821115
सासाराम में रेलवे स्टेशन पर RPF ने एक अवैध गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF ने एक तस्कर को 5 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया। सूचना के अनुसार झारखंड के पलामू जिले के पिपराडीह थाना क्षेत्र के तुनुडांगका रहने वाला युवक जयपुर जा रहा था। जिसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन आरोपी खदेड़कर पकड़ा गया। साथ ही उसके बैग से अलग-अलग पैकेट में बंद 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में गोलीकांड: दो युवक घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Siwan, Bihar:सीवान में बीती रात दो दोस्तों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मैरवा SDPO आनंद मोहन गुप्ता और रघुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। SDPO ने जानकारी दी है कि गांव के ही राहुल कुमार पांडेय के पड़ोसी अरमान अंसारी और उसके सहयोगियों ने पूर्व के आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल दोनों युवक का पटना में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। गौरतलब है कि बीती रात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार से अपने घर रघुनाथपुर लौट रहे राहुल कुमार पांडेय और सिद्धार्थ सोनी को गोली मारी गई थी। गोली चलने के दौरान सिद्धार्थ सोनी ने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उनके हाथ को चीरते हुए पीछे बैठे राहुल कुमार पांडेय के सीने में जा लगी थी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल घायल दोनों का पटना में इलाज चल रहा है। राहुल कुमार पांडेय का पड़ोसी अरमान अंसारी से पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर राहुल को निशाना बनाकर गोली Chalai गई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मैरवा SDPO आनंद मोहन गुप्ता और रघुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।0
0
Report
रायपुर में 120 से अधिक लापता: FIR दर्ज, गुमशुदगी की जांच तेज
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राजधानी में 120 से ज्यादा लोग लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 120 से ज्यादा लोग गायब बीते 24 घंटे में 120 से अधिक गुमशुदगी के मामले दर्ज.. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गुमशुदगी के मामलों में FIR की संख्या बढ़ी अब शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल FIR दर्ज कर लापता लोगों की तलाश कर रही पहले नाबालिग के मामले में ही तत्काल FIR की जाती थी बालिगों की गुमशुदगी को अक्सर डायरी में दर्ज कर औपचारिकता पूरी की जाती थी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तलाश तेज की0
0
Report
लखनऊ के अलिगंज में पुरनिया पुल के नीचे लूडो विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। विवाद के बाद 32 वर्षीय राहुल अवस्थी पर उसके साथी प्रदीप ने कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में डाला चालक था। शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप और कुछ अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर हमला कर दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। घटना के बाद राहुल के परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलवाई और घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस और परिवार के दावों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजौरी में भूस्खलन, DKG-बफलियाज मार्ग पूर्ण बंद, यातायात बाधित
Jammu, राजौरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डुंगर इलाके में भूस्खलन के चलते DKG-बफलियाज सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ जाने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, बफलियाज के डुंगर इलाके में अचानक हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर भी किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। सड़क बंद होने के कारण DKG और सुरनकोट की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से सड़क को बहाल करने के लिए जल्द कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों से सावधानी बरतने और सड़क खुलने तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।0
0
Report
अजमेर शरीफ में राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब चिराग़ राहों में की रस्म-ए-इज़रा सम्पन्न
