843302
सीतामढ़ी में विशेष अभियान, बाल श्रम से आठ बच्चों को किया गया मुक्त
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में विशेष किशोर पुलिस इकाई और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने बाल श्रम एवं बाल तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आठ बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है। इन बच्चों को मुक्त करने के बाद नियोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति सीतामढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में रावण दहन पर दुर्योधन पुतले पर सवाल उठे
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग में पहुंची एक शिकायत ने सबका ध्यान खींच लिया है. शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया- अगर रावण का पुतला जलाया जाता है, तो दुर्योधन का पुतला क्यों नहीं जलाया जाता? शिकायत में यहां तक तर्क दिया गया कि दुर्योधन को रावण से बड़ा पापी माना जा सकता है, फिर सिर्फ रावण का पुतला क्यों जलता है? आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने कहा यह मामला मानव अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि रावण मानव नहीं था. आयोग ने सलाह देते हुए कहा कि आप गलत जगह आ गए हैं. वहीं आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि सन 2000 से अब तक करीब 74 हजार शिकायतें पहुंच चुकी हैं. इनमें कई आवेदन फर्जी या आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर के भी हैं. आयोग के पास अब तक 900 मामले ही लंबित है.0
0
Report
कानपुर पहुंचे रोहिताश गौड़; मुश्ताक खान के निधन पर शोक
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भाभी जी घर पर हैं! के तिवारी जी पहुंचे कानपुर, मुश्ताक खान के निधन का जताया दुख –झकरकटी से कलेक्टरगंज तक कानपुर का गहरा नाता –मुश्ताक खान का निधन और बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई लोकप्रिय टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं! में मनमोहन तिवारी का प्रसिद्ध किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौड़ अपने धारावाहिक की पृष्ठभूमि वाले शहर कानपुर पहुंचे, जहां ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए उन्होंने मनोज संतोषी व अश्विनी धीर जैसे स्थानीय लेखकों, साथी कलाकारों तथा झकरकटी व कलक्टरगंज जैसी चर्चित जगहों से शो के गहरे जुड़ाव को साझा किया। सुरक्षा कारणों से मुख्य सड़कों पर शूटिंग न हो पाने और सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचने की वजह बताते हुए उन्होंने बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई चढ़ते सूरज को सलाम पर बेबाकी से बात की तथा हाल ही में अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताते हुए खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन ने एक पत्र के जरिए उन्हें म्हाडा का घर दिलवाने में बड़ी मदद की थी। इसके साथ ही उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह की बैंक डकैती पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'हिसाब' जिसमें उनके साथ शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी हैं की जानकारी दी और मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान' की 350 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व सफलता को भारतीय दर्शकों की धार्मिक भावनाओं, नीम करोली बाबा के आशीर्वाद और वर्ड ऑफ माउथ का जादुई चमत्कार बताया।0
0
Report
मायावती और चंद्रशेखर के बीच दलित वोटों के लिए जंग शुरू, बी टीम का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा-दलित वोटों को लेकर मायावती और चंद्रशेखर में जंग शुरु हो गई है, मायावती ने पहली बार खुलकर चंद्रशेखर पर हमला बोला है और उनको बीजेपी की बी टीम बताया है, मायावती के चंद्रशेखर पर हमले के पीछे की वजह उनका खिसकता दलित वोट है0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, मकान गिरा
Fatehpur, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से हुआ बड़ा हादसा दो मंजिला मकान भर-भराकर गिरा मकान गिरने से मचा हड़कंप, राहत बचाव कार्य जारी कस्बे के सूरज गुप्ता के घर पर हुआ सिलंडर ब्लास्ट फायर और पुलिस ने स्थानीयों की मदद से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना0
0
Report
औरंगाबाद में रिश्वतखोरी: वन स्टॉप सेंटर प्रशासक कांति कुमारी गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कांति कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। एक केस में सुलह कराने के नाम पर नबीनगर की एक महिला से उसने 15 हजार रुपए बतौर रिश्वत की मांग की थी मगर बात 10 हजार पर तय होने के बाद आज रिश्वत की राशि देने के लिए उसे बुलाया गया था। मगर इससे पहले महिला ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी। निगरानी विभाग ने शिकायत की पुष्टि के बाद टीम का गठन कर आज औरंगाबाद में कार्रवाई की जिसमें केंद्र प्रशासक कांति कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए टीम उसे लेकर पटना चली गई है।0
