Back
समस्तीपुर में आवारा कुत्तों ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 03, 2026 05:26:57
Bihar
समस्तीपुर में आवारा कुत्तों का कहर: घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे पर हमला, कान का हिस्सा नोचा, हालत गंभीर; पिछले साल कुत्तों के हमले में तीन मासूमों की जा चुकी है जान
बाइट:परिजन ,
एंकर :समस्तीपुर में कल शाम घर के दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के बाएं कान का बाहरी हिस्सा काट लिया और लेकर फरार हो गए। बताते चलें कि यह घटना होने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर की है जख्मी हालत में बच्चे को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घायल बच्चे की पहचान गांव के मोहम्मद शमशेर अली के 6 वर्षीय बेटे अतिफा राज के रूप में की गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव की है。
घटना के संबंध में घायल बच्चे के पिता शमशेर अली ने बताया कि उनका बेटा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान पूर्व दिशा से आए आवारा कुत्तों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान कुत्ते ने उसके कान के बाहरी हिस्से का मांस नोच लिया और फरार हो गया。
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब घर के लोग दौड़े, तब तक कुत्ता वहां से भाग चुका था। अगर समय पर लोग नहीं जुटते तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। बाद में ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पिछले साल कुत्तों के काटने से अलग-अलग स्थानों पर तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाले बच्चों में चोचाही गांव की 10 वर्षीय रेशमा कुमारी (जनवरी 2025) और वाजिदपुर बम्बैया गांव के दो भाई—अभिषेक (8) और विवेक (6) (अप्रैल 2025)—शामिल हैं。
झुंड ने हमला कर ली थी जान
चोचाही गांव (जनवरी 2025): मनोज यादव की 10 साल की बेटी रेशमा कुमारी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसकी जान ले ली थी।
वाजिदपुर बम्बैया (अप्रैल 2025): विजय साह के दो बेटे—8 वर्षीय अभिषेक और 6 वर्षीय विवेक—पर स्कूल जाते समय कुत्तों ने हमला किया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 03, 2026 09:07:420
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 03, 2026 09:07:300
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 03, 2026 09:07:050
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 03, 2026 09:06:510
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 03, 2026 09:06:380
Report
TCTanya chugh
FollowJan 03, 2026 09:06:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 03, 2026 09:06:090
Report
MCManish Chaudary
FollowJan 03, 2026 09:06:030
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 03, 2026 09:05:200
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 03, 2026 09:04:330
Report
1
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 03, 2026 09:03:50Noida, Uttar Pradesh:सिंह भाजपा बाइट on सपा संत अपमान
0
Report
KSKamal Solanki
FollowJan 03, 2026 09:03:360
Report