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ में ग्वालियर की मशहूर ओ मारूफ शायरा राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब 'चिराग़ राहों में ' की रस्में इज़रा का प्रोग्राम हुआ। इस खुसूसी मौक़ा पर अजमेर शरीफ दरगाह का गद्दीनशीन पीर सैय्यद फ़ख़र काज़मी चिश्ती के दस्ते मुबारक़ से किताब का इजरा हुआ। जहां जायरीन ने भी शिरकत की और शाइरी मजमुआ इस किताब की तफसीलात से भी रूबरू हुए। मुसन्निफ़ राना ज़ेबा ग्वालियरी ने बताया कि ये उनकी लिखी गई दूसरी किताब है। जिसमें शाइरी मजमुआ है और सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की शाने अक़दस में भी उम्दा कलाम लिखा गया है । राना ज़ेबा ने अपनी अक़ीदत का इज़हार करते हुए मनकबत के अशआर भी पेश किए और अपनी किताब लिखने की वजह मोहब्बत का पैग़ाम देना बताया। उन्होंने कहा कि हिंद की मिट्टी से हमेशा प्यार मोहब्बत की मीठी खुशबू फिजाओं में घुलती है और मुल्क ही नहीं बल्कि सरहदों पार भी भारत से उठी फ़िज़ा में मोहब्बत की खुशबू महसूस की जा सकती है। राना ज़ेबा अपनी किताब की रस्में इजरा से बेहद खुश है। वही दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन पीर सैय्यद फ़ख़र काज़मी चिश्ती ने भी राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब ' चिराग़ राहों में ' की तारीफ की और उनके हक में खुशियों और कामयाबी की दुआ भी की।0
0
Report
किन्नर समाज ने रामलीला में आरती के जरिये परंपरा निभाई
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम लीला में हर बार की तरह इस बार भी किन्नर समाज ने प्रभु श्रीराम और लक्षण जी की आरती उतारकर परंपरा का निर्वहन किया, जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अन्य भक्त भी शामिल रहे। किन्नर समाज से प्रभु श्रीराम की आरती करने वाली किन्नर चांदनी का कहना था कि ये हमारा सौभाग्य है कि कमेटी के लोग हर साल हमें ये अवसर देते हैं, प्रभु श्रीराम जब वनवास जा रहे थे तब प्रभु ने सभी महिला और पुरुषों को घर वापस जाने के लिए बोला था लेकिन किन्नर समाज 14 साल तक फिर भी लौटने का इंतजार करता रहा जिसके बाद प्रभु ने वापसी में किन्नर समाज को देखकर आशीर्वाद दिया और उसी आशीर्वाद के कारण हम जो आशीर्वाद देते है वो पूरा होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। बाइट चांदनी किन्नर। राम लीला आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि प्रभु श्रीराम से जुड़ा ये संदर्भ हर बार की तरह निभाया जाता है जिसमें किन्नर समाज के लोग सबसे पहले आरती उतारकर प्रभु का आशीर्वाद लेते हैं, क्योंकि प्रभु श्रीराम के जन्म के समय में भी सबसे पहला आशीर्वाद किन्नर समाज ने ही प्रभु को दिया था। बाइट विष्णु कुमार/मंत्री रामलीला कमेटी।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में धर्म संसद: कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पास होगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्म संसद बुलाई है। कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य श्री कृष्ण जी का मंदिर बनाने को लेकर आज धर्म संसद में प्रस्ताव पास किया जाएगा।धर्म संसद में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों के साथ संत समाज भी मौजूद है0
0
Report
वरुण के ठिकानों पर दबिश, 50 हजार इनाम; हत्या केस की जांच तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का मामला फरार केयरटेकर वरुण पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम किया घोषित 4 राज्यों में 15 पुलिस की टीमें कर रही फरार आरोपी की तलाश मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के संबंधित ठिकानो पर पुलिस की दबिश जारी 29-30 सितंबर को हुई थी रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेत कर हत्या जांच के दौरान पुलिस को मिली जानकारी-राकेश अग्रवाल की ओर से दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था इनमें अजीत पाटनी पर 1 करोड़ रुपए और अवधेश दुबे पर 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था दोनों मामलों को मिलाकर रकम करीब 5 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर रकम लगाने के बाद पैसा वापस नहीं मिलने को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई थी अब पुलिस इस पुराने वित्तीय विवाद को भी हत्याकांड की जांच से जोड़कर देख रही है मृतक राकेश अग्रवाल की पत्नी निशि अग्रवाल के बयान के बाद करोड़ों रुपए के लेनदेन और पुराने विवाद से जुड़ी जानकारी जांच में सामने आई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन वित्तीय विवादों का हत्याकांड से कोई संबंध था या नहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में पुराने मामले से जुड़ी एक अहम गवाही होनी थी मामलें में फरार आरोपी वरुण कुमार की लोकेशन मथुरा में मिली वरुण ने अपनी पुरानी सिम भी कुछ देर के लिए चालू की, पुलिस नई लोकेशन की तलाश में जुटी वरुण का परिवार ग्वालियर और बहन रहती है पटियाला में0
0
Report
सुमेरपुर में फिर दबंगों का कहर,युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल????
