841212
कर्महरी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की गई जान
Rasul Pur, Bihar:रसूलपुर कर्महरी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मोहनिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर कर्महरी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक बताया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य बताया कि युवक भभुआ रोड स्टेशन से ट्रेन पड़कर मुगलसराय अपनी मां का दवा लेने के लिए जा रहा था तभी रसूलपुर कर्महरी के पास ट्रेन से गिरकर युवक कि घटना स्थल पर ही जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में विकास कार्य नहीं होने पर जनता ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी विरोध किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में जनता का अनोखा विरोध प्रदर्शन पहले चढ़ाई जिंदा विधायक , महापौर और पार्षद के फोटो पर माला , फिर कराया मुंडन जगदीशपुरा क्षेत्र के भीमनगर में हुआ जनप्रतिनिधियों का प्रतीकात्मक तेरहवीं कार्यक्रम विकास कार्य ना होने से नाराज जनता ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा वार्ड नंबर 7 और वार्ड 81 की जनता का आरोप चुनाव जीतने के बाद गायब हो गए सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्य ना होने पर फूटा गुस्सा , जिंदा जनप्रतिनिधियों की हो गई तेरहवीं0
0
Report
जालौन में अशूरा पर मातमी जुलूस, सुरक्षा के बीच नौहा-ख्वानी और चाक-चौबंदी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 10वीं मोहर्रम अशूरा पर शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, या हुसैन की सदाओं और नौहाख्वानी के बीच अकीदतमंदों ने किया मातम, जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर इमामबाड़े पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल, जुलूस के दौरान छुरी, जंजीर और ब्लेड से मातम किया गया, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा, कार्यक्रम शांतिपूर्वक हुआ संपन्न जख्मी अजादारों की मरहमपट्टी की गई, जालौन के उरई नगर में निकाला गया मातमी जुलूस।0
0
Report
कृष्ण मोहन की तहरीर पर दर्ज हुई FIR: नए खुलासे की संभावनाएं
Noida, Uttar Pradesh:कृष्ण मोहन की तहरीर कॉपी, इसी पर FIR हुई है0
0
Report
Advertisement
जाल फेंकने की कला: मछुआरों की परंपरा और हुनर का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:The art of throwing a fishing net.0
0
Report
कोटा: मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका दस्तयाब कर ली
Kota, Rajasthan:मानव तस्करी विरोधी यूनिट व नयापुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया है बालिका को चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर के पास से दस्तयाब किया, बालिका दो दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई थी, नयापुरा थाना पुलिस और मानव तस्कर विरोधी यूनिट की टीम ने कार्रवाई करते हुए बालिका को चन्द घंटे में ही दस्तयाब कर लिया, फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
आवारा जानवर के सामने आने से युवक बाइक हादसे में गंभीर घायल
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा चलती बाइक के सामने अचानक आवारा जानवर आने से युवक हुवा गंभीर घायल गंभीर घायल सोनू को सीरियस अवस्था में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया भर्ती कोटा ग्रामीण के कनवास थाना इलाके में हुवा हादसा0
0
Report
Advertisement
कोटा के कैथून में मोहर्रम ताजिए मार्ग पर निगरानी, फ्लैग मार्च से शांति कायम
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर कोटा ग्रामीण के कैथून में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने मोहर्रम के ताजिए के मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान कैथून थाना अधिकारी मनोज सिकरवाल सहित कई पुलिस अधिकारी सहित जाब्ता तैनात रहा. कैथून के भीतरी इलाकों व बाजार में फ्लैगमार्च निकाला गया. कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना व आम जन की सुरक्षा का विश्वास व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया.0
0
Report
अलवर: नवजात बेटी पालना गृह छोड़कर फरार मां, बच्ची सुरक्षित
