Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharsa852201

सहरसा के बनगांव में डबल मर्डर: पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

VKVishal Kumar
Mar 11, 2026 09:02:03
Saharsa, Bihar
बड़ी खबर सहरसा से है जहाँ बनगाँव थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17 में एक साथ डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमन कुमार खां और 36 वर्षीय सोनी देवी के रूप में की गई है जो आपस मे पति - पत्नी थे. घटना के सम्बंध में बताया जाता है मृतक रमन कुमार खां ने पहले अपनी पत्नी सोनी देवी को बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. दोनों पति पत्नी का का शव एक ही कमरे से बरामद किया गया है. बताया जाता है कि मृतक दम्पत्ति ने कई वर्ष पूर्व लव मैरिज किया था. शादी के बाद पिछले कई वर्षों से मृतक दिल्ली में रहकर काम करता था और होली की छुट्टी में अपने गांव आया हुआ था इसी दौरान पति पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पति ने यह खौफनाक कदम उठाया. मृतक दम्पत्ति को दो बेटी और एक बेटा भी है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं, घटना स्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है. इस सम्बंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. फिलहाल दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस हरेक बिंदु पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 11, 2026 10:24:42
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर स्थित सरकारी विद्यालय में पोषण वाटिका की शुरुआत हुई. अब सरकारी स्कूलों में सब्जियों की खेती होगी और खेतों में उगी सब्जियाँ मिड डे मिल में बच्चों को परोसी जाएंगी. इस विद्यालय में पोषण वाटिका के तहत मुनगा, बैगन, टमाटर, सेम, मिर्चा, केला और कढ़ी पत्ता की खेती हो रही है. इससे मिड डे मिल के लिए सब्ज़ियाँ तैयार की जाएँगी. शिक्षा विभाग ने जिले के कई विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए पांच-पांच हजार रुपये का फंड आवंटित किया है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि पोषण वाटिका से सब्ज़ियों का उत्पादन कर बच्चों को परोसा जाता है; यह शिक्षा विभाग की अच्छी पहल है. कॉर्डिनेटर ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में इस अनूठी पहल को देखा जाएगा. कैशर राजा ने कहा कि पोषण वाटिका का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है ताकि कम से कम एक वक्त में बच्चों को सही खाना मिले और पढ़ाई में मन लगे.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 11, 2026 10:24:14
Muzaffarpur, Bihar:बिहार बन रहा है बांग्लादेश बनते जा रहा है, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने की जरूरत है, नहीं तो बिहार भी बन जाएगा बंग्लादेश. मुजफ्फरपुर पहुँचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा. मुजफ्फरपुर में हिंदू रक्षा निधि संग्रह एवं हिंदू समाज को संगठित करने के लिए आयोजित हिंदू मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि बिहार आने वाले दिनों में बांग्लादेश बनते जा रहा है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस दिशा में काम कर रहे हैं, पर पूरी ताकत से काम करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में भारत में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोके जा सकें. उनकी सरकार से स्पष्ट मांग है कि बांग्लादेशी को भारत और उत्तर बिहार से भगाया जाए और उन्हें आशा है कि यह काम जरूर होगा. हिंदुओं से कहा गया कि दिल्ली में हिंदू युवक सुरक्षित नहीं हैं तो आप कैसे सुरक्षित रहेंगे; सभी हिंदू भाइयों को जागने की आवश्यकता है ताकि हिंदू सुरक्षित रहें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा गया कि उन्होंने बिहार में अच्छा काम किया है, अब दिल्ली जा रहे हैं और दिल्ली से ही पैसा लेकर बिहार का विकास करेंगे. इसके अलावा हिंदुओं से आह्वान किया गया कि वह हिंदू कल्याण केंद्र और हिंदू सहायता केंद्र से जुड़कर खुद और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं. महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए ओजश्वनी हिम्मत वायर की शुरुआत भी की गई है और महिलाओं से अपील की गई कि वह इसे अपने पर्स में रखें ताकि कोई उन पर हमला करे तो वे उसका वार कर भाग सकें. यह फिलहाल उनका संगठन है वहां से मिलेगा.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 11, 2026 10:23:53
Patna, Bihar:बिहार में राज्यसभा के लिए पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है जिसमें एक महागठबंधन और पांच NDA के उम्मीदवार हैं। इस बीच बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के घर बीजेपी के MLC पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह और RLM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह पहुंचे। तीनों के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक बंद कमरे में बातचीत हुई। मीटिंग खत्म होने पर RLM के विधायक लोक सीखने कहा कि वे पर्सनल मिलने आए हुए हैं। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि निमंत्रण देने आए थे, तमाम विधायक आसपास रहते हैं, तो मित्रता रहती है। हम तेजस्वी यादव के साथ हैं और कांग्रेस के छह विधायक महागठबंधन को वोट देंगे।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 11, 2026 10:23:39
