icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुनपुन के सफाई कर्मियों का मानदेय सात महीनों से बंद, नाराजगी बढ़ी

Masaurhi, Bihar:पुनपुन प्रखंड के पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों का मानदेय बंद है. नाराज कर्मियों ने सहयोग शिवर में भी शिकायत की. मसौढ़ी के पुनपुन प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों के बकाया मानदेय पर नाराजगी है. कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनका मानदेय सात महीनों से बंद है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. उनके रिक्शा भी टूटा और क्षतिग्रस्त है जिसकी मरम्मत की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही. बीते साल मानदेय मिला वह भी तय राशि से कम. इन समस्याओं पर सहयोग शिवर में सफाई कर्मी पहुंचे और मौजूद बीडीओ के सामने अपनी समस्या रखी. बीडीओ ने कहा कि मानदेय की राशि का आवंटन नहीं हुआ है; राशि आते ही मानदेय दिया जाएगा.
0
0
Report

रांची के कई इलाकों में 3–6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, मरम्मत कार्य जारी

Ranchi, Jharkhand:रांची शहर में आज आरडीएसएस योजना के तहत खुली तारों की केबलिंग, नए पोल खड़े करने और मेंटेनेंस कार्यों किया जाना है।जिस वजह राजधानी रांची के बड़े इलाके में आज 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक कोकर लालपुर ओरमांझी टाटीसिल्वे और आरएमसीएच सबडिवीजन से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी कोकर डिवीजन के अंतर्गत कृष्णापुरी रोड नंबर 14 और वर्मा स्टोर के पास सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक, मकसूंड टोली में अंतिम ट्रांसफार्मर क्षेत्र सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक और अयोध्या पुरी में भी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी लालपुर सब डिवीजन के मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 10,11 और 12 में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वही आरएमसी और मोराबादी क्षेत्र के बड़े इलाके में भी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पावर कट रहेगा ओरमांझी सबडिवीजन के भी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलने की वजह से बिजली आपूर्ति कटी रहेगी वहीं टाटी सिलवे सबस्टेशन के अंतर्गत टाटी बस्ती मिश्रा टोली हासिल मिलन चौक गेल इंडिया जमवारी और अन्य इलाके भी सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक प्रभावित रहेंगे
0
0
Report

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में हनोगी टनल के पास ट्रक भिड़ंत, 5-6 घायल

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हनोगी टनल के बीच गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 5 से 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीम पहुंची। घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादाके के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की भी सूचना है। happening के जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जिसके चलते मौके पर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को संभाला जा रहा है। फिलहाल घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और घायलों के उपचार के बाद ही हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा वाहन चालकों से फोरलेन पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा हादसे वाले स्थान पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा जिला अस्पताल में 17 भर्ती मामले पर शासन ने जांच शुरू कर दी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा जिला अस्पताल में 17 भर्तियों पर उठे सवाल! सेक्टर-39 जिला अस्पताल में NHM के तहत 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप। 15 नर्स और 2 लैब टेक्नीशियन की भर्ती को लेकर शासन ने जांच के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने भर्ती से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। अगस्त 2023 से कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की बात सामने आई है। जांच में गड़बड़ी मिली तो 50 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी हो सकती है। भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच जारी है। मामले में तत्कालीन CMS समेत संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
0
0
Report

उदगीर में 1500 करोड़ विदेशी आर्थिक गड़बड़ी पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी

Latur, Maharashtra:उदगीर में लगभग 1500 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक गैरव्यवहार का संदेह सामने आया है. आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनदी लेखापाल के कार्यालय, निवासस्थान और संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है. नाशिक और छत्रपती संभाजीनगर आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है; पिछले दो दिनों से खोज अभियान चल रहा है. छापा डालते ही संबंधित CA गायब हो गए थे. उनकी तलाश के लिए आयकर विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. इसी दौरान बड़ी आर्थिक व्यवहारों और कागदपत्रों की जानकारी मिलने की संभावनाएं हैं, इसलिए उदगीर के 1500 करोड़ के कथित अंतरराष्ट्रीय व्यवहारों का भविष्य क्या होगा, इस पर सबकी नजर है.
0
0
Report
Advertisement

जारोड़ाके मेड़ता में छात्र-ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन जारी, स्थानांतरण आदेश पर अड़ियल रवैया

