शेखपुरा में तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की गई जान
Badshahpur, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित श्यामा सरोवर पार्क के तालाब में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बड़ी दरगाह निवासी मो. गफ्फार खान के 18 वर्षीय पुत्र अरबाज के रूप में हुई। रविवार दोपहर घर से निकले अरबाज की तलाश में परिजन रात भर परेशान रहे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरते शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
