Back
समस्तीपुर डबल मर्डर: एसटीएफ-पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत चार गिरफ्तार
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 09, 2025 16:06:01
Bihar
समस्तीपुर डबल मर्डर का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार–बाइक बरामद, प्रॉपर्टी के हिस्सेदारी की वजह से हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या। पांच लाख रुपया में दी गई थी हत्या की सुपारी।
समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहाँ पुलिस ने एसटीएफ की मदद से लगभग एक वर्ष पूर्व हुए चर्चित डबल मर्डर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ता सुधीर मदान, उसके पुत्र अमन मदान, दो शूटर फूलबाबु और आशुतोष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
बताते चलें कि 21 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव के पास जमीन कारोबारी विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश सहनी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई डबल मर्डर की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतक विजय गुप्ता के साथ मौजूद सुधीर मदान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जो कुछ समय बाद बेल पर जेल से रिहा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान जारी रखा और एसटीएफ के सहयोग से मुख्य साजिशकर्ता सुधीर मदान, उसके पुत्र अमन मदान, दो शूटर फूलबाबु और आशुतोष को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल भी बरामद किया है। घटना के शुरुआती अनुसंधान में संदेह के आधार पर मार्च 2025 में सुधीर मदान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। ब्लाइंड केस होने के कारण यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इस उद्भेदन में एसटीएफ की भूमिका महत्वपूर्ण है। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आय़ूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने पल्सर बाइक के साथ तीन अपराधियों में से एक अपराधी फूलबाबु को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनकी बयानबाजी से अन्य आरोपियों की पहचान हुई। आशुतोष का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे कई प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है और अन्य जमीन कारोबारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 03, 2026 02:32:380
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 02:32:300
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 03, 2026 02:32:200
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:32:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 03, 2026 02:31:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:31:160
Report
ARAarti Rai
FollowMar 03, 2026 02:30:500
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 02:30:150
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowMar 03, 2026 02:15:120
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 03, 2026 02:00:180
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 03, 2026 02:00:06Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
इंद्रा नगर चौकी के पास से 5 साल का मासूम लापता
कल शाम से लापता मासूम
पुलिस लापता बच्चे की तलाश मे जुटी
डॉग स्क्वॉड ने इलाके में की सर्चिंग
लापता हुए बच्चे का नाम शहानवाज़
पुलिस की लोगों से अपील
बच्चे की जानकारी मिलने पर तुरंत टीला पुलिस को सूचित करें
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 01:45:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:32Noida, Uttar Pradesh:चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:080
Report
