843318
सीतामढ़ी में पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प में दोनों ने की एक दूसरे की ली जान
Bokhra, Bihar:सीतामढ़ी के बोखरा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुई हिंसक झड़प में गई दोनों की जान। घरेलू विवाद के चलते दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके चलते पत्नी की मौके पर ही जान चली गई जबकि पति की मुजफ्फरपुर के CHC में इलाज के दौरान जान चली गई। सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहाबाद में पुलिस-नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, 200 ग्राम चिटा बरामद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़। एक कार में नशा तस्कर चिटा लेकर जा रहे थे; नशा तस्कर, पुलिस ने रोका तो कंडक्टर साइड बैठे नशा तस्कर ने पुलिस पर किया फायर। जान जोखिम में डालकर पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा: नशा तस्कर से 200 ग्राम चिटा बरामद। आत्मरक्षा के लिए सिटी चौकी प्रभारी मांगेराम ने भी किए दो हवाई फायर। एक नशा तस्कर असला सहित हुआ फरार।0
0
Report
बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 श्रद्धालु घायल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के झांसी छतरपुर हाईवे मार्ग पर स्थित बेतवा नदी के नोटघाट पुल के पास तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 10 श्रद्धालुओं को आई मामूली चोट है, दतिया जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे श्रद्धालुओं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नाराई नाका चौकी की पुलिस ने सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों ने सभी श्रद्धालुओं को खतरे से बाहर बताया है, सभी श्रद्धालुओं टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षैत्र के हनौता गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं निवासी。0
0
Report
तीमेड़ में कथित जुआ क्लब निर्माण पर विवाद, विधायक ने विरोध किया
Vijayapura, Karnataka:छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र सीमा के तिमेड में कथित जुआ क्लब के निर्माण पर विवाद। छत्तीसगढ़-तेलंगানা-महाराष्ट्र सीमा पर कथित इंटरस्टेट जुआ क्लब बनाने की तैयारी! तिमेड में निर्माणाधीन भवन को लेकर उठा विवाद। विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे, निर्माण कार्य का किया विरोध। कथित जुआ क्लब का निर्माण तत्काल रोकने की मांग। सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में निर्माण कराने का विधायक ने लगाया आरोप।0
0
Report
Advertisement
जयंत के किराना दुकान में आग लगी, मालिक को लाखों का नुकसान
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत में एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक अवधेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने त्योहारों को देखते हुए दो दिन पहले ही बड़ी मात्रा में किराने का सामान खरीदा था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान जल गया और उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक के मुताबिक, वह दुकान में बैठे थे, तभी पीछे की तरफ से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एनसीएल के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जयंत पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
झालावाड़ में 313 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 65 लाख
Jhalawar, Rajasthan:असनावर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के असनावर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 313 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपए कीमत बताई जा रही। मामले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि झालावाड़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरमियान झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को NH-52 पर नशा तस्करी को लेकर इनपुट मिले। जिसकी सूचना डीएसटी टीम द्वारा असनावर थाना पुलिस को दी गई। गोपनीय सूचना के बाद असनावर थाना अधिकारी रमेश मेरोठा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर खाण्डिया मील तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 313 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी तूफान सिंह तंवर निवासी झलामडिया थाना क्षेत्र भोजपुर मध्यप्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को पूछताछ में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खुलासे की उम्मीद है।0
0
Report
बाड़मेर सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदी मारे गए; कार ट्रक से भिड़ी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदियों की मौत, डिवाइडर तोड़ ट्रक में घुसी कार नवले की चक्की के पास हादसा, मृत पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार बाड़मेर। रिको थाना क्षेत्र में नवले की चक्की के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार महेंद्र और सुजानाराम की मौत हो गई। दोनों के ओपन जेल के कैदी होने की जानकारी सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मृत पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों कार सवारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रिको थाना SHO पदमाराम मौके पर पहुंचे। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार पर चुनावी पोस्टर भी लगे हुए थे। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पाड़ा गांव के खेत के रास्ते पर विवाद, मारपीट का आरोप
