मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सीतामढ़ी में दिवंगत BJP नेता प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि
Sitamarhi, Bihar:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीतामढ़ी पहुंचे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रभात झा के परिवारजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रभात झा के पैतृक गांव कोरियाही में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे, जिसमें जिला पदाधिकारी रिची पांडेय और एसपी मनोज कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
