icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ZEE का नया प्लान: 2026-2034 में फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ Zee पर

Noida, Uttar Pradesh:एंकर बात फीफा वर्ल्ड कप 2026 की- 11 जून से दुनिया की निगाहें फुटबॉल के सबसे बड़े मेले FIFA World Cup पर टिकी होंगी... लेकिन उसके शुरु होने से पहले भारत में फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ZEE लेकर आया है... इस बार फीफा वर्ल्ड कप आपको ZEE के टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाला है फुटबॉल का महाकुंभ... दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारे... अपना हुनर दिखाएंगे.... और हर गोल के साथ होगा खेल का ऐसा जोश... जो पूरी दुनिया को अपने साथ जोड़ेगा... इसबार 96 साल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा वर्ल्ड कप खेला जाएगा...जिसमें पहली बार 48 टीमें अपना जो आजमाएंगी और 104 मैच खेले जाएंगे... खास बात ये है कि ये सब अगले 8 सालों तक आपको सिर्फ और सिर्फ ZEE के प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने वाला है... क्योंकि जिस खेल को 7 दशक पहले तक भारत में एक बड़ी ताकत माना जाता था... अब उसी खोई हुई विरासत को फिर से जगाने का काम ZEE करने जा रहा है... ये सब अगले 8 सालों तक आपको सिर्फ और सिर्फ ZEE के प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने वाला है.. 2026 से 2034 तक फुटबॉल की दुनिया की हर बड़ी हलचल ZEE आप तक पहुंचाएगा.. इसमें 11 जून से शुरु हो रहा फीफा वर्ल्ड कप भी शामिल है.. इतना ही नहीं.. FIFA World Cup 2030…FIFA Women’s World Cup 2027 समेत कुल 39 वैश्विक FIFA टूर्नामेंट भी आपको ZEE ग्रुप पर ही दिखने वाले हैं.. ZEE का मानना है कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है और FIFA के साथ ये साझेदारी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने और भारत में फुटबॉल के भविष्य को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है... ZEE ने इस मिशन को और बड़ा बनाने के लिए चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने का फैसला किया है ...Unite8 Sports 1,Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2और Unite8 Sports 2 HD.. और इन्हीं चैनलों पर भारत में फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण किया जाएगा... इसके अलावा मोबाइल पर Zee5 ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए फीफा वर्ल्ड कप देखा जा सकेगा यानी फुटबॉल का हर बड़ा मुकाबला, हर बड़ा पल और हर बड़ा जश्न अब पहले से कहीं ज्यादा करीब भारतीय दर्शकों के करीब होगा...
0
0
Report
Advertisement

बागपत में युवक की हत्या: CCTV से बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या की वारदात सामने आई है। एकता कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में युवक का हाथ-पैर बंधा शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या क्यों हुई और किसने की इस पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र की एकता कॉलनी स्थित क्वार्टर गली में सुबह सफाई करने पहुंचे एक महिला सफाईकर्मी ने खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा देखा। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज में कुछ बदमाश शव रखकर ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। मृतक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।
0
0
Report

हाथरस में डिम्पल चौधरी के साथ स्टेज पर बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी के साथ एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बदसलूकी की थी, जिसे डिम्पल चौधरी ने स्टेज पर सबक सिखाया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब डिम्पल चौधरी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह घटना को बता रही हैं: 'पहले उसने मेरी ब्लाउज में पैसे रखने चाहे. मैंने उसे रोका, उसके हाथ जोड़े और इग्नोर किया. फिर उसने मेरा हाथ पकड़कर मेरी कमर को छुआ, मुझे बहुत गंदा फील कराया.' मामले में हाथरस पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 3 जून को डिम्पल चौधरी जन्मदिन के कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए आई थीं, उसी दौरान स्टेज पर यह घटना हुई।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में अंडर-17 नेशनल कुश्ती: आज महिला प्रतियोगिता का आखिरी दिन