0
Report
फूलपुर पोखर सुरक्षित: प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शांतिपूर्ण बुलडोजर अभियान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के फूलपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, पोखर किनारे से हटाया अतिक्रमण, करीब 20 दिन पहले पिकअप हादसे में गई थी 4 की जान जेसीबी से ध्वस्त किए मकान, टीन शेड और बाउंड्री वॉल, 70 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण अभियान धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पोखर के आसपास बने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने पूरे अतिक्रमण को चिह्नित किया था। जिसमें मकान, टीन शेड, लैट्रिन-बाथरूम और बाउंड्री वॉल जैसे निर्माण शामिल थे। सोमवार को इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई。 अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों समेत 70 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस टीम और एंबुलेंस को भी मौके पर रखा गया था। धौलपुर तहसीलदार हेमंत शर्मा, मनियां तहसीलदार ताराचंद सैनी और मनियां सीओ खलील अहमद समेत कई अधिकारी अभियान के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ。 दरअसल, यह कार्रवाई करीब 20 दिन पहले हुए एक दर्दनाक हादसे से जुड़ी है। फूलपुर गांव में ही पोखर के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गई थी। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पोखर के आसपास सुरक्षा और अवैध अतिक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पोखर किनारे अवैध निर्माणों के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है。 इसी हादसे के बाद प्रशासन ने पोखर को सुरक्षित करने का फैसला लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पोखर की सुरक्षा के लिए जरूरी थी। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प यात्रा: सरमथुरा में भाजपा ने जेसीबी से पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत
Dholpur, Rajasthan:सेवा संकल्प अभियान यात्रा का सरमथुरा में भव्य स्वागत , कार्यकर्ताओं ने चांदपुरा गांव में जेसीबी से की पुष्पवर्षा सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही सेवा संकल्प अभियान यात्रा के धौलपुर जिले में प्रवेश पर सरमथुरा के चांदपुरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के चांदपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जेसीबी मशीनों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान देव दर्शन, वृक्षारोपण, ग्राम चौपाल, सेवा संवाद, गौ सेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर वाराणसी में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य जनसंकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से जोड़ना है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, यात्रा संयोजक विनय परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
पंचकूला: मंत्री ने शिकायतों के निस्तारण और वरिष्ठ नागरिक टिप्पणी पर कार्रवाई के निर्देश दिए
Panchkula, Haryana:पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी 8 शिकायतें रखी गईं, जिन पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पंचकूला में इस समिति की बैठकों में लंबित शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाती रही है। बैठक के दौरान पिंजौर की रतनपुर कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश अपनी शिकायत लेकर निकर में पहुंचे। शिकायत सुनने से पहले मंत्री ने उनके पहनावे को लेकर नाराजगी जताई और उनसे उम्र पूछी। चंद्रप्रकाश ने अपनी उम्र 57 वर्ष बताई। इस पर मंत्री ने उन्हें वरिष्ठ नागरिक होने की बात कहते हुए निकर पहनकर बैठक में आने पर टिप्पणी की। चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह ड्यूटी से सीधे आए थे और बारिश के कारण उनके कपड़े भीग गए थे, इसलिए वह निकर पहनकर बैठक में पहुंचे। प्लॉट विवाद में दोनों पक्षों को कोर्ट के फैसले तक जमीन में नहीं जाने के निर्देश बैठक में पंचकूला निवासी रज्जन सिंह ने कालका में प्लॉट से जुड़े विवाद की शिकायत रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्लॉट को उन्होंने खरीदा था, उस पर पहले जजपा और वर्तमान में भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा के लोगों ने जेसीबी के जरिए उनकी डीपीसी तोड़कर कब्जा कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री ने दोनों पक्षों को कोर्ट का फैसला आने तक विवादित जमीन में नहीं जाने के निर्देश दिए। रास्ता कब्जाने की शिकायत पर तहसीलदार से रिपोर्ट तलब शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट