icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुष्पेंद्र भाटी ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को श्रीनगर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथग्रहण समारोह में राजस्थान के न्यायिक एवं विधिक जगत से जुड़े बड़ी संख्या में वरिष्ठ न्यायाधीश, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश और अधिवक्ता भी शामिल हुए। समारोह में राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के न्यायिक जगत के बीच आत्मीय जुड़ाव देखने को मिला। जस्टिस भाटी के शपथग्रहण समारोह में रवि चिरानिया सहित कई न्यायाधीश श्रीनगर पहुंचे। इसके अलावा जस्टिस गोविंद माथुर, जस्टिस के.एस. अहलुवालिया और जस्टिस निर्मलजीत कौर सहित कई पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पूर्व न्यायाधीश भी समारोह में शामिल हुए। राजस्थान से बड़ी संख्या में न्यायिक और विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का श्रीनगर पहुंचना जस्टिस भाटी के प्रति उनके सम्मान और लंबे न्यायिक संबंधों को दर्शाता है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के परिवार भी बने समारोह के साक्षी शपथग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहाता और जस्टिस विजय बिश्नोई के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। राजस्थान के न्यायिक परिवार से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया। न्यायिक जगत के वरिष्ठ लोगों और उनके परिवारों की मौजूदगी से यह अवसर औपचारिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर एक आत्मीय मिलन का रूप लेता नजर आया। परिवार के सदस्यों ने साझा किया ऐतिहासिक पल जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी विशेष रूप से श्रीनगर पहुंचे। माताजी सरोजनी चौहान, ग्रुप कैप्टन करणसिंह भाटी, ऐश्वर्या भाटी, डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी, चित्रांगदा सिंह, चन्द्रगुप्त सिंह, सुनीता सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अभिजीत सिंह, माधव और केशव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। परिवार और न्यायिक जगत के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी ने इस अवसर को भावनात्मक और यादगार बना दिया। हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद समारोह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों के साथ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के न्यायिक एवं विधिक जगत के बीच एक विशेष जुड़ाव दिखाई दिया। राजस्थान से जम्मू-कश्मीर तक न्यायिक सफर का नया अध्याय राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में लंबे समय तक न्यायिक दायित्व निभाने वाले जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। न्यायिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से इस हाईकोर्ट को लाभ मिलने की उम्मीद है। श्रीनगर में हुआ यह शपथग्रहण समारोह केवल संवैधानिक पदभार ग्रहण करने का अवसर नहीं रहा, बल्कि राजस्थान के न्यायिक एवं विधिक जगत और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के न्यायिक परिवार के बीच नए और मजबूत संबंधों की शुरुआत का भी साक्षी बना। जस्टिस भाटी के लिए यह अवसर उनके न्यायिक सफर में एक महत्वपूर्ण नए अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।
0
0
Report

लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रावास फीस चार गुना बढ़ोतरी पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय के रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास की फीस अचानक चार गुना बढ़ जाने को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है एक साल पहले उनसे छात्रावास रिनोवेशन के नाम पर खाली करा दिया गया, पहले ₹7000 फीस थी अब रिनोवेशन के बाद इसकी फीस अचानक से 27000 कर दी गई जबकि जिन सुविधाओं का हवाला देकर फीस बढ़ाई गई है इसके अंदर ऐसा कुछ भी नहीं है; पुराने फर्नीचर है कमरे में एक पंखा लगा है पीने के लिए वाटर कूलर को लगाकर उसे लग्जरी सुविधा बता रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारी कहते हैं कि सरकार की तरफ से हॉस्टल चलाने को हमें पैसा नहीं मिलता, अगर रहना है तो सरकार से पैसा लेकर आओ—इतना खर्चा देना पड़ेगा। हम लोग गरीब परिवारों से आते हैं, देने के लिए इतना पैसा नहीं है; अब दर-दर भटक रहे हैं कि कहां पर जाकर रहेंगे, प्रशासन झुकने को तैयार नहीं। हॉस्टल को सिर्फ बाहर से लीपापोती करके सजा दिया गया है; अंदर स्थिति जर्जर है जबकि अन्य हॉस्टल में इतनी फीस नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बची

Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवानों की मुस्तैदी से एक यात्री की जान बच गई।साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचते वक्त यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।ट्रेन चलती रही और यात्री धीरे-धीरे ट्रैक की तरफ खिंचने लगा।लेकिन तभी जीआरपी की क्यूआरटी टीम ने जो किया, उससे बड़ा हादसा टल गया।तस्वीरें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की हैं प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर साबरमती एक्सप्रेस पहुंची थी इसी दौरान एक यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।ट्रेन चलती रही और यात्री ट्रैक की तरफ खिंचने लगा।कुछ ही सेकंड में उसकी जान पर बन आई।मौके पर तैनात जीआरपी की क्यूआरटी टीम ने जैसे ही यात्री को फंसा देखा, जवान तुरंत दौड़ पड़े।जान के खतरे को भांपकर पुलिसकर्मियों ने यात्री को पकड़ लिया और यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से खींचकर बाहर निकाल लिया।जीआरपी की इस तेजी से एक बड़ा हादसा टल गया अगर जवानों को पहुंचने में कुछ सेकंड की भी देरी होती तो यात्री ट्रेन की चपेट में आ सकता था।मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी जवानों की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की।घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर तैनात टीम ने खतरे को तुरंत भांप लिया।जवानों की इसी तेजी की वजह से यात्री की जान बच सकी।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि रेलवे स्टेशन पर तैनात जवानों की सतर्कता कितनी जरूरी है।कुछ सेकंड की मुस्तैदी ने एक यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया。
0
0
Report
Advertisement

आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 8000 से 12000 और सहायिकाओं का 4000 से 6000 बढ़ा

Mahoba, Uttar Pradesh:सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने से कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई है । उनका कहना है कि पहले हम लोगो को 8 हजार रुपये मानदेय मिलता था जिससे घर का खर्च चलाने में बहुत समस्याएं आती थी अब सरकार ने 12 हजार रुपये करने जा रही है जिससे हम लोगो को कुछ राहत जरूर मिलेगी हम लोग सरकार के शुक्रगुजार है कि उन्होंने हम लोगो के बारे में सोचा और मानदेय में बढ़ोत्तरी की । वही आंगनबाड़ी सहायिका कहती है कि हम लोगो का मानदेय 4 हजार रुपये था जिसे बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने जा रहे है हम योगी जी को धन्यबाद देते है कि उन्होंने हम लोगो को कुछ राहत दी है । दरअसल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जा रही है जिसको लेकर आंगनबाड़ी संचालित करने बाली कार्यकत्रियो और सहायिकाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई है । मुख्यालय के नैकानापुरा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री सविता रैकबार कहती है कि हम लोगो को पहले 8 हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ाकर अब 12 हजार रुपये कर दिया गया है इससे हम लोगो को कुछ राहत मिलेगीइसके लिए योगी जी को धन्यबाद । इसके अलावा सहायिका पाना कहती है कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्र में 30 बच्चे आते है हमे पहले 4 हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढाकर 6 हजार कर दिया गया है हम योगी जी के शुक्रगुजार है ।
0
0
Report

चार दिन की बारिश से मकान का आधा हिस्सा गिरा; 5 लाख का नुकसान

Shivpuri, Madhya Pradesh:चार दिन की बारिश से मकान का आधा हिस्सा भरभराकर गिरा, 3 बाइकें दबीं; 5 लाख का नुकसान शिवपुरी। शहर में चार दिन तक हुई तेज बारिश के बाद अब बारिश से हुए नुकसान सामने आने लगे हैं। मंगलवार शाम नवाब साहब रोड पर एक मकान का करीब आधा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का छज्जा, बाथरूम और पीछे का हिस्सा गिरने से मलबा सड़क और आसपास के हिस्से में फैल गया। हादसे के दौरान मकान के पास खड़ी तीन मोटरसाइकिलें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। तीनों बाइक की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। वहीं मकान के क्षतिगस्त हिस्से की मरम्मत और दोबारा निर्माण में करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान है। इस तरह मकान और वाहनों को मिलाकर करीब 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मकान मालिक सुनील रजक ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मकान का हिस्सा कमजोर हो गया था। मंगलवार शाम अचानक मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में घर का सामान भी दब गया, जिससे नुकसान हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मकान के उस हिस्से के पास मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में परिवार की मदद की।” उप्रभावित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

10 फीट पायथन ने नीलगाय के बच्चे को निगला; रेस्क्यू के बाद छोड़ा

Shivpuri, Madhya Pradesh:10 फीट लंबे अजगर का रोमांचक रेस्क्यू, नीलगाय के बच्चे को निगलकर गुफा में छिपा था पाइथन शिवपुरी। ग्राम पनिहारा में एक खेत में करीब 10 फीट लंबे विशालकाय रॉक पाइथन के मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने जब खेत में भारी-भरकम अजगर को देखा तो उसे वहां से भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह पास की चट्टान के नीचे बनी गुफा में जाकर छिप गया। मामले की सूचना मिलने पर अनुभवी सर्पमित्र महावीर जैन वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महावीर जैन को सर्पों के रेस्क्यू का करीब 10 वर्षों का अनुभव बताया गया है। टीम में भार्गव, जवान सिंह, अवध सिंह, चंचल पाठक और कन्हैया लाल सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। अजगर चट्टान के नीचे गुफा में छिपा होने के कारण उसका रेस्क्यू आसान नहीं था। टीम ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद विशाल अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद अजगर को इंसानी बस्तियों से दूर माड़ई डैम के ऊपर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

प्रतापगढ़ निकाय चुनाव: संवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : निकाय चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगरानी एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर मतदान का दौर जारी है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी विशाल जांगिड़ और एडिशनल एसपी जयदेव सियाग के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों के लिए 42 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है। इनमें तीन से चार केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की ओर से सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की लगातार निगरानी के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बलौदाबाजार में भालू हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार देवपुर बीट में भालू का आतंक, हमले में दो ग्रामीण गंभीर घायल वन परिक्षेत्र देवपुर के बीट क्रमांक 298 में सुबह करीब 5 बजे भालू ने किया हमला डमरू लाल यादव निवासी कोसमसरा, बया और कमलेश बरिहा निवासी कोसमसरा गंभीर घायल जंगल की ओर गए ग्रामीणों पर अचानक भालू ने बोला हमला घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पिथौरा किया गया रेफर पिथौरा अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों को सुबह के समय जंगल की ओर नहीं जाने की दी गई चेतावनी
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव: 179 बूथों पर पुलिस-होमगार्ड तैनाती, शांत मतदान

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सुबह से विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी लगातार राउंड ले रहे हैं। वहीं एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि जिले की तीन नगर निकायों के 179 बूथों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 26 मोबाइल पार्टियां, 3 सीनियर और 6 सुपरवाइजरी ऑफिसर लगाए गए हैं। 23 संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top