Back
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब 560 लीटर बरामद, दो नाव जप्त
RSRAKESH SINGH
Dec 13, 2025 15:46:52
Chapra, Bihar
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब माफियाओं पर करारा प्रहार,
सारण जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत मकेर थाना क्षेत्र के मुराही दियर से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है。
पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 560 लीटर देशी शराब के साथ दो नावों को भी जप्त किया गया है, जिनका इस्तेमाल शराब के भंडारण और परिवहन में किया जा रहा था। वहीं मौके पर ही करीब 4000 लीटर अवैध पास को विनष्ट कर दिया गया, जिससे शराब तस्करों को भारी नुकसान पहुंचा है。
पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है。
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report