रहे विधिचंद की ओर से रास्ते पर कब्जे की शिकायत भी बैठक में रखी गई। इस पर मंत्री ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी कि संबंधित स्थान पर पहले रास्ता था या बाद में उसे बंद किया गया। यदि रास्ते पर कब्जा किए जाने की पुष्टि होती है तो एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। बजरंग दास की शिकायत खारिज कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग द्वारा राउंडअबाउट बनाने से जुड़ी शिकायत भी समिति के सामने रखी गई। सुनवाई के दौरान उनके उपस्थित नहीं होने की जानकारी सामने आई। मंत्री ने मामले को गंभीर न बताते हुए और शिकायत के करीब सात साल पुराने होने का हवाला देते हुए इसे खारिज करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें。0
0
Report
करनाल में तेज बारिश से पानी-पानी शहर, किसानों की फसलें खतरे में
Karnal, Haryana:करनाल में सुबह से हो रही है बारिश करनाल शहर में पानी पानी सेक्टर 13 की यह तस्वीर आप देख रहे हैं यहां पर सड़कों पर पानी भर गया है और लोग परेशान हो रहे हैं स्कूल और कॉलेज के बच्चों को काफी ज्यादा परेशानियां आ रही है। करनाल सेक्टर 13 में थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी पानी हो जाता है लेकिन आज तो सुबह से ही बारिश हो रही है इस वजह से सड़कों पर पानी पानी है वहीं पार्षद प्रतिनिधि वीर विक्रम ने बताया कर्ण कैनाल ड्रेन है पानी बैक मार रही है इस वजह से शहर में पानी पानी है उसकी प्रॉपर सफाई नहीं हुई प्रशासन ने दावे तो किए थे लेकिन बारिश ने पोल खोल कर रखदी है । बाइट पार्षद प्रतिनिधि वीर विक्रम करनाल में बहुत तेज बारिश हो रही है आप देख सकते हैं की बहुत ज्यादा बारिश हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं जरूर बढ़ा दी है वहीं लोगों ने कहना कि सुबह 10:00 बजे से ही बारिश हो रही है बारिश से अब फसलों को काफी ज्यादा नुकसान होगा धान की फसल पक्की हुई है वह नीचे गिर जाएगी जिससे उसमें काफी नुकसान होगा वहीं मंडियों में भी जो फसल गई हुई है उसमें भी नुकसान होगा पूरे मानसून के समय इतनी बारिश नहीं हुई लेकिन बी मौसमी बारिश में किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है वहीं जिला सचिवालय में पहुंचे किसानों का कहना था कि अगर सरकार टाइम से खरीद करती तो कम नुकसान होना था0
0
Report
Advertisement
गंडक जलस्तर बढ़ने के बीच बिहार मंत्री सम्राट चौधरी मोतिहारी पहुंचे, तटबंध सुरक्षा समीक्षा
Motihari, Bihar:नेपाल में लगातार हो रही बारिश और गंडक नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मोतिहारी के डुमरिया घाट पहुंचकर गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। डुमरिया घाट पहुंचने पर हुसैनी उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान:मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह हरसिद्धि के विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान,भाजपा नेता ललन चौधरी एवं पवन राज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री/मंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। *अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा* निरीक्षण के पश्चात श्री चौधरी ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ बैठक कर सुरक्षात्मक उपायों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंधों की लगातार पेट्रोलिंग की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे, ताकि तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।0
0
Report
रिटायर्ड ADG के डिजिटल अरेस्ट के बाद साइबर ठगों पर पुलिस की जांच तेज
Jaipur, Rajasthan:भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के रिटायर्ड ADG को ही डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपीयों ने पुलिस और सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर ऐसा डराया कि ADG ने अपने खातों से 2 करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. इस केस में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. ADG साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त ADG, GSI को 9 अगस्त से मोबाइल और WhatsApp कॉल आने लगा करते थे. कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताया. पीड़ित को कहा गया कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है. गिरफ्तार वारंट जारी हो चुका है और वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंस गया है. इसके बाद शुरू हुआ डिजिटल अरेस्ट का खेल. ग्राफिक्स: डिजीटल अरेस्ट का पूरा खेल; सरकारी अधिकारी बनकर कॉल; मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर; गिरफ्तारी वारंट भेजा; लाइव लोकेशन रखने का दबाव; बैंक खाते में RTGS करवाने का दबाव. साइबर ठगों ने रिटायर्ड एडीजी को 9 से 18 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट