सासाराम में आरक्षण मुद्दे पर राजद का प्रतिरोध मार्च
Sasaram, Bihar:राजद कार्यकर्ताओं ने सासाराम में आरक्षण मुद्दे पर प्रतिरोध मार्च निकाला था। साथ ही कुशवाहा सभा भवन से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा तक पहुंचे मार्च में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण न्यायालय ने 65% आरक्षण समाप्त किया है। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के हित में ठोस कानून बनाने की मांग की और राजद ने सरकार पर न्यायालय में दलितों-पिछड़ों का पक्ष ठीक से न रखने का आरोप लगाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
