Back
8 साल की Fauzia: अजमेर की तोपची मुस्लिम महिला रमज़ान की ऐतिहासिक रिवायत में नई मिसाल
MKMohammed Khan
Feb 27, 2026 06:20:21
Ajmer, Rajasthan
माहे रमज़ान में तोप दाग़ने की क़दीमी रिवायत हैं। जिसकी आवाज़ से अजमेर शहर के तमाम रोज़ेदार सेहरी और इफ़्तार किया करते है। राजस्थान के शहर अजमेर में रमज़ान की इस क़दीमी रिवायत के मुताबिक़ एक मुस्लिम खातून फौज़िया खान तोप दाग़ने का काम करती है। 8 साल की उम्र से फौज़िया तोप चला कर शहर के रोज़ेदारों को सेहरी और इफ़्तार के लिए बेदार करती है। तोप की इस गरज की आवाज़ से रात के अंधेरे में रोज़ेदार नींद से बेदार हो जाते है और सेहरी कर लेते है। मज़हब ए इस्लाम मे पांच फ़र्ज़ है जिसमे एक फ़र्ज़ रमज़ान माह के 29,30 दिन के रोज़े रखना होता है। सूरज निकलने से पहले अंधेरे में कुछ खाने पीने को सेहरी कहा जाता है। इसके बाद कोई मुस्लिम रोज़ेदार सूरज डूबने से पहले तक कुछ भी गीज़ा नही लेता बल्कि पूरा दिन भूखा प्यासा ही रहना पड़ता है। इसी रिवायत के तहत फौज़िया शहर अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी से रोज़ तोप दागने का काम करती है। जिसके बारूद का ख़र्च दरगाह कमेटी उठाती है। फौज़िया खान के मुताबिक़ अजमेर दरगाह कमेटी में मौरूसी अमला के मेम्बर्स में उनका ख़ानदान शामिल है। जिनकी ये 8वी पीढ़ी तोप दाग़ने का काम करती आ रही है। 8 साल की थी तब से फौज़िया खान ने अपनी ज़िंदगी ख्वाजा गरीब नवाज के लिए जीने का मक़सद बना लिया था। फौज़िया खान बताती है कि उनके ख़ानदान मे खातून के तौर पर सिर्फ तोप चलाने का ज़िम्मा उन्हें ही मिला। जिसके लिए दरगाह कमेटी से इजाज़त के लिए कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ी थी। क्योंकि इस्लाम मे पर्दे का हुक्म है और एक खातून के लिए तोप दाग़ने जैसा काम करना भी बड़ी बात थी। ऐसे में उनके ख़ानदान और वालिद हनीफ मोहम्मद के सपोर्ट ने उन्हें मुल्कभर में फौज़िया खान तोपची के नाम से पहचान दिलाई। फौज़िया खान बताती है कि अजमेर दरगाह शरीफ में मुग़लिया रस्म रिवाज और मज़हबी रिवायत के तहत तोप दागती है। अजमेर उर्स और रमज़ान के 29 या 30 दिन तक रात और शाम को तोप दाग कर सेहरी इफ्तार के लिए अलर्ट करती है उसके बाद पूरा शहर एक साथ रोज़ा इफ्तार करता है। फौज़िया खान के अलावा उनके चाचा,ताया की फैमली के मेम्बर्स भी तोप दागते है। फौज़िया खान के ज़रिए तोप दाग़ने के काम की मुस्लिम समाज और पूरे शहर में चर्चा और तारीफ़ की जाती है। इस हौसला अफ़ज़ाई से फौज़िया खान बेहद खुश है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 27, 2026 07:46:280
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 27, 2026 07:46:100
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 27, 2026 07:45:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 27, 2026 07:45:480
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 27, 2026 07:45:31Ranchi, Jharkhand:रांची में नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है।
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 27, 2026 07:45:220
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 27, 2026 07:36:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 27, 2026 07:35:570
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 07:35:280
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 07:35:150
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 27, 2026 07:34:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 07:34:420
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 27, 2026 07:34:320
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 07:34:180
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 07:34:120
Report
