Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301
सारण की 10 विधानसभा में 108 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 6 नवंबर को
RSRAKESH SINGH
Nov 05, 2025 01:01:08
Chapra, Bihar
सारण जिला के 10 बिधानसभा में 108 प्रत्याशियो के किस्मत का फैसला 6 नवम्बर को 29 लाख 10 हाजर 309 मतदाता 3510 मतदान केंद्रों पर करेंगे, जिसकी तैयारी पूरी हो गयी है, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरी आंख भी करेगी निगरानी, सरण जिले के एकमा में 10 , मांझी में 12, बनियापुर में 8, तरैया में 14, मढौरा मे 9, छपरा में 10, गरखां सुरक्षित में 13, अमनौर में 12, परसा में 12 और सोंनपुर में 8 प्रत्याशी मैदान में है, कुल 108 प्रत्याशियो के किस्मत का फैसला अब 6 नवम्बर को होगा, प्रसाशन ने स्वक्ष और निष्पक्ष चुनाव के लिए FST 41 और SST 35 और QRT की 5 टीम बिभिन्न बिधानसभा में लगाया गया है, सभी 3510 मतदान केंद्र पर 277 माइक्रो आब्जर्बर, 15 हजार 568 मतदान कर्मी लगाए गए है, 339 सेक्टर में सभी बिधानसभा को बाटा गया है, सभी 3510 मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है, इसके अलावे सभी सीमावर्ती जिला 10 चेक पोस्ट बनाये गए है, जबकि एकमा और बनियापुर ,छपरा और गरखां के जेपी बिश्वविद्यालय को डिस्पेच सेंटर बनाया गया है, तरैया मढौरा और अमनौर बिधानसभा का डिस्पेच सेंटर आईटीआई मढौरा को बनाया गया है, जबकि मांझी बिधानसभा का डिस्पेच सेंटर राजेन्द्र कॉलेज छपरा, और परसा और सोंनपुर बिधानसभा का डिस्पेच सेंटर गोगल सिंह +2 हाई स्कूल को बनाया गया है, अब तक चुनाव में वाहन दुरुपयोग के मामले 4, अन्य मामले में 16 कुल 20 प्राथमिकी दर्ज की गई है, 13 देशी कट्टा 12 कारतूस जप्त किये गए है, कुल 4024 अनुज्ञप्तिधारी के हथियार जप्त किये गए , 93 के अनुज्ञpti रद्द करने की कार्यवाही की गई, कुल 20 हाजर 262 लोगो को बांड डाउन किया गया है, कुल 150 लोगो डिस्टेंशन किया गया है, एनबीडब्ल्यू 543 का निष्पादन किया गया है, स्वक्ष और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAJEET SINGH
Nov 05, 2025 03:38:50
Jaunpur, Uttar Pradesh:सुजानगंज में दलित किशोरी प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी। jaunpur जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर (नरहरपुर) गांव में दलित किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बृजभूषण गौतम की 22 वर्षीय पुत्री रोशनी उर्फ रुचि गौतम के रूप में हुई है। वह घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोज शुरू की तो घर से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर उसकी गला कटी लाश बरामद हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुये आरोपी गिरफ्तारी के चार टीमें गठित किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सुजानगंज पुलिस तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ बदरापुर विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है; प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Nov 05, 2025 03:38:36
Purnia, Bihar:पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा समेत उनके परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई । घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतको में पूर्णिया के बड़े व्यवसायी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा तनु प्रिया शामिल है। तीनों की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई। नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े व्यवसायी थे। उसने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था। जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाबत मृतक नवीन कुशवाहा के भाई जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने कहा कि पहले बेटी घर में गिर गई थी। उन्हीं को बचाने के दौरान पिता नवीन कुशवाहा भी गिर गया। जबकि सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचनमाला की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है । घटना से पूरा परिवार सदमे में है । वही अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बी एन कुमार ने कहा कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है। वहीं उनकी बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे चोट का निशान है। जबकि उनकी पत्नी कंचनमाला पहले से बीमार थी। उन्हें शुगर, दिल की बिमारी के साथ-साथ अल्सर भी था। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। फिलहाल रात में ही मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है । वहीं सूचना मिलते ही मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव ,पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। वही सभी नेताओं ने घटना पर दुख जताया और इससे काफी दुखद बताया।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Nov 05, 2025 03:38:02
Kapurthala, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨਤਮਸਤਕ Sultanpur Lodhi: ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼-ਵਿਦੇਸ਼ 'ਚ ਵੀ ਧਾਰਮਿਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਦੁਨੀਆਂ ਭਰ ਤੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਉਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਆਮਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਭਾਵੇਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਹੋਈ ਹੈ ਪਰ ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੌਸਮ ਦੇ ਉੱਤੇ ਆਸਥਾ ਭਾਰੀ ਪੈਂਦੀ ਹੋਈ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਹੈ ਸੰਗਤਾਂ ਸਤਿਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦੇ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 05, 2025 03:36:06
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर फर्नीचर दुकान में देर रात लगी - दमकल की दो गाड़ियां ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू -आग से लाखों का माल जलकर राख कोई जनहानि नहीं हुई एंकर- कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे के अंदर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। V/O- पूरा मामला चमनगंज थाना क्षेत्र का है ।जहां देर रात आनंद बाग चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान में आग लगने सूचना पर फायर विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। घनी आबादी और आसपास की दुकानों को देखते हुए समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे साथ लगी अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Nov 05, 2025 03:35:50