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आज 8 जून को आखिरी दिन है और आज सोमवार को महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां अलग-अलग वेट कैटेगरी में हजारों की संख्या में महिला पहलवान इस पूरे महिला कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। आज महिला कुश्ती प्रतियोगिता का कैसरगंज से बीजेपी सांसद व यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू भारतीय कुश्ती संघ के महामंंत्री जय प्रकाश पहलवान द्वारा सभी महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया है। मंच पर मौजूद रहकर के बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू द्वारा महिला पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता को देखते हुए पहलवान का उत्साह वर्धन भी किया जा रहा है प्रतियोगिता की शुरुआत होते ही महाराष्ट्र की 53 किलो भार वर्ग की पहलवान दुर्गा संदीप चोटिल हो गई जिन्हें तत्काल डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन चोटिल होने के बावजूद वह अपने रिस्क पर हरियाणा की महिला पहलवान ऋतिका से प्रतियोगिता करती हुई नजर आई है। वहीं इसी भार वर्ग में हरियाणा से साक्षी और झारखंड से रिचा गुर्जर का रोमांचक मुकाबले देखने को मिला उत्तर प्रदेश की अंशिका पांडे और नागालैंड की पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला उत्तर प्रदेश की प्रज्ञा सिंह और हरियाणा की महक के बीच भी 65 किलोग्राम वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिला है। चार अलग-अलग मैट पर महिला पहलवानों की अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता कराई जा रही है। देर शाम तक यह कुश्ती प्रतियोगिता महिलाओं की गोंडा में आज चलेगी। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में अगर पहलवानों की बात करें तो सबसे ज्यादा हरियाणा और फिर उसके बाद उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र के पहलवान शामिल हैं। इन महिला पहलवानों के रहने खाने और रोकने की सारी व्यवस्था भारतीय कुश्ती संघ द्वारा की गई है उनके सुरक्षा की भी जिम्मेदारी भारतीय कुश्ती संघ की है。
0
0
Report

BANUR (ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ): ਧਰਮਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਪਈ ਸੜਕ ਤੋਂ ਆਖ਼ਿਰਕਾਰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ

Kuldeep SinghKuldeep SinghFollow3m ago
Daun Kalan, Punjab:ਰਾਜਪੁਰਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧਰਮਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ *ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਪਈ ਸੜਕ ਤੋਂ ਆਖ਼ਿਰਕਾਰ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੀਨਾ ਮਿੱਤਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸੜਕ* ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਨੂੜ - ਪਿੰਡ ਧਰਮਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਲਿੰਕ ਰੋਡ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲੇਸ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 20 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਵਾਜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ। ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੜਕ ਬਣਨ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੀਨਾ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਨੂੜ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 20 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ 'ਤੇ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ।
0
0
Report

दहेज विवाद से खटीमा में शादी टूटी, पिता की मौत के बाद उग्र बवाल

Bahara Boj, Uttarakhand:दहेज विवाद में टूटी शादी, पिता की मौत के बाद बवाल स्थान- खटीमा, ऊधम सिंह नगर खटीमा में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। निकाह के दौरान बढ़ते विवाद और तनाव के बीच दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शादी से पहले लगातार बढ़ती मांगों और निकाह के दौरान हुए विवाद ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया। पिता की मौत की खबर फैलते ही मौके पर माहौल गरमा गया और आक्रोशित लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को रोक लिया। घटना के दौरान मारपीट और अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी, जबकि कुछ बाराती मौके से निकलने का प्रयास करते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मीरा रोड मामला: लव जिहाद-प्रेरित पलायन की खलबली, पीड़ित परिवार डर से पलायन

