icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केशव प्रसाद मौर्य का झांसी दौरा: राम मंदिर पर विपक्षी बयान पर तंज

Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे हैं। शताब्दी ट्रेन से वह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचे। यहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंच कर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के "अयोध्या भाजपा के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी" वाले बयान पर कहा कि अखिलेश यादव को इस प्रकार की बयानबाज़ी से बाज आना चाहिए। अयोध्या राम लल्ला का जन्मस्थल है। देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। इस पर गर्व करना चाहिए। शिवपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे को संभालें, हम पर ध्यान देना छोड़ें। सपा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कयास पर उन्होंने कहा कि जब शामिल होंगे, उस समय देखा जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को दूर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विषय है। चंपत राय जी बेहद आदरणीय, सम्माननीय और पूजनीय राम भक्त हैं। वह राम काज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरोप लगना अलग है। साबित होने पर कार्रवाई होगी। रामभक्त हनुमान जी आरोपियों को माफ नहीं करेंगे। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

उधम सिंह नगर में तेल कम मुहिम: महिलाएं कम तेल में स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन दिखातीं

Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कम तेल और बिना तेल से तैयार किए गए व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। महिलाओं ने घरों में भोजन तैयार करने के दौरान तेल का सीमित उपयोग करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करके महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न व्यंजनों की सराहना की। महिलाओं ने यह व्यंजन कम तेल और कम ईंधन का उपयोग करके बनाया था। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता सक्सेना ने कहा कि भोजन में अत्यधिक तेल का सेवन तमाम बीमारियों को जन्म देती है वही मेयर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खाद तेल के सीमित उपयोग के आह्वान ने जन आंदोलन का स्वरूप ले लिया है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में सर्दियों के लिए प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप लागू, प्रवेश और पार्किंग शुल्क बढ़ेंगे

Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने सर्दियों के लिए पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, नागरिकों और संस्थानों को मिलेगा तैयारी का पर्याप्त समय दिल्ली सरकार ने सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था (Proactive Winter Air Quality Management Framework) अधिसूचित कर दी है नागरिकों, आरडब्ल्यूए, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निर्माण एजेंसियों और सरकारी विभागों को पहले से तैयारी का अवसर मिलेगा 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-बीएस-VI वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्माण कार्यों पर भी सख्त धूल नियंत्रण मनको को फॉलो करना होगा यह व्यवस्था पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित की गई है
0
0
Report

सीतामढ़ी में फरार अपराधी आत्मसमर्पण की चेतावनी, दरवाजे पर इश्तेहार

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में फरार अपराधियों के खिलाफ डुमरा थाना पुलिस ने उनके दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया है बैंड बाजे के साथ यह कार्रवाई की गई इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। डुमरा थाना क्षेत्र के बछाड़पुर निवासी रितिक कुमार और आजमगढ़ निवासी निशांत को सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। दोनों आरोपित मोटरसाइकिल चोरी, लूटपाट समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी मुद्दे पर जीतू पटवारी बनाम कांग्रेस, सारंग ने तंज किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आदिवासी को लेकर जीतू पटवारी की राष्ट्रपति से अपील पर मंत्री विश्वास सारंग ने कसा तंज कांग्रेस पार्टी के नेता संवैधानिक पदों के बैठे लोगों का ध्यान नहीं रखते हर चीज में कंट्रोवर्सी विवाद करना यह कांग्रेस की मानसिकता है राष्ट्रपति मध्य प्रदेश आई है तो किसी बड़े लक्ष्य को लेकर आई है सिकल सेल को लेकर राष्ट्रपति चर्चा करने आई है कांग्रेस नहीं चाहती कि आदिवासियों के बच्चों का इलाज हो जीतू पटवारी राष्ट्रपति का नहीं बल्कि आदिवासी का विरोध कर रहा है कांग्रेस आदिवासी विरोधी है दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच कंट्रोवर्सी को लेकर बोले दिग्विजय सिंह मामले में हम कुछ नहीं करें यह वीडियो वायरल हुआ उसमें सब स्पष्ट है कांग्रेस में हर समय लोगों का अपमान होता है जीतू ने जिनके कंधे में बैठकर राजनीति की उसे ही लात मार रहे हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की बेज्जती कर रहे हैं तबादले में भ्रष्टाचार के आप पर बोले तबादला नीति में कहीं भी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ यह कर्मचारी अधिकारियों का अपमान कर रहे हैं बेबुनियाद आरोप लगाए गए जहां जरूरत थी वहां ट्रांसफर हुए सरकार पर ट्रांसफर का कोई दवाब नहीं बिना किसी तथ्य के आरोप लगाना यह कांग्रेस करती है
0
0
Report
Advertisement