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिल दहला देने वाली घटना: एक दिन की नवजात बेटी को पालना गृह में छोड़कर फरार हुई मां, बच्ची सुरक्षित अलवर के राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित पालना गृह में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां अपनी महज एक दिन की नवजात बेटी को छोड़कर फरार हो गई। पालना गृह में बच्ची मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय के एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसकी देखभाल की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। गीतानंद शिशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य सामान्य है और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी के बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद समिति नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची के पालन-पोषण की व्यवस्था करेगी। डॉ. शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि पिछले डेढ़ महीने में अलवर जिले में यह तीसरा मामला है, जब कोई नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिली है। इससे पहले भिवाड़ी क्षेत्र में एक नवजात कुएं में और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक बच्ची कचरे के ढेर के पास मिली थी। दोनों मामलों में भी बच्चियों को सुरक्षित बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने समाज में बेटियों के प्रति सोच और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।0
0
Report
पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी पर मुस्लिम महासभा ने कार्रवाई की मांग की
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर व विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला, मुस्लिम महासभा ने की कार्रवाई की मांग एंकर इंट्रो इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम महासभा की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यया नाज़िया इलाही खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम महासभा जिला कमेटी डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 20 जून 2026 को नाजिया इलाही खान द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब और माता आयशा सिद्दीका के बारे में कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं। इन टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की भावनाओं को गहरा आहत पहुँचा है और इसे लेकर समुदाय में भारी आक्रोश है। इस मौके पर मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष इकबाल गौरी ने बताया कि इस्लाम में पैगंबर मोहम्मर साहब हमारे नबी हैं और माता आयशा सिद्दीका हमारी उम्मत की मां हैं। उनके खिलाफ की गई कोई भी अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर इसके बाद मुस्लिम महासभा ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पैगंबर साहब और माता आयशा की शान में गुस्ताखी करने वाली नाज़िया इलाही खान के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे भारतवर्ष में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
कैथल में यूरिया खाद की आपूर्ति सुचारू, किसानों को राहत
Kaithal, Haryana:कैथल में यूरिया खाद की उपलब्धता सुचारू, किसानों को मिल रही राहत एंकर: कैथल में यूरिया खाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए सरकारी खरीद एजेंसी का दौरा किया गया। मौके पर स्थिति संतोषजनक पाई गई, जहाँ फिलहाल किसानों की भीड़ नजर नहीं आई और पंजीकरण के आधार पर खाद का वितरण आराम से किया जा रहा है। किसानों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें यूरिया खाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा। न तो उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं और न ही किसी अन्य दवाई या उत्पाद को लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी जरूरत के अनुसार खाद आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। सरकारी एजेंसी के सेल्समैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल जिले में फिलहाल खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में एक किल्ले के हिसाब से तीन कट्टे यूरिया खाद दी जा रही है, जो किसानों की जरूरत के लिए पर्याप्त है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वे अगले महीने दोबारा आकर खाद ले सकते हैं। कुल मिलाकर, कैथल में इस समय यूरिया खाद की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।0
0
Report
मानसून से पहले एमसीडी की तैयारी पर सवाल, ख्याला के ब्लॉक में दलदल
Delhi, Delhi:मानसून से पहले एमसीडी की पूर्ण तैयारी. तिलकनगर विधानसभा के ख्याला आर जेड सी ब्लॉक की सड़के दलदल. आर जेड सी ब्लॉक के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर. कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ हल. दिल्ली में मानसून आने से पहले पश्चिमी जिला एमसीडीजॉन की तैयारी क्या है और मानसून को लेकर एमसीडी की तैयारियों पर चर्चा की गई। मानसून आने से पहले इलाके की तस्वीर के लिए पश्चिमी जिला इलाके का जायजा लिया गया. तिलक नगर विधानसभा के आर जेड ब्लॉक ख्यूला पहुँचे तो सड़कें दलदल बन चुकी थी और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. घरों से बाहर निकलते ही पैर दलदल में चले जाते हैं और फंस जाते थे. लोगों ने इसकी शिकायत विधानसभा से की और मोदी एप पर भी शिकायत की बजाय हल नहीं निकला क्योंकि सड़कें जर्जर हालत में और सीवर के ढक्कन खुले हुए थे और गंदा पानी बह रहा था. गंदे पानी से बदबू आ रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. लोगों में आक्रोश था कि चुनाव के दौरान नेता हाथ जोड़ते हैं और चुनाव जीतने के बाद इलाके में आते नहीं. प्रशासन इस खबर के प्रसार के बाद क्या सही कदम उठाता है.0
