सीतामढ़ी से कम वोटों से जीते JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बिगड़े बोल
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी से नव निर्वाचित जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का चुनावी नतीजों पर दर्द सामने आ गया है। उन्होंने कम वोटों से जीत दर्ज कराने पर अफसोस जताया। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि वे पिछले 22 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं और इस दौरान यादव और मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे ज्यादा काम किया लेकिन अब वे इन दोनों समुदायों के किसी भी व्यक्ति का कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई अगर इस जाति का है और मेरे पास काम करवाने आता है तो आए चाय-नाश्ता करे और वापस जाए मैं उनका काम नहीं करूंगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