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD से कहा है कि होली के दौरान उत्तम नगर में 26 साल के युवक की हत्या के आरोपियों के घरों को फिलहाल न गिराया जाए।कोर्ट में शहनाज़ और जरीना नाम की दो महिलाओं की ओर से दायर की गई थी, जो आरोपियों की मां है। इससे पहले 8 मार्च को MCD ने हत्या के एक आरोपी से जुड़े घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया था। अब हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया कि इस केस के एफआईआर दर्ज होते ही MCD ने मनमाने तरीके से घर तोड़ना शुरू कर दिया और उन्हें डर है कि सिर्फ आरोपी होने के कारण उनके घर भी इस तर्ज पर सज़ा के तौर पर गिराए जा सकते हैं। आज कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को डिमोलिशन से फौरी राहत देते हुए कहा कि वे अपनी मौजूदा याचिका वापस लें और नई याचिका दाखिल करें, जिसमें केवल MCD की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर बात हो, हत्या की पुलिस जांच पर नहीं। सुनवाई के दौरान MCD की ओर से बताया गया कि याचिकाकर्ताओं के घर सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करके बनाए गए हैं और ऐसे मामलों में तोड़फोड़ से पहले नोटिस देना जरूरी नहीं होता। MCD के वकील ने कोर्ट से मांग की कि कोर्ट याचिकाकर्ता को एफिडेविट दाखिल कर कर यह स्पष्ट करने को कहे कि उनका घर सार्वजनिक सड़क पर नहीं बना है。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 11, 2026 10:22:53
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 11, 2026 10:18:30
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के छजलेट क्षेत्र मे खेत मे मिला तेंदुए का नन्हा शावक, खेत मे तेंदुए का शावक मिलने से ग्रामीणों मे दहशत, ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने 36 घंटे मादा तेंदुए के शावक लेजाने के इंतजार के बाद किया रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने शावक का खेतो से रेस्क्यू कर मुरादाबाद डियर पार्क मे रखा, शावक की देखरेख मे लगाई गयी टीमें, डीएफओ मुरादाबाद अविनाश पpandेय के मुताबिक करीब 3 दिन का शावक किया गया रेस्क्यू जो कों अब 7 दिन का है होने वाला, बता दें मुरादाबाद मे लगातार बढ़ती जा रही तेन्दुओ की आवाजाही, बीते दिनों एक और जहाँ शहरी इलाके मे घर मे घुसे तेंदुए कों रेस्क्यू किया गया था तो वहीँ 2 दिन पूर्व भी ठाकुरद्वारा क्षेत्र मे तेंदुए ने एक बच्चे पर किया था हमला।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 11, 2026 10:18:08
Jaipur, Rajasthan:कृषि विपणन विभाग ने कृषि उपज मंडियों से होने वाले राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में जनवरी माह तक कृषि विपणन विभाग ने 70 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया है। कृषि विपणन विभाग कृषि उपज मंडियों में होने वाले राजस्व लीकेज को रोकने की दिशा में कई कदम उठा रहा है। एक तरफ जहां टैक्स चोरी पर एंटी इवेजन कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही ज्यादातर उपज से नियमों के अनुरूप मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने से भी राजस्व में वृद्धि देखी जा रही है। कृषि विपणन विभाग को इस वित्त वर्ष में 720 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विपरीत कृषि विपणन विभाग ने जनवरी 2026 तक 580 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया है। कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। हमें 31 मार्च तक राजस्व लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 10:17:37
Dungarpur, Rajasthan:भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी 24 मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अनीता कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्याशाला को संबोधित किया | कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की पहली ऐसी पार्टी है जो इतने बड़े पैमाने पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस मौके पर प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली या प्रदर्शन समाज केंद्रित होते हैं, जबकि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए होते हैं।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 10:17:14
