Back
समस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह के बाद बेटे की मौत, 25 लाख की मांग पर सवाल
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 11, 2026 03:02:59
Bihar
समस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह के बाद बेटे की संदिग्ध मौत, 25 लाख की मांग और प्रताड़ना का आरोप; न्याय के लिए एसपी कार्यालय में फफक पड़ी मां, एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
समस्तीपुर में एक बुजुर्ग महिला ने जिला एसपी अरविंद प्रताप सिंह को एक आवेदन देकर रोने लगी, महिला ने कहा कि मेरे बेटे का 2020 में पकड़ौआ विवाह कराया गया था। लेकिन पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मेरे बेटे ने वीडियो बनाकर जान दे दी। उसे जहर खाने पर मजबूर किया गया। मुझे तो शक है कि उसे जहर दिया गया। मुझे न्याय चाहिए। इसके बाद एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने महिला के हाथों से आवेदन लेकर तुरंत ही पटोरी डीएसपी को कार्रवाई करने का आदेश देते हुए बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दिलीप कुमार राय के बेटे विश्वजीत कुमार की है, जो मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। वीडियो में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि सिर्फ कानून महिलाओं के लिए होता है और उसे वीडियो में वह अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए यह बताता है कि वह अपनी पत्नी से 5 वर्षों से प्रताड़ित हो रहा है, अब मेरी पत्नी 25 लाख रुपए की मांग कर रहा है मैं कहां से दूंगा। साथ ही वह कहता है कि मेरे मरने के बाद मेरी पूरी प्रॉपर्टी माँ की होगी। हालांकि जी मीडिया पर इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था उसके बाद पुलिस घर पर जा कर पूछताछ भी की लेकिन घटना के एक महीने चले जाने के बावजूद पुलिस इस मामले में अब तक कुछ नहीं कर पाई। तब मृतक की मां आवेदन लेकर समस्तीपुर एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह से न्याय की मांग करने लगी। बताया गया कि विश्वजीत कुमार की पकड़ौआ शादी साल 2020 में कुछ लोगों ने समस्तीपुर जिले के बिथान थाना के कटौसी गांव के राज नारायण राय की पुत्री सोनाली कुमारी के साथ करा दी गई थी। शादी के बाद लड़के वालों ने संबंध को स्वीकार भी कर लिया, शादी के बाद मृतक के दो बेटियाँ हुईं, हालांकि इस दौरान उसकी पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती थी, जिस कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया। साल 2023 में विश्वजीत के साथ ससुराल में मारपीट भी किया गया और रोसरा कोर्ट में पारिवारिक विरोध के मामले दर्ज करवाए गए थे। कोर्ट ने 7 जनवरी 2026 को विश्वजीत की पत्नी को अपने ससुराल जाने को कहा, जहां बेटी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसकी पत्नी ने कोर्ट को बाद में ससुराल जाने की बात कही और कोर्ट ने 16 जनवरी को अगली तारीख तय की थी, लेकिन 11 जनवरी को लड़की पक्ष ने विश्वजीत को ससुराल बुलाया, इसके बाद 12 जनवरी को समस्तीपुर जिले के सारंगपुर जमुआरी नदी के पास विश्वजीत कुमार बेहोशी की हालत में पाए गए। मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें विश्वजीत अपनी पत्नी ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाता है जिसमें उन्होंने केस खत्म करने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड की बात कही थी। बाइट्स: कृष्णा देवी, विश्वजीत की माँ; बाइट: विश्वजीत के भाई के साथ टिक-टैक; बाइट: बीके मेधावी; बाइट: सरपंच
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 11, 2026 04:30:190
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 11, 2026 04:20:110
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 11, 2026 04:19:530
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 11, 2026 04:19:260
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 11, 2026 04:19:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 11, 2026 04:19:020
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 11, 2026 04:18:190
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 11, 2026 04:18:060
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 11, 2026 04:16:470
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 11, 2026 04:16:200
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 11, 2026 04:15:57Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्री अपने घर से कैबिनेट बैठक के लिए रवाना
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 11, 2026 04:15:090
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 11, 2026 04:04:510
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 11, 2026 04:04:400
Report