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता के जारोड़ा गांव में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अख्तर नदीम के स्थानांतरण आदेश निरस्त नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने आज दुसरे दिन भी विरोध जारी रखा। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की तैयारी को देखकर लगता है कि इस बार यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन समय के लिए आरंभ किया गया। विद्यालय में द्वितीय परख टेस्ट का बहिष्कार करने से जहां एक ओर विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के लिए द्वितीय टेस्टपूर्ण करवाना चुनौती बन गया है। प्रदेश की 10 पीएम श्री विद्यालयों में सोमवार जारोड़ा पीएम श्री विद्यालय में दूसरी बार तालाबंदी चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई है तो वही मेड़ता विधायक ने भी अब स्थानांतरण प्रकरण से दूरी बना ली है। बुधवार दोपहर को उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी और डिप्टी रामकरण मलिंडा ने जिला प्रशासन से बात कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगामी तीन माह तक मोहम्मद अख्तर नदीम को रिलीव नहीं किया जाएगा मगर ग्रामीण स्थानांतरण आदेश रद्द करवाने की बात पर अड़े रहे।
0
0
Report

सावर्डे-रत्नागिरी: ८० साल बाद भी सड़कें नहीं, बच्चों की यात्रा दुखद

Ratnagiri, Maharashtra:सावर्डे-रत्नागिरी.. ८० वर्षांनंतरही विकास लांबच! कुडप-धनगरवाडीतील रस्त्याची दुरावस्था, शालेय चिमुकल्यांनी मांडली संतापजनक व्यथा.. कुडप-धनगरवाडीत रस्ताच नसल्याने ग्रामस्थ आणि शालेय विद्यार्थ्यांना दररोज खडतर प्रवासाला सामोरे जावे लागत आहे.. देशाला स्वातंत्र्य मिळून ८० वर्षे पूर्ण झाली तरीही मूलभूत सुविधांपासून वंचित राहावे लागत असल्याने लहानग्या विद्यार्थ्यांनी अत्यंत उद्विग्नपणे आपली व्यथा मांडली आहे.. शाळेकडे जाणाऱ्या रस्त्याची अक्षरशः दयनीय अवस्था झाली झाल्यास, दररोज याच चिखलमय आणि खडखडाट रस्त्यातून जीव मुठीत धरून प्रवास करावा लागत असल्याची खंत या विद्यार्थ्यांनी व्यक्त केली आहे.. लोकप्रतिनिधी आणि प्रशासनाच्या या दुर्लक्षावर हा विशेष लक्षवेधी प्रकाश!
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के जार्ज टाउन-टैगोर टाउन में चौथे दिन भी जलजमाव, अस्पताल-बैंक समेत प्रभावित

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के जार्ज टाउन और टैगोर टाउन में चौथे दिन भी बारिश के कारण-चल जमाव के हालात बने हुए हैं। यहां पर न सिर्फ लोगों के मकान और दुकान जल जमाव के चलते प्रभावित हैं, बल्कि अस्पताल और नर्सिंग होम के साथ बैंक में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसके चलते यहां रहने वालों को दिक्कतें हो रही हैं, बल्कि अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों को भी दिक्कतें दुश्वारियां हो रही हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने बारिश का पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाए हुए हैं, लेकिन अभी भी जार्ज टाउन और टैगोर टाउन के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भरा हुआ है। देखिए हमारी ये ग्राउंड रिपोर्ट…
0
0
Report

सीवान में पंखे के तार से करंट; एक ही परिवार के तीन झुलसे, मासूम बेटी की मौत

Siwan, Bihar:सीवान में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसे में एक मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घर में पंखा का कनेक्शन करने के दौरान परिवार के सदस्य हादसे का शिकार हो गए हैं। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि घर में पंखे का तार जोड़ने के दौरान महिला अचानक बिजली के संपर्क में आ गई। इसी दौरान उसका बेटा और बेटी भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटी तुलसी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां और बेटे का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद करपलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावण अष्टमी पर नैनादेवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़; सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में श्रावण मेला अष्टमी की धूम देखने को मिली और देशभर से श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता नैनादेवी के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। श्रावण मेले के दौरान अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता नैनादेवी के दर्शन किए। सुरक्षा और सुविधाओं के लिए मंदिर न्यास, जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं; पानी, बिजली और परिवहन व्यवस्था सुचारू है। श्रद्धालु छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर भेजे जा रहे हैं और लाइन में लगकर जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम स्थापित किया गया है ताकि क्षेत्र पर नजर रखी जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top