Back
गोबरही के लौकी पेड़ ने सालभर फल देकर चर्चा मचाई
RSRAKESH SINGH
Jan 06, 2026 16:16:59
Chapra, Bihar
माँझी के गोबरही में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, सालभर फल देने वाला लौकी का दुर्लभ पेड़ बना आकर्षण का केंद्र
सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत गोबरही गांव में प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिल रहा है। यहां लौकी का एक ऐसा दुर्लभ पेड़ मौजूद है, जो सामान्य खेती की परंपरा से बिल्कुल अलग है और सालभर फल देता है। यह अनोखा पेड़ इन दिनों इलाके में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आमतौर पर लौकी की खेती बेल या लता (क्रीपर) के रूप में की जाती है, लेकिन गोबरही गांव निवासी उमेश यादव के दरवाजे पर लगा लौकी का यह पौधा करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ का रूप ले चुका है। खास बात यह है कि इस पेड़ में पूरे वर्ष गोल-मटोल और आकर्षक लौकी के फल लगे रहते हैं। इसे देखने के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के लोग भी पहुंच रहे हैं।
उमेश यादव ने बताया कि उन्होंने करीब दस वर्ष पूर्व यह पौधा हाजीपुर से लाकर अपने घर के पास लगाया था। पौधा लगाने के लगभग दो वर्ष बाद इसमें फूल आने लगे और इसके बाद यह लगातार फल देने लगा। आश्चर्य की बात यह है कि यह पेड़ बिना किसी विशेष देखभाल के भी पूरे साल फल देता रहता है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस लौकी का स्वाद भी बेहद उम्दा है। खासकर इसकी मसालेदार सब्जी लोगों को काफी पसंद आती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लौकी को अत्यंत लाभकारी माना जाता है, ऐसे में यह पेड़ ग्रामीणों के लिए सेहत और स्वाद दोनों का स्रोत बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report