी की यह सड़क अब लोगों के लिए परेशानी और बच्चों के लिए खतरे का रास्ता बन चुकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस सड़क के साथ-साथ खुले होलपास की समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है। रिपोर्ट / नसीम अहमद0
0
Report
जैसलमेर मोहनगढ़ में नहर से घड़ियाल का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के मोहनगढ़ से बड़ी खबर,मोहनगढ़ के LKM नहर के 19 RD पर घड़ियाल का सफल रेस्क्यू, करीब एक घंटे की मशक्त के बाद वन विभाग ने पकड़ा घड़ियाल, नहर किनारे धूप सेंकते दिखाई दिया था 7 से 8 फीट लंबा घड़ियाल, सूचना मिली की कम पानी वाली नहर में है घड़ियाल तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू के बाद घड़ियाल को मोहनगढ़ रेस्क्यू सेंटर लाया गया, WWF द्वारा व्यास नदी में छोड़े गए घड़ियालों में से एक होने की कही बात, हरिके बैराज और नहर प्रणाली के जरिए जैसलमेर पहुंचा घड़ियाल, फिरोजपुर की विशेषज्ञ टीम को किया गया सूचित, जल्द होगा हैंडओवर, रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व मोहनगढ़ रेंजर हनुमानराम ने किया,0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर में मंगलवार-शुक्रवार दक्षिण भारतीय प्रसाद से भारत की विविधता का अनुभव
Ujjain, Madhya Pradesh:हर मंगलवार और शुक्रवार प्रसाद स्वरूप वितरित होंगे दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजन\n\n'एक भारत, अनेक परंपराएँ' की भावना के साथ महाकाल की नगरी में मिलेगा देश की विविध संस्कृति का अनुभव\n\nउज्जैन। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद में एक नई सौगात मिलने जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने "रस संगमम् – एक भारत, अनेक परंपराएँ" नाम से नई पहल शुरू की है। इसके तहत मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र में अब सप्ताह में दो दिन दक्षिण भारत के पारंपरिक व्यंजन प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे।\n\nअब तक श्री महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप दाल, चावल, रोटी, सब्जी और मीठा दिया जाता था। अब इस व्यवस्था में एक नया आयाम जोड़ा गया है, ताकि देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भारत की विविध भोजन परंपराओं का भी अनुभव कर सकें।\n\nनई व्यवस्था के अनुसार हर मंगलवार श्रद्धालुओं को इडली या वड़ा, सांभर, स्टीम चावल, पोंगल और मौसमी सब्जी प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे। वहीं हर शुक्रवार पुलिहोरा, पायसम, रसम, स्टीम चावल और मौसमी सब्जी का प्रसाद दिया जाएगा।\n\nमंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि यह पहल केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य देश की अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और स्वादों को एक सूत्र में जोड़ना है। महाकाल की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता का भी आत्मीय अनुभव हो सके, इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है।\n\nश्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि "रस संगमम् – एक भारत, अनेक परंपराएँ" पहल के माध्यम से "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को और मजबूत किया जाएगा। उनका कहना है कि महाकाल की नगरी में देश के हर कोने से श्रद्धालु आते हैं और यह पहल उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पाक परंपराओं से जोड़ने का एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।0
0
Report
बेगूसराय में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, इलाके में सनसनी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से सिर काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बलहपुर-गुप्ता लखमीनिया बांध के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सदानंदपुर वार्ड संख्या-11 निवासी शिवकुमार पासवान के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बादल कुमार को गांव का ही एक युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बादल देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि उसका शव बलहपुर-गुप्ता लखमीनिया बांध के पास पड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की और शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस युवक ने बादल को घर से बुलाया था, वह घटना के बाद से लापता है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और इस मामले का खुलासा कब तक हो पाता है।0
0
Report
हरिद्वार के सिंहद्वार में कांवड़ चोरी के आरोप पर मारपीट, भीड़ उग्र
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के सिंहद्वार क्षेत्र में शिवभक्त की कांवड़ चोरी, मौके पर मचा हंगामा और अफरा-तफरी। कांवड़ चोरी का आरोप एक अन्य कांवड़िये पर लगने के बाद श्रद्धालुओं ने उसे पकड़कर जमकर मारपीट की। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और कांवड़ चोरी की घटना के साथ मारपीट के घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में तेज बारिश से जलभराव, कांवड़ यात्रा जारी, मौसम हुआ सुहावना
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में रातभर से जारी तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट। लगातार बरसात से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति, लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा असर। गंगाजल लेने पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों को उमस और गर्मी से राहत मिली, बारिश के बीच यात्रा जारी रही। कांवड़ियों का कहना है कि ठंडे मौसम में पैदल यात्रा करना आसान हो जाता है और अधिक दूरी तय करने में सुविधा मिलती है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
उत्तराखंड में भारी बारिश: शासन ने SDRF-NDRF मदद से राहत जारी रखी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Vinod Kumar Suman (Secretary, Disaster Management and Rehabilitation, Uttarakhand) on Heavy Rainfall Situation/ Disaster Response Measures/ State Preparedness पूरे राज्य में कल रात से लगातार बारिश हो रही है और कुछ ज़िलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन पहले से मिली जानकारी के आधार पर तैयार था और सभी ज़रूरी जगहों पर ज़रूरी कदम उठा रहा है। हालांकि कुछ मामूली नुकसान की खबरें हैं, जैसे बद्रीनाथ के पास भूस्खलन, जोशीमठ के पास पेड़ गिरना, और गुप्तकाशी व सोनप्रयाग समेत कई इलाकों में मलबे के कारण सड़कें बंद होना, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है। देहरादून में जलभराव और मामूली भूस्खलन की खबरें हैं। कुछ सड़कें बंद हैं, पेड़ गिरे हैं, और निंदा चौकी के पास कुछ दुकानों और एक पुल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सभी ज़िल्ले अलर्ट पर हैं और लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं, जो आम तौर पर सामान्य बनी हुई है। आज दोपहर तक और अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है। देहरादून में, हालांकि काफी नुकसान की खबर है, लेकिन प्रशासन, SDRF और NDRF से मदद और बातचीत जारी है। सहस्रधारा के पास एक पुल को मामूली नुकसान पहुंचा लेकिन वह गिरा नहीं; टीमें मौके पर समस्या को ठीक कर रही हैं। इसके अलावा, दो दुकानों के सामने के शेड और एक छोटा तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया, और कुछ जगहों पर जलभराव की खबर मिली, हालांकि अब पानी उतर गया है। अधिकारी फील्ड का दौरा कर रहे हैं।0
0
Report
दतिया चुनाव: कांग्रेस जीत का दावा, जनता का साथ मिलने की उम्मीद
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया जीत का दावा कांग्रेस ने जताया अपने कार्यकर्ताओं नेताओं की मेहनत पर भरोसा कांग्रेस बोली जनता अराजकता नहीं चाहती हमारे प्रत्याशी घनश्याम सिंह सहज सरल स्वभाव के हैं और उन्हें जनता अपना समर्थन देगी आज कांग्रेस एक बड़ी जनसभा दतिया में करने वाली है मतदान वाले दिन कांग्रेस के सभी नेता दतिया विधानसभा सीट के चारों तरफ तैनात रहेंगे0
0
Report
Advertisement
