Back
समस्तीपुर में 14 नवम्बर को मतगणना: सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 13, 2025 12:03:53
Bihar
समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारी पूरी, 14 नवम्बर को होगी काउंटिंग; डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष इंतजाम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है ।14 नवम्बर को होने वाले मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, कल्याणपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर, हसनपुर, रोसड़ा और उजियारपुर में भी मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं。
मतगणना कार्य में लगाए गए सभी कर्मियों को डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उनके लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए डीएम, एसपी बताया कि सुबह 8 बजे से पहले पोस्टल बैलेट फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम से डाले गए वोट की काउंटिंग शुरू की जाएगी। मीडिया सेंटर में राउंड वाइज समय समय पर जानकारी दी जाएगी。
आमलोगों को मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर रुकने के लिए बैरिकेटिंग के साथ ही धारा 144 लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दूसरे रास्ते से चालू करने के निर्देश दिए गए है। परिणाम होने के बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए भी सोशल मीडिया निगरानी टीम बनाई गई है।आमलोगों से भी अपील की गई है कि आप अफवाहों पर ध्यान नही देकर सिर्फ प्रशासन द्वारा जारी सोशल मीडिया प्रेस विज्ञप्ति पर ही भरोसा करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 12, 2025 06:01:350
Report
KRKishore Roy
FollowDec 12, 2025 06:01:220
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 12, 2025 06:01:060
Report
0
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowDec 12, 2025 06:00:570
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
DRDivya Rani
FollowDec 12, 2025 05:47:490
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 12, 2025 05:47:320
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 12, 2025 05:47:020
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 12, 2025 05:46:440
Report