icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध पर हांसी में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : सफाई कर्मचारी प्रधान बलजीत सिंह पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज हांसी में भी सुनी लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर पर सख्त कार्यवाही की मांग हांसी में पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज सुनाई दी। नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब के बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किया गया कथित लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। सफाई कर्मचारी प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, लेकिन अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर उनके साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में हांसी में कर्मचारियों का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। फिलहाल कर्मचारी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं。
0
0
Report

विश्व बाघ दिवस पर कान्हा में बाघ संरक्षण पखवाड़ा का सफल अभियान

Mandla, Madhya Pradesh:विश्व बाघ दिवस पर कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण को लेकर जागरूकता का व्यापक अभियान चलाया गया। 14 से 29 जुलाई तक चले बाघ संरक्षण पखवाड़े में 20 हजार से अधिक लोगों तक वन्यजीव संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और चरवाहों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया। कान्हा टाइगर रिजर्व में विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित बाघ संरक्षण पखवाड़े के तहत बाघ संवाद, बाघ संगत, जागरूकता रैली, बच्चों की पाती बाघ के नाम, चरवाहा सम्मेलन और कान्हा मित्र दल सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र संचालक रविन्द्र मनी त्रिपाठी ने मंडला और बालाघाट के स्कूलों के प्राचार्यों व विद्यार्थियों से संवाद कर बाघ और वन्यजीव संरक्षण में उनकी भूमिका बताई वहीं कान्हा के सभी 13 परिक्षेत्रों में स्टाफ को संरक्षण की शपथ दिलाई गई। "बाघ बचेंगे, तभी जंगल बचेंगे... और जंगल बचेंगे, तभी नर्मदा जैसी जीवनदायिनी नदियाँ भी सुरक्षित रहेंगी।"
0
0
Report
Advertisement

60 घंटे बाद माधोपाली पुल हादसे में दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू सफल

Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच माधोपाली पुल पर हुए दर्दनाक हादसे का आखिरकार 60 घंटे बाद दुखद अंत हो गया। तेज बहाव के दौरान पुल पार करते समय एक कार लात नाला में बह गई थी। कार में घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 60घंटे की कड़ी मशक्त के बाद टीम ने कार के साथ दोनों पति-पत्नी के शव बरामद कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लगातार तेज बहाव और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन संयुक्त रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा और अंततः सफलता हासिल की। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे और दंपति के सकुशल मिलने की प्रार्थना करते रहे। हालांकि 60 घंटे बाद दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रतलाम में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 289 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बड़ावदा थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी ग्राम सिंदुरकिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर अपने साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी में ट्रॉली से 13 कट्टों में भरा 289 किलो 988 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, साथ ही डोडाचूरा के स्रोत और गंतव्य की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

असम विधानसभा में भूमि नीति पर बहस, बाढ़ स्थिति पर सरकार का नया फैसला

Guwahati, Assam:असम विधानसभा के बजट सत्र करीब 1 महीने चला और आज असम विधानसभा के बजट छत्र का अंतिम दिन। असम के शिवसागर में बाढ़ स्थिति के बारे में खास बातें हुईं और साथ ही भूमि नीति पर मुख्यमंत्री ने चर्चा करते हुए कहा कि अभी से heritage धार्मिक जगह जैसे सत्र और नाम घर के पास किलोमीटर रेडिएशन के अंदर किसी दूसरे धर्म जैसे मुस्लिम लोग जमीन खरीद फराक नहीं कर पाएंगे परंतु उन इलाकों में तीन पीढ़ी यहां 75 साल रहते हैं उन लोगों का अधिकार रहेगा भूमि की खरीद के बारे में। देखने को मिला कि आज से विधान सभा के अंतिम दिन खास तौर पर बार स्थिति और जमीन के नए नियम को लेकर ही बातें हुईं विरोधियों ने भी इस पर अपना विरोध जताया और कुछ विधायकों ने सहमति भी दी।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा: चार सदस्यीय शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, 21 लाख का माल बरामद

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा पुलिस ने पिछले तीन सालों में जिले में हुई बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कोतवाली, शमशाबाद और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में आठ बड़ी चोरियाँ अंजाम दीं। police ने इनके कब्जे से लगभग 21 लाख रुपये का चोरी गया माल बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, नकदी और एक टाटा इंडिगो कार शामिल है। गिरोह के अन्य साथियों और बाकी चोरी के माल की तलाश पुलिस अब भी कर रही है। विशेष टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। साइबर सेल की तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी के खिलाफ पूर्व में भोपाल में 30 और विदिशा में 8 आपराधिक मामले दर्ज थे। अकरम उर्फ अतीस खान का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। आरोपियों ने शमशाबाद की दो चोरियों का करीब 6 लाख रुपये का सामान सिरोंज में गिरवी रखने की जानकारी भी दी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और गिरोह के बाकी माल की बरामदगी कर रही है।
0
0
Report

बोकारो में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कार्पियो को टक्कर, तीन घायल — चालक फरार

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में असंतुलित तेज रफ्तार हाईवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल. जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप एनएच 23 पर रांची से आ रही स्कार्पियो (जेएच 01 बीएन 5338) को सामने से पीली रंग की हाईवा ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो 90 डिग्री में घूम गई. प्रत्यक्षदर्शी शाहजहां अंसारी ने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े चार बजे ज Jainamod की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पीले रंग की हाईवा ने टर्निंग प्वाइंट पर स्कार्पियो को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में वाहन चालक मुन्ना कुमार, संजीत कुमार तथा बीच सीट पर सो रहे मनीष कुमार जख्मी हो गए. घायलों को जरीडीह सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया. घायल संजीत कुमार ने बताया कि हम तीनों रांची के चिरौंजी के निवासी हैं. करीब माह भर पहले धनबाद जिले के कतरास में बहन की शादी हुई है, जिसे रांची ले जाने के लिए कतरास जा रहे थे. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही रांची से कोच कर गए हैं.
0
0
Report

बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा; पीएससी घोटाला और NEET पर सवाल

Begun, Rajasthan:रायपुर, बीजेपी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर साधा निशाना सीजीपीएससी घोटाला मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर साधा निशाना बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास कर रहे हैं प्रेस वार्ता कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस आज भी पीएससी घोटाला को लेकर खेद जाहिर नहीं करती, कांग्रेस सरकार में ऐसी कोई भर्ती परीक्षा नहीं जिसमें भाई भतीजावाद नहीं चला, आज किस मुंह से कांग्रेस के नेता NEET परीक्षा को लेकर श्रेय ले रही है, कांग्रेस में सीबीआई को बैन कर दिया था, पीएससी घोटाले में संलिप्त कांग्रेस नेताओं तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुँचेंगे बाइट- गौरी शंकर श्रीवास, प्रदेश प्रवक्ता
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के अंतरराज्यीय नकली सोना ठग गिरोह का पर्दाफाश; करोड़ों की ठगी का खुलासा

Begun, Rajasthan:रायपुर देशभर में नकली सोना बेचकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली सोना ठग गिरोह का किया पर्दाफाश खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर बेचते थे पीतल का हार प्रदेश में तीन ठगी मामले में 22.50 लाख रुपये रिकवर मुख्य आरोपी शंभू राय समेत 2 महिला आरोपी गिरफ्तार कानपुर का रहने वाला शातिर ठग गिरफ्तार चाची के साथ मिलकर करता था ठगी मुंबई से दबोचे गए तीनों आरोपी, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे लोगों का भरोसा दिल्ली के करोल बाग से लाते थे पीतल के नकली आभूषण आरोपियों से 9 लाख नकद,पीतल के गहने, चांदी के सिक्के और 4 मोबाइल जब्त शंभू राय के पास से 4 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में करोड़ों की ठगी का खुलासा राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर ,तेलीबांधा और डीडी नगर में दर्ज हुए थे केस क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने किया खुलासा
0
0
Report

गंगा नदी में डूबे अज्ञात युवक की मौत, शव गोताखोरों ने बरामद

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में गंगा नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट का है। बताया जा रहा है कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान होने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

बैतूल के अड़ना नदी पर पुलिया मौत के खतरे बनकर सामने आई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लॉक में अड़ना नदी पर जामोंडली और मालनी गांव के बीच बना पुलिया अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। अड़ना नदी पर बना यह पुलिया इंजीनियरिंग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। पुलिया की ऊंचाई और नदी का स्तर लगभग बराबर है,जिसके चलते हल्की बारिश में ही पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। जैसे ही बारिश होती है,यह सड़क घंटों के लिए बंद हो जाती है और eight गांवों के सैकड़ों लोग आवागमन से पूरी तरह कट जाते हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई बार लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की कोशिश करते हैं और तेज बहाव में बह जाते हैं। यहां तक कि बाइक और बोलेरो जैसे वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। पहाड़ी क्षेत्र से बहने वाली अड़ना नदी का पानी अचानक तेज़ी से बढ़ता है,जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय ही उन्होंने पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी आवाज़ को नजरअंदाज कर दिया गया। आज वही लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इस पुलिया के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों,कॉलेज जाने वाले छात्रों,गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को हो रही है। बारिश के दौरान जब पानी पुलिया के ऊपर आ जाता है,तो एंबुलेंस तक गांवों में नहीं पहुंच पाती। कई बार गंभीर हालत में मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान तक चली जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अड़ना नदी पर बने इस पुलिया की ऊंचाई बढ़ाई जाए,ताकि आठ गांवों के लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और भविष्य में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement

लुधियाणा पहुंचे सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर तीखे निशाने लगाए

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਫਾਰਮੈਸੀ ਦੇ ਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਕਈ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 10 ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਸੈਕਟ ਬੰਦੇ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਕਰਦੇ ਹਨ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਕਿਉਂ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਜਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨ ਸੋਧ ਬਿਲ ਤੇ ਜੋ ਭਾਵ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਦੇਣਾ ਹੈ ਉਸ ਤੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੱਸ ਸਕਦੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਧਾਰਮਿਕ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨਾਲ ਰਾਬਤਾ ਕਰਨਾ ਜਰੂਰੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਤੇ ਲਿਆ
0
0
Report

श्रीमाधोपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह: 90% से अधिक अंक पाने वालों को सम्मान

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टर लक्की अग्रवाल सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह बाबा सीताराम बावड़ी आश्रम पर आयोजित हुआ समारोह, महामंडलेश्वर ओंकार दास महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम, कक्षा 10 तथा 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित, क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान भामाशाह सुभाष कुमार, अनिल मारवाल डॉ. माधव सिंह भी रहें मौजूद एंकर श्रीमाधोपुर कब्बे के बाबा सीताराम बावड़ी आश्रम में आज सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन महामंडलेश्वर ओंकार दास महाराज के सानिध्य में किया गया। समारोह में क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक प्रतिभा को लंच सेट, प्रशस्ति पत्र, पेन एवं कॉपी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभन consideradas दीं। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी उपलब्धियों का सार्वजनिक सम्मान करना रहा। इस अवसर पर भामाशाह सुभाष कुमार, अनिल मारवाल तथा डॉ. माधव सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन समाज के लिए प्रेरणा है तथा ऐसे सम्मान समारोह शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, समाज के प्रबुद्धजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top