Back
U-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी CBSE बोर्ड परीक्षा में नहीं, अगले साल देंगे एग्जाम
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 16, 2026 14:07:44
Bihar
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि अब स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में वैभव शामिल नहीं होंगे। वे फिलहाल आईपीएल की तैयारियों के तहत राजस्थान रॉयल्स के कैंप में व्यस्त हैं। वैभव के समस्तीपुर के ताजपुर स्थित निजी विद्यालय के प्रिंसिपल आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव ने बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था, लेकिन दिसंबर में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच वे बीच-बीच में पढ़ाई से जुड़े रहे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, एलकेजी से ही वैभव इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं और विज्ञान विषय में उनकी विशेष रुचि रही है। जब भी समय मिलता था, वे स्कूल आते रहे हैं। सीबीएसई की ओर से उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और शहर के एक स्कूल में परीक्षा केंद्र भी निर्धारित किया गया है। अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद भारत लौटते ही वैभव सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हो गए। अब तक वे अपने गृह जिला समस्तीपुर नहीं पहुंचे हैं। आईपीएल की तैयारियों में व्यस्तता के कारण परीक्षा में शामिल होने को लेकर असमंजस बना हुआ था। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। जी मीडिया से फ़ोनिक बातचीत में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि अभी वैभव ट्रेनिंग में पूरी तरह बिजी है। 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में वह शामिल नहीं होगा। अब वह अगले साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देगा। प्रिंसिपल आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और विज्ञान विषय में उनकी खास रुचि रही है। क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वे पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। “वैभव ने परीक्षा का फॉर्म भरा था, लेकिन प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। वह पढ़ाई में भी अच्छा है और विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखता है। हमें उम्मीद है कि वह अगले साल परीक्षा देकर बेहतर प्रदर्शन करेगा।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report