icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821115
Amarjeet Kumar YadavAmarjeet Kumar YadavFollow5 Jul 2024, 11:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AIDSO का विरोध: 207 सरकारी स्कूल PPP मॉडल से निजी संस्थाओं को दिए जाएंगे?

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार द्वारा 207 शासकीय स्कूलों को पीपीपी मॉडल के तहत 30 साल की लीज पर निजी संस्थाओं को सौंपने के प्रस्ताव का विरोध किया है। संगठन ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रदेश में चिह्नित 207 स्कूलों में 103 प्राथमिक और 104 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 30 साल की लीज के बाद इसे 10 साल और बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं सरकार और संबंधित संस्था की सहमति से अवधि 40 साल तक बढ़ाई जा सकती है। संगठन ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित रखने की बात कही जा रही है जबकि शेष 75 प्रतिशत सीटों पर फीस निर्धारित करने का अधिकार निजी संस्थाओं के पास होगा। इससे गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। संगठन का आरोप है कि सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पहले ही युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश के 10,463 सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है। इससे गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। संगठन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी बुनियादी सुविधाओं का अभाव और बजट की समस्या दूर करने के बजाय उन्हें निजी संस्थाओं को सौंपने का निर्णय उचित नहीं है। इससे न केवल बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार प्रभावित होगा, बल्कि भविष्य में सरकारी शिक्षकों की नौकरी और उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो सकता है संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में पाइपलाइन लीकेज ठीक, ऑनलाइन शिकायत मिलने पर PHED ने मरम्मत की

Hanumangarh, Rajasthan:शिकायत के बाद पीएचईडी ने पाइपलाइन का लीकेज ठीक किया — खबर हनुमानगढ़ से है, हनुमानगढ़ जंक्शन में तिलक सर्किल से धानमंडी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने पाइप लाइन का लीकेज गुरुवार को ठीक कर दिया गया। PHED के कर्मचारियों ने ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह समस्या मीडिया के सामने उठाई थी और विभाग के कामकाज पर सवाल किए थे। उनका कहना था कि पाइपलाइन से रोजाना sैकड़ों-हजारों लीटर पानी बह रहा था। PHED कर्मचारी कृपाल सिंह ने बताया कि इस पाइपलाइन में पहले भी तीन-चार बार लीकेज हुआ था। हर बार इसे ठीक किया गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर पानी बहने लगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिकायत मिलने पर मरम्मत कराई जा रही है। शिकायत देर से मिलने पर काम में समय लग सकता है। विभाग को समय पर सूचना मिले तो समस्या जल्दी ठीक की जा सकती है।
0
0
Report

बिलासपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन, मांगों के निराकरण के लिए चेतावनी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधनी में अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अब आंदोलन की राह पर उतर आई हैं। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पहले चरण में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो दिसंबर में प्रांतीय स्तर पर महापड़ाव किया जाएगा। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। बिलासपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से जिला कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी परियोजना अधिकारियों को आंदोलन की विधिवत सूचना सौंप दी गई है। आंदोलन के पहले चरण में 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान संगठन की ओर से साउंड स्पीकर के माध्यम से भी अपनी मांगों को उठाया जाएगा। वहीं आंदोलन के दूसरे चरण में 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय स्तर पर दो दिवसीय महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। संगठन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक निराकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में यदि महापड़ाव के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गयीं, तो प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। संगठन ने इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है.
0
0
Report
Advertisement

गोटेगांव में SBI कियोस्क संचालक के फर्जी आईडी से ठगी, शुरुआती आंकड़े 7–8 लाख

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से एक बड़े बैंकिंग फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहाँ SBI कियोस्क बैंक के संचालक पर फर्जी आईडी बनाकर और खाताधारकों की बिना अनुमति के पैसे निकालकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इस घोटाले के करोड़ों में होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में अब तक 7 से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला 15 नवंबर 2026 का है, जब हैमलता दासवाणी समेत करीब 15 से 20 महिलाओं ने गोटेगांव थाने में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। बही कियोस्क संचालक लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गया है। जब पीड़ित ग्राहक केंद्र पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला और शटर पर पारिवारिक गमी और खराब स्वास्थ्य के चलते केंद्र बंद रहने का नोटिस चस्पा था। हैरानी की बात यह है कि केंद्र के बाहर लगा SBI का बोर्ड भी गायब है और संचालक का फोन बंद आ रहा है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस से न्याय और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

इंदिरापुरम JKJ हाइट में आठवें फ्लैट में आग, नौवें तल तक फैला; जनहानि नहीं

Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुधरा सेक्टर-18 स्थित JKJ हाइट सोसायटी में आठवें फ्लैट में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लिया और उसकी लपटें नौवें तल तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम चार दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रोलिकल प्लेटफॉर्म के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। JKJ हाइट सोसायटी में आठवें तल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रोलिकल प्लेटफॉर्म को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने देखा कि आग आठवें तल से फैलकर नौवें तल तक पहुंच चुकी थी। इसके बाद फायरकर्मियों ने बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटर्स सेट) पहनकर फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पा लिया गया और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा ने खाटूश्यामजी के दरबार में बाबा श्याम के दर्शन किए