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का कहर, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में दबंगों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दर्जन दबंगों ने अमित नाम के युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। लगातार मारपीट के वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला सुमेरपुर कस्बे के पशु बाजार के पास का है। पीड़ित युवक अमित ने बताया कि वह रात में दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी पशु बाजार के पास उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों और हाथों से जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार बरसाए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उसके जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिए। इस पूरी वारदात का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत है0
0
Report
Advertisement
कैमूर के रामपुर में जितिया व्रत के दौरान डूबकर 10 वर्षीय शुभम की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:रामपुर गांव, सोनहन थाना क्षेत्र में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत के दौरान दुर्गावती नदी में स्नान करते समय 10 वर्षीय शुभम कुमार डूब गया और उसकी मौत हो गई. शुभम रामपुर निवासी नारद सिंह का सबसे छोटा पुत्र था. व्रत के दौरान घर में उत्साह का माहौल था, लेकिन घटना के बाद मातम छा गया. परिजनों के अनुसार, शुभम अन्य बच्चों के साथ नदी में गया था; कुछ बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. गाँव वालों ने नदी में खोज शुरू की और लगभग आधे घंटे की तलाश के बाद उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने पर सोनहन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस दुखद हादसे से रामपुर गांव में शोक का मौन छा गया है.0
0
Report
गणपति्यार, श्रीनगर में पानी संकट पर विरोध-प्रदर्शन; आपूर्ति बहाल की मांग
Srinagar, Uttarakhand:WATER CRISIS SPARKS PROTEST IN GANPATYAR, SRINAGAR An acute water crisis has triggered protests in the Ganpatyar area of Srinagar, where residents say they have been without a regular water supply for nearly eight days. Frustrated over the prolonged disruption, residents took to the streets and blocked traffic, demanding immediate intervention from the concerned authorities and restoration of the water supply. For nearly eight days, residents of Ganpatyar have been facing a severe shortage of drinking water. With the regular water supply disrupted, residents say they are struggling to meet their basic daily needs. Angered by the prolonged disruption, people came out on the streets and staged a protest, blocking traffic to draw the attention of the authorities towards their grievances. The protesters said they have been waiting for the water supply to be restored, but the situation remains unchanged. They are now demanding immediate intervention from the concerned department and restoration of regular and adequate water supply to the locality.0
0
Report
किशनगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति कंवरलाल पाटनी का निधन, अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़- प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का निधन अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचे आर.के. हाउस. कंवरलाल पाटनी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के दौरान माहौल नजर आया गमगीन. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुचे किशनगढ़ आर के हाउस पहुँच किए अंतिम दर्शन. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी सहित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पाटनी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. कंवरलाल पाटनी के निधन को किशनगढ़ के सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही जैन समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में उनके योगदान को लोग भावुक होकर कर रहे हैं याद. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी स्व. कंवरलाल पाटनी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गहलोत. आर.के. हाउस से अंतिम यात्रा सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
बागपत में यशवीर सिंह महाराज का बयान: हिंदू एकता से सनातन धर्म की रक्षा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाराज ने हिंदुओं से कट्टर बनने और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी हिंदुओं की है। इसी उद्देश्य से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से भी सावधान रहने की अपील की। बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा करना हिंदुओं की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से वह जन जागरण कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से कट्टर बनने की अपील करते हुए कहा कि यदि हिंदू कट्टर नहीं बनेंगे तो देश और धर्म की रक्षा नहीं हो पाएगी। अपने संबोधन में महाराज ने हिंदू समाज के कुछ लोगों पर गद्दारी के आरोप भी लगाए। उन्होंने देश को टुकड़ों में बांटने और धर्म परिवर्तन के लिए विदेशों से फंडिंग होने का दावा किया। साथ ही जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा। बागपत में यशवीर सिंह महाराज के इस बयान की चर्चा हो रही है। बाइट यशवीर सिंह महराज。0
0
Report
खेराड़ के चिबोड़ा में पैंथर आबादी क्षेत्र में पहुँचा; वन विभाग ने कैद किया
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर। जिले के खेराड़ गांव के चिबोड़ा में आबादी क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बकरी पर पैंथर के हमले की सूचना के बाद वन विभाग ने शनिवार को आबादी क्षेत्र में पिंजरा लगाया। इसके बाद रात में ही पैंथर पिंजरे में कैद हो गया। सुबह पिंजरे में पैंथर के कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को मिला पदक
Kota, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता का कोटा में भव्य समापन, विजेताओं को मिले पदक 6 दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता (छात्र-छात्रा) का शनिवार को भव्य समापन हुआ। 28 सितंबर से आयोजित इस स्पर्धा में प्रदेश भर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, वहीं अध्यक्षता राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने की। मुख्य वक्ता राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि जुड़ो तकनीक और संतुलन के जरिए जीवन के संघर्षों में कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रीति कौर, रक्षिता, प्रिया सैनी, भावना विश्नोई, लक्ष्मी और कनिष्क कुंवर ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं छात्र वर्ग में कोटा के यथार्थ सुमन, रंजीत, धर्मेश, फैजान और उमेश चौधरी ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्था की डायरेक्टर सोनिया राठौड़ ने सभी विजेता एवं सहभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Advertisement
