Back
समस्तीपुर के सीताराम राय शहीद, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 20, 2026 04:35:58
Bihar
जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, पार्थिव शरीर पहुंचा गांव ,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ । जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के जवान सीताराम राय (40) शहीद हो गए। शहीद जवान सीताराम राय समस्तीपुर जिले के मोरवा के लोदीपुर गांव के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से इलाका गूंज रहा है। शहीद के आखिरी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। स्थानीय विधायक रणविजय साहू भी पहुंचे हैं। बुधवार की सुबह पत्नी सुमन राय से ड्यूटी पर जाने के दौरान वीडियो कॉल पर बात हुई थी। शहीद जवान के दोस्त सरबेंदु ने कहा कि पत्नी से उन्होंने बताया था कि वो ड्यूटी पर जा रहे हैं। उसके बाद सुबह 11 बजे के करीब पत्नी को आर्मी यूनिट से फोन आया कि उन्हें गोली लग गई है। कुछ देर बाद मोबाइल पर शहीद हो जाने की सूचना आई। सीताराम राय के पिता कोलकाता में ठेला चलाने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि बेटे को ठेला चलाकर सेना में भेजा था। उसी की कमाई से घर चलता था। साल 2002 में उनकी बहाली इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर हुई थी। तब से कई सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए। वही आज उनके अंतिम दर्शन को लेकर पूरा गांव सड़को पर खड़ा शहीद के पार्थिव शरीर को नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहे है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowMar 20, 2026 05:45:29Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़
कांग्रेस ने रतिया के विधायक जरनैल सिंह को भी भेजा नोटिस
जरनैल सिंह पर भी है राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप
इस पहले पार्टी की ओर से 4 विधायकों को भी जारी किया जा चुका है नोटिस
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 05:45:180
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 20, 2026 05:37:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 20, 2026 05:36:510
Report
MSManish Singh
FollowMar 20, 2026 05:35:560
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 05:35:380
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 20, 2026 05:35:270
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 20, 2026 05:35:030
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 20, 2026 05:34:480
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 20, 2026 05:34:380
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 20, 2026 05:34:190
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 20, 2026 05:34:080
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 20, 2026 05:34:000
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 20, 2026 05:33:360
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 20, 2026 05:33:220
Report