Noida, Uttar Pradesh:खाटूश्यामजी में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन किए। उन्होंने बाबा श्याम के समक्ष शीश नवाकर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर उन्होंने दीपक हुड्डा का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पांच बार भारतीय टीम के कप्तान रह चुके अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में आ रहे हैं। बचपन में अनाथ होने के बाद बाबा श्याम के आशीर्वाद से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और संबल मिला। इस अवसर पर विजय पूनिया सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सीमावर्ती गांव में 140 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित, सर्दी में बच्चों के चेहरे खिले

Pratapgarh, Rajasthan:सीमावर्ती गांव में 140 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित, सर्दी में बच्चों के चेहरे खिले प्रतापगढ़ जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत बिलेसरी के मध्यप्रदेश सीमा से सटे गांव सन्नोटी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 140 विद्यार्थियों को स्वेटर मिलने से उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सर्दी के मौसम में ऊनी वस्त्र मिलने से बच्चों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यार्थियों को स्वेटर मिलने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई।
0
0
Report

जयपुर हत्या के बाद टीकाराम जूली ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाकर सरकार कब जागेगी?

Alwar, Rajasthan:राजगढ़/अलवर। जयपुर में राजगढ़ निवासी युवा कैफे एवं स्टार्टअप संचालक मयंक गोपालिया की निर्मम हत्या के मामले में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मयंक को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। जूली ने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस मामले को वे उच्च स्तर पर उठाएंगे, ताकि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल परिजनों से मुलाकात के बाद टीकाराम जूली ने जयपुर में हुई हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान में बिगड़ते हालात की तस्वीर है। एक युवा अपने सपनों को साकार करने और अपनी पहचान बनाने के लिए स्टार्टअप शुरू करता है, लेकिन उसे निर्ममता से अपनी जान गंवानी पड़ती है। परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है। अपराधियों को सजा मिलने के बाद भी परिवार को उनका बेटा वापस नहीं मिल सकता। मुख्यमंत्री से पूछा- आखिर कितनी हत्याओं के बाद जागेगी सरकार? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जयपुर प्रदेश की राजधानी है और इसे शांत शहर माना जाता है, लेकिन यहां भी लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या की धमकियों से लेकर जानलेवा हमलों और हत्याओं तक की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर कितनी हत्याओं के बाद सरकार जागेगी? प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, साइबर अपराध और लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजधानी में लगातार वारदातों को लेकर सरकार को घेरा जूली ने कहा कि जयपुर में एक सप्ताह पहले हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी, जबकि करीब दो सप्ताह पहले भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या का मामला सामने आया था। राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सरकार को इन घटनाओं पर जवाब देना चाहिए और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो। टीकाराम जूली ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय पार्षदों और पंचायत समिति सदस्यों को पकड़ने तथा राजनीतिक गतिविधियों में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान और अब भी जनप्रतिनिधियों को फोन कर बुलाने, धमकाने और भाजपा में शामिल होने अथवा भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है? कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। जनता टैक्स देती है और उसी से सरकार तथा प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होती है। ऐसे में आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक दायित्व होना चाहिए। मयंक के परिवार की मांग है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार की मांगों को सरकार और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मांगे लाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। युवा मयंक गोपालिया की हत्या से राजगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और न्याय मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक लाख जुर्माना लगाया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैकेनिकल शूटिंग मशीन से सड़कों की सफाई करने वाली दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने की शिकायत पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ बलकार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। कंपनियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर viral हुआ था जिसको जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाएथा. दरअसल, शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। इस लापरवाही पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मेसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ सड़कों की यांत्रिक सफाई का कार्य कर रही हैं। सफाई के दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से अत्यधिक धूल उड़ने की शिकायत को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए कंपनियों को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण, दिल्ली, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के निर्देशों के तहत सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव और सफाई के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतना जरूरी है। इसके बावजूद कंपनियों की मशीनों से धूल उड़ने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके यह धनराशि वसूल की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने कहा है कि प्रदूषण फाइनल फैलाने वाले व्यक्ति अथवा फर्म पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार: दिशा बैठक में योजनाओं के लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आज बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 महत्वपूर्ण बैठक सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत के सभी जरूरी कार्य दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए सड़कों को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को जल्द लाभान्वित करने तथा सुकन्या समृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सांसद ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और परिवहन विभाग के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से सड़क सुरक्षा की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। बैठक में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों से शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report