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, हादसा बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर से हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजवाया, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के कोठरा नेशनल हाईवे 19 का है जहां वाराणसी से एक ही बाइक पर सवार चार युवक अपने घर लक्ष्मणिया (औराई) के लिए आ रहे थे, कोठरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे वही पीछे आ रही ट्रक की चपेट में आने से शनि यादव 28 वर्ष, अजय यादव 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य साथी शिवम यादव और आर्यन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 05, 2025 03:35:13
Sithmara, Uttar Pradesh:दिशा की बैठक में हुए बवाल के बाद पूर्व सांसद ने बताया जान का खतरा अनिल शुक्ला वारसी ने एसपी, डीएम से की लिखित शिकायत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति है पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मुझे और मेरे परिवार के साथ कुछ होता है तो जिम्मेदार होंगे देवेंद्र सिंह भोले- अनिल शुक्ला सांसद देवेंद्र सिंह भोले,गुड्डन सिंह,राजेश तिवारी और विवेक द्विवेदी से बताया जान का खतरा बैठक में डीएम, एसपी और एएसपी न होते हो चली जाती जान- अनिल शुक्ला अपने चहेतों और गुंडों को बैठक का सदस्य बनाकर बैठक का माहौल खराब करने का अनिल शुक्ला ने लगाया आरोप बैठक के 44 बिंदु छोड़कर व्यक्तिगत मुद्दे उठवाने का देवेंद्र सिंह भोले पर आरोप
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 05, 2025 03:34:55
Jalabaria, West Bengal:নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে উল্টে গেল একটি মাল বোঝাই লরি। ঘটনা ঘটেছে দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার ১১৭ নম্বর জাতীয় সড়কের ওপর বাস স্টপেজের কাছে। পুলিশ ও স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, রেশন-এর চালের বস্তা বোঝাই করা একটি লরি বকখালির দিকে যাচ্ছিল। লরিটি বাস স্টপেজের কাছে পৌঁছলে নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে উল্টে যায়। সেই সময় গাড়িতে থাকা সব চালের বস্তা চারিদিকে ছড়িয়ে যায়। ঘটনাটি স্থানীয় বাসিন্দারা ছুটে আসেন। তৎক্ষণাৎ খবর দেওয়া হয় ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানায়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে আসে পুলিশ। এরপরই সবার তৎপরতায় চালককে উদ্ধার করে হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Nov 05, 2025 03:33:56
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना थाना क्षेत्र के जयमल का बास में रुपये के लेनदेन को लेकर पिता और बेटों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद को sुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मेहराणा निवासी विकास कुमार अपने तीन साथियों के साथ पिता पुत्रों के बीच शादी के रूपयों को लेकर चल रहे विवाद शांत कराने जयमल का बास पहुंचे थे। समझाइश के दौरान बात बढ़ गई और एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राकेश कुमार, अभिषेक और सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ राकेश कुमार की पीठ और सिर पर कुल्हाड़ी के वार पाए गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही सिंघाना थानाधिकारी सीताराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 03:33:42
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील कि वे चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना, गलतियों को सुधारना या पुरानी प्रविष्टियों में संशोधन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता की भागीदारी है, और यह तभी संभव है जब हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान नागरिकों को अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम सूची में जोड़वा सकते हैं। प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी (BLO) संबंधित मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे, और मतदाता के घर जाकर भी फार्म भरवाएंगे जहां नागरिक फार्म भरकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता सूची पोर्टल और Voter Helpline App का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन करते समय नागरिकों को आयु एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ रखने है कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि जिले के सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील की है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता रैलियां, प्रचार वाहन और सूचना शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 03:33:21
Sikar, Rajasthan:सीकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के 34 संगठनों में शामिल कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सीकर में महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की सहने की क्षमता खत्म हो गई है। पिछले 2 सालों में सरकार को सभी जायज मांगें पूरी करने की मोहलत दी गई थी, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है और विरोध तेज करने की तैयारी है। महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र शर्मा ने बताया कि महासंघ में शामिल 34 संगठनों के कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। इनमें प्रमुख रूप से राजस्थान सरकार के सभी विभागों में ओल्ड पेंशन स्कीम बिना शर्त लागू करने, संविदाकर्मियों को नियमित करने, ठेका प्रथा बंद करने, मनमर्जी से सस्पेंड ट्रांसफर नोटिस देकर कर्मचारियों में भय बनाने की प्रवृत्ति बंद करने की मांग शामिल है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 03:33:06
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 05, 2025 03:32:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top