843301
सीतामढ़ी में काइरोप्रैक्टिक इलाज की तरफ मरीजों का बढ़ रहा रुझान
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में इन दिनों स्वास्थ्य सेवा में काइरोप्रैक्टिक काफी तेजी से बढ़ रहा है मांसपेशी और हड्डियों से जुड़े समस्याओं से पीड़ित मरीजों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. काइरोप्रैक्टर डॉ बीरू कुमार का मानना है कि दवाओं या सर्जरी का उपयोग किए बिना, अपने हाथों या विशेष उपकरणों से रीढ़ की हड्डी और जोड़ों को सही स्थिति में समायोजित किया जाता है इस पद्धति के अनुसार शरीर की कई बीमारियां रीढ़ की हड्डी के गलत संरेखण या नसों पर दबाव के कारण होती हैं। हाथों से दबाव देकर इसे ठीक किया जाता है। यह मुख्य रूप से पीठ दर्द, गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द, सिरदर्द और जोड़ों की जकड़न को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसके चिकित्सक दर्द निवारण के साथ-साथ व्यायाम, खान-पान और जीवनशैली में सुधार की सलाह भी दी जाती है. सीतामढ़ी में इस पद्धति से इलाज के लिए दूर दूर से मरीज पहुंच रहे हैं और अपनी इलाज करा रहे हैं।0
0
Report
843302
LJP (R) नेता अधिवक्ता सुशील कुमार बिहार में वैश्य समाज के उभरते नेता, बर्थडे पर नेताओं का महाजुटान
Lauhdiah, Dumra, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतामढ़ी निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार के जन्मदिन समारोह में सत्ताधारी दल और विपक्ष के तमाम बड़े राज्य स्तरीय नेताओं का महाजुटान देखने को मिला। अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य समाज के उभरते युवा नेता हैं पटना में आयोजित इनके बर्थडे सेलिब्रेशन में लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का अपनी माता जी के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर सुशील कुमार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर, बिहार के कद्दावर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने भी अधिवक्ता सुशील कुमार को जन्मदिन की विशेष बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार सरकार के माननीय विधि मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक डॉ. चंद्रप्रकाश , राजू तिवारी, श्रीमती बेबी कुमारी, VIP के संस्थापक मुकेश सहनी समेत कई गणमान्य लोगों ने सेलिब्रेशन में शामिल हुए।0
0
Report
843302
मंत्री श्वेता गुप्ता की अपील , MLC उमीदवार अभिषेक झा को जिताने की अपील
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार में शुक्रवार को होने वाले स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन के वोटरों से NDA उम्मीदवार अभिषेक झा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि विकसित बिहार की भागीदारी में अपना योगदान सुनिश्चित करें । बाइट - डॉ श्वेता गुप्ता मंत्री समाज कल्याण बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
843301
सीतामढ़ी पुलिस ने फिशिंग के आरोप में दो गिरफ्तार
Chak Rajopatti, Bihar:सीतामढ़ी साइबर थाना पुलिस ने फिशिंग के जरिए लोगों के बैंक खातों से पैसे ठगने वाले दो अभियुक्त, मोहम्मद आसिफ इकबाल और मोहम्मद फहद अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों बेतिया जिले के निवासी हैं। उनके पास से 6 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शिकायत के आधार पर जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई थी।
0
0
Report
843314
किसानों ने भारत सरकार के नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Dumra, Bihar:सीतामढ़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने भारत सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। सैकड़ों की संख्या में आए किसानों ने जम कर नारेबाजी की और सीतामढ़ी समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया साथ ही सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे को अपना मांग पत्र सौंपा। इनकी मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने समेत कई मुद्दा शामिल है।0
0
Report
