Back
जमुई के बनौली में दंपति पर पड़ोसी का हमला, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
ANAbhishek Nirla
Mar 25, 2026 16:32:58
Jamui, Bihar
जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जहाँ दबंग पड़ोसी ने पति-पत्नी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घायलों की पहचान बनौली निवासी गोपाल तांती और उनकी पत्नी रंजना देवी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित गोपाल तांती ने बताया कि उनके पड़ोसी, जो महेश टोकीज के पास फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं, से पहले से विवाद चल रहा था। उसी पुरानी रंजिश में आरोपी ने अचानक हमला कर दिया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दंपति को सड़क पर दौड़ाकर पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
मारपीट के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने मलयपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई के तैयारी में जुटी है।
घटना के बाद बनौली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 17:31:480
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 25, 2026 17:31:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 17:31:070
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 25, 2026 17:30:480
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 25, 2026 17:30:300
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 25, 2026 17:30:090
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 17:17:46353
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 25, 2026 17:17:33261
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 25, 2026 17:17:11258
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 17:16:55267
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 17:16:25126
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 25, 2026 17:16:15299
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 25, 2026 17:16:02187
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 25, 2026 17:15:42300
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 25, 2026 17:15:28392
Report