Back
सीकर में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: 18 वर्ष पूरे होने पर नाम जुड़वाएं
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 03:33:42
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील कि वे चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना, गलतियों को सुधारना या पुरानी प्रविष्टियों में संशोधन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता की भागीदारी है, और यह तभी संभव है जब हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान नागरिकों को अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम सूची में जोड़वा सकते हैं। प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी (BLO) संबंधित मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे, और मतदाता के घर जाकर भी फार्म भरवाएंगे जहां नागरिक फार्म भरकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता सूची पोर्टल और Voter Helpline App का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन करते समय नागरिकों को आयु एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ रखने है कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि जिले के सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील की है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता रैलियां, प्रचार वाहन और सूचना शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowNov 05, 2025 06:07:540
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 05, 2025 06:07:410
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 05, 2025 06:06:380
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 05, 2025 06:06:120
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 05, 2025 06:06:040
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:05:500
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:05:020
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 05, 2025 06:04:450
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 05, 2025 06:04:280
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 05, 2025 06:04:070
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 05, 2025 06:03:510
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 05, 2025 06:03:360
Report
NKNished Kumar
FollowNov 05, 2025 06:02:590
Report
RSRavikant Sahu
FollowNov 05, 2025 06:02:500
Report