Vidisha, Madhya Pradesh:खेत से निकलने पर मारपीट का आरोप. शमशाबाद तहसील के पाड़ा गांव में खेत से निकलने के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि 15 अक्टूबर को खेत से निकलते समय खेत मालिक पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. पीड़ितों का कहना है कि वे कई वर्षों से एसडीएम और तहसीलदार की अनुमति के आधार पर इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. मामला एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग की गई है. एसपी ने थाना प्रभारी को जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.0
0
Report
भिंड बसों की ओवरलोडिंग से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में ‘मौत का सफर’! बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। एंकर-भिंड में यात्रियों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बसों की छत पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किराया देने के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित सफर नहीं मिल रहा, वहीं बस संचालक कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर बसों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। भिंड से ऊमरी, रौन, मिहोना और लहार के साथ हाइवे 719 गोहद से ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों में ओवरलोडिंग के वीडियो सामने आ रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां और बसों की छत पर बैठे लोग… ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ती बसें कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सड़कों पर इस तरह नियमों की अनदेखी कैसे हो रही है? ओवरलोडिंग रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? सवाल बड़ा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? बस संचालकों के मुनाफे के लिए यात्रियों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। जरूरत है कि परिवहन विभाग और पुलिस तत्काल जांच अभियान चलाएं, नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सिर्फ नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ा गंभीर सवाल है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग जागते हैं या कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली के बवाना में टाइल्स कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग — दिल्ली के बवाना में ताबड़तोड़ फायरिंग बवाना थाना इलाके के पूठ खुर्द में टाइल्स कारोबारी को कथित तौर पर रंगदारी के लिए डराने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले कारोबारी की फैक्ट्री पर फायरिंग की और इसके बाद गाड़ी पर भी गोलियां चलाईं। वारदात की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है。0
0
Report
Advertisement
करनाल के परिवार ने 16 लाख खर्च कर इंग्लैंड भेजा बेटा, मौत दो महीने में
Karnal, Haryana:करनाल 16 लाख खर्च कर बेटे को भेजा इंग्लैंड, दो महीने बाद ही आई मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम। करनाल: बेहतर भविष्य के सपने, परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने की उम्मीद और अपनों के लिए कुछ कर गुज़रने का जज्बा लेकर इंग्लैंड गया 20 वर्षीय कवलजीत अब कभी लौटकर नहीं आएगा। जिस बेटे को परिवार ने 16 लाख रुपये खर्च करके विदेश भेजा था, उसी बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। अभी विदेश गए महज दो महीने ही हुए थे कि बीती रात परिवार के पास उसकी मौत की सूचना पहुंची। फोन पर मिली इस खबर के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, तो भाई-बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव धमनहेड़ी में इस दुखद खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। 16 लाख रुपये खर्च कर भेजा था विदेश, परिवार को थी बेटे से बड़ी उम्मीद। कवलजीत के चाचा लखविंदर के मुताबिक, परिवार ने अपने बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद में करीब 16 लाख रुपये खर्च किए थे। दो महीने पहले जब कवलजीत इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था, तब परिवार की आंखों में सुनहरे सपने थे। उम्मीद थी कि विदेश में मेहनत करके वह अपनी जिंदगी संवारेगा and परिवार की आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिस बेटे को बेहतर कल की उम्मीद के साथ हजारों किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है, उसी की मौत की खबर इतनी जल्दी घर पहुंच जाएगी। परिवार ने जिस भविष्य के लिए अपनी जमा-पूंजी खर्च की, आज उसी परिवार के सामने अपनों को खोने का ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। फरवरी में होनी है बहन की शादी, घर में खुशियों की जगह पसरा मातम। कवलजीत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन और एक भाई है। बहन की शादी फरवरी में तय की गई है। घर में जहां आने वाले समय में शादी की तैयारियों और खुशियों की उम्मीद थी, वहीं अब हर तरफ गम का माहौल है। परिवार पहले ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। बेटे को विदेश भेजने के लिए 16 लाख रुपये खर्च करना भी परिवार के लिए एक बड़ा फैसला था। अब जवान बेटे की मौत की खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस भाई से परिवार को सहारे की उम्मीद थी, जिस बेटे के लौटने पर मां उसे गले लगाने का सपना देख रही थी, उसकी जगह अब घर में सिर्फ आंसू और इंतजार रह गया है। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए परिवार की सरकार से गुहार। इस दुख की घड़ी में परिवार की सबसे बड़ी चिंता अब कवलजीत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की है। मृतक के चाचा लखविंदर ने सरकार से अपील की है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर कवलजीत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर सके और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सके। परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। एक तरफ जवान बेटे को खोने का असहनीय दुख है, तो दूसरी तरफ विदेश से उसके पार्थिव शरीर को वापस लाने की चिंता भी सता रही है। अब परिजनों की निगाहें सरकार की मदद पर टिकी हैं, ताकि उन्हें अपने बेटे को आखिरी विदाई देने का अवसर मिल सके।0
0
Report
जयपुर की मुहाना मंडी: आचार मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर की मुहाना मंडी में आचार बनाने वाली फर्म पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्री श्याम फूड्स की आचार की टंकियों में मिले मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां करीब 85 हजार किलो आचार और कच्चा माल नष्ट करवाने के लिए सीज करीब 1700 किलो पैक आचार और सॉस भी जब्त, परिसर सील खाद्य सुरक्षा टीम ने सॉस और आचार के सैंपल जांच के लिए लिए पायोनियर नेचुरल प्रोडक्ट्स में भी मिली अनियमितताएं खाद्य उत्पादों पर भ्रामक स्वास्थ्य संबंधी दावे और अधूरा पता अंकित करने का मामला आया सामने 'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत CMHO जयपुर सेकंड की टीम की कार्रवाई0
0
Report
Amit Shah की पंजाब यात्रा पर धालिवाल का तीखा जवाब; नशा रोक पर सवाल
Chandigarh, Chandigarh:ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਫੇਰੀ 'ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਜਵਾਬ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਜਰਾਤ ਅਤੇ ਮੁੰਬਈ ਹੋ ਕੇ ਆਉਣ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ - ਧਾਲੀਵਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਬੰਦਰਗਾਹ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਕਰਵਾਓ - ਧਾਲੀਵਾਲ ਮੁੰਬਈ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ - ਧਾਲੀਵਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ 'ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੱਸੇ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕਣ ਲਈ ਉਸ ਨੇ ਕੀ ਕੀਤਾ ਹੈ - ਧਾਲੀਵਾਲ0
0
Report
Advertisement
यवतमाल में दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्र उत्सव का समापन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळात नवरात्रीनिमित्त नऊ दिवस सर्वत्र भक्तीमय वातावरणात उत्सव पार पडल्यानंतर दुर्गामातेच्या विसर्जनाला सुरवात झाली आहे. विविध देखावे आणि उपक्रमांमुळे यवतमाळचा दु Gargastव् यंदाही आकर्षक ठरला. सलग पाच दिवस जिल्ह्याभरातील दुर्गा उत्सव मंडळाचे विसर्जन होणार आहे. डीजेला बंदी असल्याने पारंपरिक वाद्य वाजवून विसर्जन मिरवणुका होत आहेत. कुठेही अनुचित घटना घडू नये, यासाठी चोख पोलिस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे. विसर्जनासाठी एस आर पी एफ ची कंपनी, गृहरक्षक दलाचे 1000 जवान, 180 पोलीस अधिकाऱ्यांसह दोन हजार १०० पोलिस कर्मचारी असा तगडा बंदोबस्त तयार करण्यात आला आहे.0
0
Report
ओवरलोड बालू लदे ट्रक पर कार्रवाई, एआरटीओ ने किया सीज
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पिपरपाती के पास पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे एआरटीओ मनोज कुमार ने जांच के बाद ट्रक को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों और वाहन चालकों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पिपरपाती के पास बालू लदे ट्रक को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा होने की बात सामने आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और परिवहन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एआरटीओ मनोज कुमार थाने पहुंचे और ट्रक की जांच की। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर उन्होंने ट्रक को सीज कर दिया। एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरपुर हथौड़ी थाना छापेमारी: 4 किलो गांजा और शराब- स्पिरिट बरामद, एक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में हथौड़ी थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी के दौरान 4 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब और स्पिरिट बरामद हुई; एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। हथौड़ी थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में बनी विदेशी शराब और स्पिरिट को बरामद किया है; पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। SDPO अलय वस्त ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 4 किलो गांजा के साथ शराब और स्पिरिट बरामद किया गया।0
0
Report
Advertisement
