Back
शेखपुरा में गर्मी के आगमन के साथ पेयजल संकट गहरा
RKRohit Kumar
Feb 27, 2026 03:46:59
Sheikhpura, Bihar
गर्मी के दस्तक से पहले शेखपुरा में पेयजल संकट गहराने लगा है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण विकट समस्या को भाप अभी से पीएचईडी कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है; पानी नल जल से मिलना बंद हो गया है तो गर्मी अभी दूर है। Holi से पहले गांव में पानी की समस्या गहरा गया देखिए इस खास रिपोर्ट में. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) कार्यालय के समक्ष खड़ी यह महिलाओं की टोली गांव में पानी की किल्लत से इतनी परेशान है कि घर का सारा काम छोड़ पीने के शुद्ध जल के लिए पीएचईडी कार्यालय पहुंच कार्यपालक अभियंता को गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग कर रही है। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत के तड़ापड़ के वार्ड छह से आई महिलाओं ने कहा कि पीने के पानी की समस्या पिछले तीन वर्षों से है; लेकिन गर्मी के दिनों में विकराल रूप ले लेता है। अभी गर्मी शुरू होने से पहले ही नल जल से पानी मिलना बंद हो गया है; एक पुराना नल जल है जो कभी ढंग से नहीं चला, जबकि एक माह पहले गाड़ा गया नल जल का बोरिंग से भी पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पूरे टाडापर गांव में 200 घर की डेढ़ हजार के आबादी वाले गांव में 10 चापकल है, लेकिन अभी पानी देना तीन बंद कर दिया है। पुराना नल जल तो मात्र पाँच मिनट में ही पानी देना बंद कर देता है, जबकि नया बोरिंग भी समस्या है। इसके कारण 10 घर छोड़कर कहीं भी पानी नहीं मिलता है। ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग से जल्द कार्रवाई कर गांव वालों को पानी देने की अपील की है। वही ग्रामीण शशिकत कुमार ने कहा कि गर्मी के दिनों में समस्या बढ़ जाती है; ग्रामीण पीएचईडी कार्यालय पहुंचे हैं; उन्होंने कहा कि गर्मी से पहले ही चापकल में पानी सूख गया है, जबकि बोरिंग भी 5 मिनट में पानी देना बंद कर देता है। पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर विभाग गंभीर है; जहां से भी पानी की किल्लत की शिकायत मिलती है उसे दूर किया जाता है; अगले माह से चापाकल मरम्मती दल को रवाना किया जाएगा; वहीं कहीं चापाकल मरम्मती की शिकायत पर मिस्त्री को भेज निदान कराया जाता है; टाडا पर के वार्ड छह से ग्रामीणों की शिकायत मिली है, जिसके मद्देनज़र जेई को बोरिंग में पानी के फ्लो की जांच कराएंगे और जल्द वहां पेयजल आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। गौरतलब है कि शेखपुरा में गर्मी के दिनों में अरियरी, चेवाड़ा और सदर प्रखंड में पेयजल की समस्या विकराल हो जाती है; हर वार्ड में नल जल के बावजूद भी सभी को पानी नहीं मिल पाता है; पीएचईडी टैंकलोरी से पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास जरूर करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:33:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:32:310
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 27, 2026 06:32:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:32:040
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:31:480
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:31:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:30:520
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:30:110
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 27, 2026 06:20:430
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 27, 2026 06:20:210
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 27, 2026 06:20:080
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 27, 2026 06:19:550
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 27, 2026 06:19:43Sambalpur, Odisha:'ସ୍କାନ' ପକ୍ଷରୁ ଡାକ୍ତର ରାସେଶ୍ୱରୀ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ଙ୍କୁ ଭାବପୂର୍ଣ୍ଣ ଶ୍ରଦ୍ଧାଞଳୀ
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 27, 2026 06:19:270
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:19:110
Report