पाकुड़ बस स्टैंड के पास शराब पीकर व्यक्ति की मौत, पहचान जारी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी बस स्टैंड के गेट नंबर दो के सामने से गुजरी पाकुड़- बड़हड़वा मुख्य सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। शव पड़े रहने की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और शव की पहचान करने में जुट गए। कुछ लोगों ने उसकी पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुर(डहरडांगी) के रहने वाले लचन शाह के रूप में की। वहीं कुछ लोगों ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए नगर थाना को इसकी जानकारी दी। मामले को लेकर आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि दोपहर से ही एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा गया। लोग समझे कि शराब पिया होगा और शराब पीकर सड़क के किनारे सो गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई तो आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे और जब जांच किया तो शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई। लोगों ने यह बात कही कि यह व्यक्ति कुछ वर्षों पहले वाहनों में खलासी का काम करता था और बाद में बसों में कंडक्टर के रूप में भी कार्य किया; अत्यधिक शराब पीने के कारण से काम मिलना बंद हो गया और यह व्यक्ति लोगों से शराब मांग कर पीने लगा। गुरुवार को शराब पीकर सड़क किनारे गिर गया और इसकी मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि उसका पूरा परिवार देवपुर गांव में रहता है और उसका विवाह हो गया है और पत्नी के अलावा इसके दो बच्चे भी हैं। बच्चों के साथ परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की पुष्टि की। खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हो गई। मौके पर एएसआई महादेव मालाकार ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया.
0
0
Report

24 नवंबर को बिहार में सुशासन दिवस: छपरा में तैयारीयों की समीक्षा

Chapra, Bihar:24 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में सुशासन दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में नीतिश संवाद एवं सुशासन दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भवन निर्माण मंत्री और बिहार संयोजक लेशी सिंह ने छपरा पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की. दाउदपुर के विधानसभा क्षेत्र में विधायक रणधीर सिंह और मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए. मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी महत्ता से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर बिहार के राजनीतिक और विकासात्मक सफर का अहम दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार में विकास के प्रयास और समाजिक बदलाव को जनता के सामने रखने के लिए यह दिवस मनाया जाएगा. जिलेवार तैयारियां चल रही हैं. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
0
0
Report
Advertisement

8 सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला, इस्तीफे की मांग

Obra, Uttar Pradesh:Anchors removed. चर्क-घुर्मा नगर पंचायत के आठ सभासदों ने पिछले तीन वर्षों से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के भाई और प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के नगर के कार्यों में अड़चनें डालने, सभासदों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने और विकास कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्माण पर पहले लगभग पांच लाख रुपये में होता था, अब करीब 16 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं; RCC सड़क निर्माण में मानक के बजाय कम ढलाई करने का आरोप है। साथ ही बिना काम कराए भुगतान पास कराने और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठे। सभासदों का यह भी कहना है कि दो वर्ष बाद भी पानी की टंकी चालू नहीं हो सकी। अवर अभियंता पर मौके पर गुणवत्ता जांच की जगह कमरे में बैठकर रिपोर्ट बनाने और अधीशासी अधिकारी पर मनमानी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया। आठों सभासद जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस्तीफा स्वीकार कर मामले की जांच की मांग की। एडीएम ने कहा कि चेयरमेन को निर्देशित किया जाएगा कि जनहित के कार्य प्राथमिकता दें और सभासदों की बातों को गंभीरता से सुना जाए। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत में काम होगा। फिलहाल चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत में 8 में से 8 सभासदों की नाराजगी से निकाय की राजनीति गर्म है।
0
0
Report

थ्रेसर पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो घायल: परिजनों में कोहराम

Firozabad, Uttar Pradesh:थ्रेसर मशीन पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो गंभीर घायल UP के फिरोजाबाद में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अहमदपुर मढ़ा में धान मशीन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक थ्रेसर मशीन पलटने से उसके नीचे तीन किशोर दब गए। हादसे में 14 वर्षीय कन्हैया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक बिना बताए उनके 15 वर्षीय बेटे कन्हैया को मजदूरी कराने के लिए घर से ले गया था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा थ्रेसर मशीन के नीचे दबकर घायल हो गया है। जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

वाराणसी: हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय स्नेहा की मौत; पुलिस जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, कक्षा 7 में पढ़ती थी स्नेहा, पुलिस जांच में जुटी• वाराणासी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में दर्दनाक हादसा। • हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा की मौत। • हादसे के बाद हॉस्टल परिसर में मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। • मृत छात्रा की पहचान स्नेहा मिश्रा (12) पुत्री तारकेश्वर मिश्रा, निवासी बैजरहा, थाना गोपालपुर रतनपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई। • स्नेहा ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में रहकर कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी। • पीआरवी के माध्यम से पुलिस को बच्ची के हॉस्टल की छत से गिरने की सूचना मिली थी। • पुलिस तत्काल छात्रा को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। • हॉस्टल में स्नेहा के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। • स्कूल प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हॉस्टल वार्डन प्रीति मिश्रा बताए गए हैं। • घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। • एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी दी। • डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। • पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हादसे के पीछे की वजह जानने की कोशिश। • छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, परिजनों के वाराणसी पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। • फिलहाल पुलिस जांच का विषय है कि छात्रा पांचवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरी और यह हादसा कैसे हुआ। बाइट - गौरव कुमार, ACP, भेलुपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top