Mumbai, Maharashtra:मुंबई से सटे मीरा रोड में क्या लव जिहाद के चलते हिंदू पलायन के लिए मजबूर हो रहे है! अगर एक पीड़ित परिवार के बयान को देखा जाए तो तस्वीर यही उभरती हैl मामला तीन साल पुराना है जब साल 2023 में एक 11th class में पढ़ने वाली लड़की को सऊद खान नाम का दूसरे कॉलेज में पढ़ने वाला लड़का इंस्टग्राम पर रील बनाने के लिए अप्प्रोच करता हैl धीरे धीरे ये लोग रोज़ मिलने लगते हैl एक दिन सऊद खान पीड़ित लड़की को बहलाफुसलाकर अपने साथ उत्तन के जंगल के एक होटल में लेकर जाता है जबकि लड़की नाबालिग थीl सऊद लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाता हैl धीरे धीरे सऊद खान, पीड़ित लड़की से हर रोज़ पैसे मांगने लगता है कभी हजार रूपये तो कभी डेढ़ हजार रूपयेl पैसे ना देने पर लड़की के साथ मार पिटाई भी की जाती थीl एक दिन सऊद खान पीड़ित लड़की को लेकर किसी आपा के घर जाता है जहाँ पहले से ही कई लड़के और लड़कियां भी मौजूद थे जो अलग अलग तरह के नशे कर रहे थेl इसी घर में पीड़ित लड़की को शराब पिलाई जाती है और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता हैl इसके बाद इस घर में रहने वाली आपा, सऊद खान के साथ मिलकर लड़की का ब्रेन वाश करने लग जाते है, पीड़ित लड़की को समझाया जाता है की अब लड़की के परिवार वाले उसका साथ नहीं देंगे, लेकिन लड़की अपनी मर्जी से कभी भी इस घर में आ कर रह सकती हैl इसके बाद सऊद खान कई बार लड़की को इस आपा के घर लेकर आता थाl इस दौरान पीड़ित लड़की को उसके परिवार से पूरी तरह काट दिया गयाl सऊद खान पीड़ित को नमाज़ पढ़ने के लिए कहता था, उसे हर जुम्मे को नमाज पढ़ने के लिए ये कहा जाता था की आगे जाकर तो ये सब करना ही हैl सऊद खान लड़की को ये भी कहता था की उसके बड़े भाई ने भी हिंदू लडकी से ही शादी करी है और उसके परिवार वाले लड़की को भी स्वीकार कर लेंगेl अक्टूबर 2024 में जब लड़की पर उसके परिवार ने ज़ोर डाला और सऊद खान ने भी लड़की को छोड़ दिया तब 17 अक्टूबर को इस लड़की ने 7th फ्लोर से कूदकर सुसाइड करने की भी कोशिश करी, हालाँकि लड़की बच गयी लेकिन करीब एक महीने तक कोमा में रही और उसके इलाज में करीब 40 लाख रूपये खर्च हो गएl इसके बाद पीड़ित परिवार इतना ज़्यादा डर गया है की वो अपना किराये का मकान छोड़कर मीरा रोड से पलायन कर चुके है और वहां से बहुत दूर नायगांव में रहने चले गए हैl लेकिन इनकी मुसीबते अभी भी कम नहीं हुई है, अब से चार महीने पहले सऊद खान ने पीड़ित लड़की को सोशल मीडिया पर अलग अलग एकाउंट्स से कांटेक्ट करना शुरू किया है और उसे मैसेज करके धमका रहा है, इसमें जान से मारने की धमकी से लेकर उसकी न्यूड तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी जा रही हैl पीड़ित लड़की के भाई को भी दो दिन पहले मीरा रोड में कुछ लोगो ने घेर लिया और उससे भगवान राम को गाली देने के लिए कहा गया और सऊद खान को अपना माईबाप कहने का दबाव बनाया गयाl जब उसने ये सब नहीं किय तो उसके साथ मार पीट की गयीl इसके बाद पीड़ित परिवार बेहद डरा और परेशान है, और अब जाकर उन्होंने पुलिस में अपनी FIR दर्ज करवाई हैl मिरा रोड पुलिस ने सौद खान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किय है , हालाँकि अभी भी गिरफ्तारी बाक़ी हैl पीड़ित लड़की के मुताबिक मुझे रिसोर्ट ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर निकाह करने का बना रहा था दबाव, कई बार कमरे में बंधक बनाया, इस्लाम कबूलने, नमाज़ पढ़ने, बुर्का पहने का विरोध करने पर करता था मारपीट परिवार ने पुलिस में शिकायत, पुलिस ने पॉस्को एक्ट की 4,8,12 समेत आईटी एक्ट की धारा 67 और बीएनएस की धारा 64, 115, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है.
0
0
Report

चिड़ावा ट्रायल रूम विवाद: कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं वोट बैंक जरूरी या बेटियों का सम्मान? चिड़ावा ट्रायल रूम विवाद में कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर उठे सवाल विधायक पितराम सिंह काला और निवर्तमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी की गैरमौजूदगी चर्चा में सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर साधा निशाना आंदोलन से जुड़े लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक रुख स्पष्ट करने की मांग की ट्रायल रूम मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी, सियासत तेज हुई झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में ट्रायल रूम में मोबाइल से रिकॉर्डिंग के मामले को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार विरोध-प्रदर्शन, धरने और रैलियों का दौर जारी है। विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच स्थानीय कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस विधायक पितराम सिंह काला और कांग्रेस की निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने क्यों नहीं आई है। आंदोलन से जुड़े कई लोगों का कहना है कि जब पूरा शहर इस मामले को लेकर आंदोलित है। तब जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं को भी अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए। खासतौर पर महिला नेतृत्व की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। वायरल संदेश में लिखा गया है कि शहर की प्रथम महिला जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सुमित्रा सैनी कहीं भी विरोध-प्रदर्शन में दिखाई नहीं दीं। संदेश में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनकी चुप्पी आरोपी के प्रति समर्थन जैसी प्रतीत होती है तथा भविष्य में चुनाव के दौरान जनता से वोट मांगने के नैतिक अधिकार पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। वायरल संदेश में यह भी कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर आवाज उठानी चाहिए। साथ ही एक समुदाय विशेष को खुश रखने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन वायरल संदेशों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं की ओर से भी अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या कांग्रेस नेतृत्व इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा या नहीं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top