0
Report
सिकंदरा राव पुलिस का बड़ा एक्शन दिव्यांग से ठगे ₹11,000 कराए वापस, चेहरे पर लौटी मुस्कान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ हाथरस ठगों के जाल में फंसे एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए हाथरस पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। थाना सिकंद्राराऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर उड़ाए गए ₹11,000 शत-प्रतिशत धन राशि को सकुशल वापस करा दिया है। पुलिस की इस तत्परता को देख पीड़ित भावुक हो उठा और उसने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया। शिकायतकर्ता पप्पू पुत्र नत्थू सिंह निवासी एलमपुर सिकंद्राराऊ जो कि एक दिव्यांग हैं, के पास कुछ दिनों पहले एक शातिर ठग का फोन आया था। —आपका सरकारी आवास और शौचालय योजना में नाम आया है।पीड़ित को अपनी बातों के जाल में फंसाकर जालसाज ने PhonePe (UPI) के माध्यम से ₹11,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना सिकंद्राराऊ की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लिया। प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा और उनकी टीम के सार्थक प्रयासों व तकनीकी सूझबूझ के कारण ठगी गई पूरी रकम ₹11,000 पीड़ित के खाते में वापस आ गई। हाथरस पुलिस ने इस घटना के बाद आम नागरिकों को जागरूक रहने के लिए कुछ बेहद जरूरी टिप्स साझा किए हैं किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक खाता नंबर, PIN, OTP या CVV कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि आप किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या तुरंत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं l0
0
Report
Advertisement
निर्मला सप्रे मामले में हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष पर फैसला छोड़ने का अधिकार दिया
Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे मामले में हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ा फैसला का अधिकार पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान न चुनाव आयोग सुन रहा, न कोर्ट, न सरकार सुन रही कोर्ट में सबूत पर्याप्त दिए गए थे बीजेपी बैठक में वह जाती है चुनाव आयोग को चुनाव करवाना चाहिए विधानसभा अध्यक्ष को जल्द फैसला लेना चाहिए मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए झड़प को लेकर बोले कानून व्यवस्था ध्वस्त है पुलिस केवल चालान काट रही है पुलिस प्रशासन फैल होता जा रहा पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए पहले एक्शन लेते तो यह स्थिति नहीं बनती जिला कांग्रेस टीम घोषित होने पर अंतर विरोध पीसी शर्मा ने कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी घोषित पर जताई नाराजगी जो जमीन के कार्यकर्ता थे उनको जगह नहीं मिला कांग्रेस का कार्यकर्ता इससे मायूस है स्मार्ट मीटर से सरकारी विभागों में पैसे लंबित होने पर बोले स्मार्ट मीटर में सरकारी विभाग को बिल लंबित है विभाग भ्रष्टाचार कर रहे हैं जनता पर बो बोझ डाला जा रहा है राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तारी पर बोले राम मंदिर में हमने पैसा दिया आरोपियों पर पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी Up चुनाव में इसका जवाब मिलेगा0
0
Report
नकली TATA TEA बेच रहे व्यवसायी पर FDA की रेड,मौके पर बरामद स्टॉक को जब्त कर की सेम्पलिंग।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा के दानगंज में किराना थोक व्यापारी नवीन कुमार बंसल की दुकान पर टाटा कंपनी की लीगल टीम और FDA की टीम का छापा। बेच रहा था नकली टाटा ब्रांड चाय के पैकेट, 40 किलो नकली चाय की पत्ती के पैकेट बरामद, DO ममता चौधरी बोली.. 3 सैंपल लिए,जांच को भेजे जाएंगे ।0
0
Report
हापुड - NH-9 पर चलती कार बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां NH-9 पर चलती कार आग का गोला बन गई। NH- 9 पर चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप ले लिया उसके बाद ड्राइवर ने जलती हुई कार से कूद कर अपनी जान बचाई ह। वही कार में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हाइवे पर कार में आग लगने से अफरा तफ़री का माहौल पैदा हो गया। कार आग लगने की घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