कृष्ण जन्मभूमि चढ़ावे घोटाला: दिनेश फलाहारी पर आरोप, पुलिस जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे में गबन के मामले में दिनेश फलाहारी महाराज के आरोपों को निराधार बताते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान कटरा केशवदेव के उप प्रबंधक ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही फर्जी ट्रस्ट बनाकर श्रद्धालुओं से दान वसूलने और 20 लाख की चौथ माँगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उपप्रबंधक अनुराग पाठक ने गोविंद नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि गोवर्धन के महमदपुर निवासी दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी पर पहले से ही धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि दिनेश शर्मा ने भक्तों और दानदाताओं को भ्रमित कर अवैध रूप से चंदा वसूलने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया। इस न्यास के माध्यम से वह लगातार मोटी धनराशि एकत्र कर उसका निजी स्वार्थों में प्रयोग कर रहे हैं। इस अवैधानिक कृत्य का विरोध किया तो दिनेश फलाहारी ने अपने गुर्गों के माध्यम से संस्थान के अधिकारियों को मारने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की चौथ माँगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया तो वह मीडिया और सोशल मीडिया पर संस्थान के प्रबंधन तंत्र और कर्मचारियों के खिलाफ गबन, घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह फर्जी दस्तावेज के सहारे धर्मनिष्ठ जनता से छल-कपट कर रहे हैं। उपप्रबंधक ने एसएसपी श्लोक कुमार को तहरीर सौंपकर दिनेश फलाहारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दिनेश फलाहारी का कहना कि दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी。 -- यह है मामला दिनेश फलाहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। कहा था कि जानबूझकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भक्तों द्वारा दिए गए दान को खुर्द-बुर्द किया जा सके। दावा किया कि कभी स्कूटर से आने वाले मंदिर के कर्मचारी आज आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं। वहीं डीएम मथुरा सिपी सिंह ने इसे आरोपो को निराधार बताया और सभी प्रोसेस को पारदर्शी बताया। बाइट--डीएम सीपी सिंह बाइट--दिनेश फलाहारी
0
0
Report
Advertisement

बारां में खाद संकट: किसानों ने छबड़ा-छीपाबड़ौद में चक्का जाम

Baran, Rajasthan:बारां में खाद के लिए हाहाकार, छबड़ा में टोकन के लिए लगीं लंबी कतारें, तो छीपाबड़ौद में गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम एंकर -बारां जिले में इन दिनों धरती पुत्र खाद की भीषण किल्लत से जूझ रहे हैं। खेतों में बुवाई और फसलों के लिए खाद की सख्त जरूरत के बीच किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। जिले के छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र से आज खाद संकट की दो अलग- अलग तस्वीरें सामने आईं, जहां एक तरफ किसान सुबह से लाइनों में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ खाद न मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। ​​छबड़ा कस्बे के खेल मैदान में आज सुबह से ही नजारा बेहद चुनौती भरा रहा। मात्र 2-2 बैग डीएपी खाद पाने के लिए सुबह तड़के से ही हजारों की संख्या में महिला और पुरुष किसान खेल मैदान में पहुंच गए। मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और देखते ही देखते किसानों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कड़कड़ाती धूप और उमस के बीच 2 बैग खाद के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ​दूसरी ओर, छीपाबड़ौद में हालात उस समय बेकाबू हो गए जब लंबे इंतजार के बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। खाद न मिलने से आक्रोशित और परेशान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दर्जनों गांवों से आए किसानों ने छीपाबड़ौद पंचायत समिति के ठीक सामने मुख्य सड़क पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया किसानों के इस अचानक चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बस, ट्रक और राहगीर घंटों बीच रास्ते में फंसे रहे जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद देने की ठोस गारंटी नहीं मिलती, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
0
0
Report

महपालवास में IT केंद्र का ताला खुलवाकर शिविर फिर से शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:महपालवास में ग्रामीणों ने लगाया आईटी केंद्र पर ताला सरकना जोहड़ सीमा विवाद को लेकर शिविर का किया बहिष्कार सूचना पर मौके पर पहुंचीं सूरजगढ़ एसडीएम स्वाति झा ग्रामीणों की मांग पर जोहड़ का कराया गया सीमा ज्ञान प्रशासन ने खुलवाया आईटी केंद्र का ताला, शिविर फिर शुरू एसडीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश सूरजगढ़ उपखंड के महपालवास में सरकना जोहड़ के सीमा ज्ञान को लेकर नाराज ग्रामीणों ने शिविर का बहिष्कार करते हुए आईटी केंद्र पर ताला लगा दिया। मामले की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ एसडीएम स्वाति झा तत्काल मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। तहसीलदार जय सिंह मीणा भी उनके साथ मौजूद रहे।ग्रामीणों ने सरकना जोहड़ का पुनः सीमा ज्ञान करवाने की मांग रखी। इस पर एसडीएम स्वाति झा ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल सीमा ज्ञान करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की सहमति से आईटी केंद्र पर लगा ताला खुलवाकर शिविर को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया गया।एसडीएम स्वाति झा ने बताया कि इससे पहले भी ग्रामीणों की शिकायत पर दो बार टीम गठित कर जोहड़ का सीमा ज्ञान करवाया जा चुका था, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए थे। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने आईटी केंद्र पर ताला लगा दिया था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुनः टीम गठित कर सीमा ज्ञान करवाने का निर्णय लिया।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और सरकारी सेवाएं तथा शिविर गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी। प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया और सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top