रखा. फर्जी सरकारी दस्तावेज और गिरफ्तारी वारंट व्हाट्सएप पर भेजे गए. वीडियो कॉल पर रहने के लिए कहा गया. किसी से संपर्क नहीं करने और लाइव लोकेशन चालू रखने का दबाव बनाया गया. इसके बाद बैंक खाते की जाँच के नाम पर RTGS कराए गए. रिटायर्ड अधिकारी के ICICI Bank खाते में 2.02 करोड़ रुपए, YES BANK खाते में 10.10 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए. रकम अब अलग-अलग खातों में लेयरिंग और डायवर्जन हुई. बैंक स्टेटमेंट, KYC, मोबाइल नंबर, CDR आदि के माध्यम से जाँच जारी है. जाँच में साहिल कुमार सुरेला के IDFC First Bank खाते में धनराशि पहुँचना पाया गया; साहिल ने रवि कुमार घोसल्या को खाते उपलब्ध कराया. तरह-तरह के बैंकिंग सामग्री साथ लिए गए और कमीशन मिला. अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मनी ट्रेल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है. पुलिस मनी ट्रेल पर नजर रखे हुए है. WHATSAPP, TELEGRAM रिकॉर्ड, CDR, IPDR, CAF, बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच जारी है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि 2.12 करोड़ कहाँ कहाँ गए और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं. साइबर पुलिस का संदेश है कि पुलिस, ED, NIA या कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही पैसे जमा कराने के नाम पर गिरफ्तारी की जाती है.0
0
Report
हमीरपुर में बिजली तार चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, 1.55 लाख नकद, 48.5 किलो कॉपर बरामद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से 155500 रुपये और 48.5 किलों ग्राम कॉपर वायर किया बरामद, चोरी किए कॉपर के तार को पुलिस ने कब्जे में लिया, मुखिबर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी, मौदहा कोतवाली इलाके के बड़ेरी नाला के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
कानपुर: विनीत मिनोचा हत्या मामले में बहु शालू रिहाई, 50 हजार पर जमानत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहु शालू को बड़ी राहत जेल में बंद बहू शालू की रिहाई का कोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट ने कहा- हत्या की साजिश में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं पुलिस ने विवेचना के बाद शालू के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर तत्काल रिहाई के आदेश अदालत या विवेक्षक के बुलाने पर शालू को होना होगा पेश0
0
Report
फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी गैंग गिरफ्तारी, 31 मामलों का खुलासा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ जहानाबाद के नारायणपुर से साइबर ठगी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे आरोपी मुकदमा, गिरफ्तारी और आजीवन कारावास का डर दिखाकर करते थे ठगी अंकित सिंह, संतोष और सनी उर्फ दीपक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 कीपैड, 5 एंड्रॉयड और 2 आईफोन बरामद ठगी में इस्तेमाल एक लैपटॉप भी बरामद अलग-अलग राज्यों व जिलों में 31 साइबर फ्रॉड शिकायतें मिलीं शिकायतों में 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा पुलिस की पूछताछ में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का तरीका सामने आया0
0
Report
कटिहार रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट पर दुष्कर्म के आरोप; पुलिस जांच जारी
Katihar, Bihar:रेलवे लोको पायलट पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की परिवार से विवाद के बाद घर से निकलकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी एफएसएल की टीम को मौके पर भेजकर किया साक्ष्य एकत्र तथा आसपास के लोगों से किया पूछताछ कटिहार में रेलवे के एक लोको पायलट पर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर आवेदन दिया है । पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार से विवाद के बाद घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान स्टेशन प र उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसकी पहचान उसने रेलवे लोको पायलट के रूप में की है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बरमसिया स्थित एक किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आवेदन मिलते ही कटिहार महिला थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं रेलवे स्टेशन और आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम को मौके पर भेजकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में उसका 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जिस मकान में घटना घटित होने की बात कही गई है, वह किसी लोको पायलट को किराए पर दिया हुआ था। आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर तेजी से आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
