Back
समस्तीपुर में दो भाईयों को धमकी, घर पर दो राउंड फायरिंग CCTV में कैद
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 17, 2026 04:35:30
Bihar
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनोज वार्ड संख्या-6 में रविवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। मोहल्ले में रहने वाले दो भाइयों को अपराधियों ने 10 दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने उनके घर पर पर्चा फेंकने के साथ-साथ दो राउंड फायरिंग भी की। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेचनाथ राम के पुत्र संतोष कुमार और प्रकाश कुमार को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने कंप्यूटर से टाइप किया हुआ एक धमकी भरा पर्चा उनके घर पर फेंका। पर्चे में दोनों भाइयों की तस्वीर लगाकर उसे क्रॉस किया गया है और साफ तौर पर लिखा गया है कि 10 दिनों के भीतर घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह इसी महीने में दूसरी बार फायरिंग की घटना है। इससे पहले 3 मार्च को भी बदमाशों ने उनके घर पर गोलीबारी की थी, जिसमें घर के सामने खड़ी टाटा गाड़ी का शीशा टूट गया था और दीवार पर भी गोली के निशान मिले थे। उस मामले में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं से पूरा परिवार दहशत में है। संतोष और प्रकाश ने एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि पुलिस से उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। परिवार ने बताया कि पूरे विवाद की जड़ जमीन का मामला है। वर्ष 2020 में उनके चचेरे भाई अभिजीत उर्फ रंधीर द्वारा जमीन लिखाने के दौरान खाता-खेसरा में गड़बड़ी होने के बाद विवाद शुरू हुआ था। इसको लेकर सीओ के यहां आवेदन भी दिया गया था, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इसी विवाद के चलते पहले भी धमकी दी गई थी। इधर, दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि पर्चे की जांच की जा रही है और कुछ लोगों पर संदेह है। पीड़ित परिवार से आवेदन मांगा गया है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 05:37:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 05:36:540
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 17, 2026 05:36:410
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 17, 2026 05:36:260
Report
MSManish Singh
FollowMar 17, 2026 05:36:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 05:35:530
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 17, 2026 05:34:020
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:33:27Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP NATIONAL PRESIDENT & NEWLY ELECTED CANDIDATE FROM BIHAR RAJYA SABHA SEAT NITIN NABIN ARRIVES AT THE AIRPORT VISUALS NITIN NABIN
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 17, 2026 05:33:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:32:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नाबिन बिहार राज्यसभा सीट के उम्मीदवार बनकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:480
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:300
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 05:32:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 17, 2026 05:32:020
Report