Back
समस्तीपुर स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा पर DM का औचक निरीक्षण; ज़ीरो टॉलरेंस के निर्देश
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 10, 2025 15:48:36
Bihar
समस्तीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,तीन स्तरीय सुरक्षा व ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर दिए sख्त निर्देश ।
एंकर: समस्तीपुर के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को जीतवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज कैंपस में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने आज समस्तीपुर कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, लॉग बुक व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।उन्होंने विशेष तौर पर स्ट्रॉन्ग रूम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे डबल लॉकिंग सिस्टम और सुरक्षा कर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने उपस्थित दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग की ‘ज़ीरो टॉलरेन्स’ नीति का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाए रखें।डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन मतदान सामग्री की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
बताए चले कि जिले के सरायरंजन विधानसभा में वीवीपैट की पर्ची मिलने की घटना के बाद समस्तीपुर स्ट्रॉन्ग रूम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग अंदर दिखाई दे रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया था। आज पुनः डीएम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाइट: रोशन कुशवाहा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी समस्तीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 10, 2025 17:35:080
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 10, 2025 17:34:540
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 17:34:340
Report
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 10, 2025 17:34:220
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 10, 2025 17:34:030
Report
0
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 10, 2025 17:32:580
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 10, 2025 17:32:440
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 10, 2025 17:32:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 10, 2025 17:32:080
Report
NJNitish Jha
FollowNov 10, 2025 17:31:49Navi Mumbai, Maharashtra:दिल्ली में हुए विस्फोट की सूचना के बाद मुंबई पुलिस ने गश्त बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्थानों पर जाँच जैसे एहतियाती कदम उठाए हैं
0
Report
ASAmit Singh
FollowNov 10, 2025 17:31:420
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowNov 10, 2025 17:31:27Howrah, West Bengal:দিল্লিতে বিস্ফোরণের পর হাওড়া স্টেশনে জোর তল্লাশী। হাওড়া স্টেশননের বাইরে ও ভিতরে তল্লাশী।গাড়ি থামিয়ে চলছে চেকিং।হাওড়া জিআরপি ও আরপিএফ এর পক্ষ থেকে চালানো হচ্ছে তল্লাশী অভিযান।
0
Report