Chapra - एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
Chapra, Bihar:छपरा नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एटीएम कैश वैन से 70 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। घटना नगर थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हथुआ मार्केट आईसीआईसीआई बैंक के सामने मुख्य सड़क पर घटित हुई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हिताची कंपनी की एटीएम कैश डिपॉजिट वैन पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक से कैश लेकर विभिन्न एटीएम में जमा करने जा रही थी। उसी वक्त दिनदहाड़े चोरी के घटना को अपराधियो ने अंजाम दिया हैं। घटना के दौरान वैन के सभी कर्मचारी आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लेने चले गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने वैन का ताला तोड़कर अंदर रखा कैश बॉक्स खोल दिया और उसमें से 70 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जब कैश वैन के कर्मचारी 28 लाख रुपये लेकर बैंक से लौटे तो वैन को खुला देख अवाक रह गए। तुरंत ही नगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा: कांशीराम कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था शख्स
Bharthana, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा पुत्र दयाराम बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब डेढ़ महीने से पत्नी खुशबू और अपने चार बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी खुशबू के मुताबिक, शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वह शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद शव को पैतृक गांव माखनपुर, बसरेहर ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाददाता गौरव गुप्ता, भरथना।