Noida, Uttar Pradesh:अलविदा जुमा की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी रमजान का आखिरी जुम्मा इस बार 13 मार्च को पड़ेगा इसलिए अलविदा की नमाज 13 मार्च को पढ़ी जाएगी जिसको लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी करी है इस एडवाइजरी को इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जारी उन्होंने बताया कि इस बार अलविदा की नमाज जुम्मे को पढ़ी जाएगी अगर चांद 29 रमजान का होता है तो एक और अलविदा की नमाज 20 मार्च को पढ़ी जाएगी और अगर चांद 30 रमजान का होता है तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी फिरंगी महली ने कहा अवाम से यह अपील रहेगी कि इस बार जुम्मे की नमाज में फिलिस्तीनियों के लिए ईरान इजरायल में जो बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं उनके लिए दुआ और यह युद्ध जो जंग चल रही है यह खत्म हो जाए इसके लिए दुआ करें साथ ही जो लोग जुमे अलविदा की नमाज पढ़ने आए वह अपनी गाड़ियां पार्किंग में लगे समय से पहले मस्जिद पहुंचे शहर की तमाम बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी इसलिए साफ सफाई की व्यवस्था के लिए प्रशासन से बोला गया है मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ( इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष)
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 11, 2026 10:16:58
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र और शहर की जीवनदायिनी बेडच नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान तेज कर दिया गया है। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई है। पांडल पोल के पास स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई, कचरे की सफाई और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। वहीं बेडच नदी में भी विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाए जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 11, 2026 10:16:28
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पहली बार बुधवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचना कई राजनीतिक संकेत दे गया। बुधवार को जब निशांत कुमार पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। “बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” जैसे नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह सिर्फ स्वागत भर नहीं था, बल्कि यह संकेत भी दे रहा था कि पार्टी के अंदर नई पीढ़ी के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में 8 मार्च को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें पार्टी की सदस्यता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Jha ने दिलाई थी। उस समय केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता लेने के बाद निशांत ने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया था। सदस्यता लेने के बाद से ही निशांत कुमार लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी वे पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार की यह परंपरा लंबे समय से पार्टी कार्यालय में चल रही है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्वाभाविक है क्योंकि निशांत कुमार उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं। निशांत कुमार की सक्रियता को सिर्फ एक सामान्य राजनीतिक शुरुआत के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में जदयू को नई पीढ़ी का नेतृत्व तैयार करना पड़ सकता है। ऐसे में निशांत का अचानक सक्रिय होना और कार्यकर्ताओं का उनके पक्ष में नारे लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक़ यह कदम जदयू के संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी हो सकता है। पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही आंतरिक असंतोष की चर्चाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यदि नई पीढ़ी को सामने लाया जाता है, तो इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हो सकता है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 11, 2026 10:15:59
New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कुकिंग गैस संकट पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस और उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारे देश में मानों कौन बड़ा विपक्षी नेता है इसकी जंग चल रही है और इसी के चलते राहुल गांधी एवं अरविन्द केजरीवाल के बीच नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बोलने की होड़ लगी रहती है। भारत की जनता को याद है कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राहुल गांधी एवं अरविंद केजरीवाल भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश करते रहे हैं और यह देश कोविड काल में सिंगापुर से भारत के ताल्लुक खराब करने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक एवं पुलवामा के समय सेना के शौर्य पर प्रश्न खड़े करने के लिए अरविंद केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगा। दिल्ली भाजपा ने कहा कि सारा देश जानता है कि भारत ही नहीं विश्व कुकिंग गैस संकट से गुजर रहा है जिसका कारण ईरान और अमरीका के बीच चल रहा युद्ध है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top