821311
बिजली चोरी के मामले में छापेमारी, सोनी गांव में दो गिरफ्तार
Rohtas, Bihar:रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सोनी गांव में बिजली चोरी के मामले में छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान सोनी गांव के संजय तिवारी और दीपक कुमार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में SDF के सहायक विधुत अभियंता समरजीत कुमार और कन्या विद्युत अभियंता पीयूष कुमार भी शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालंधर में राखी समारोह के दौरान मंच पर अश्लील गानों पर डांस को लेकर विवाद
Jalandhar, Punjab:जालंधर में अश्लील गानों पर डांसर नचाकर हलका इंचार्ज और जालंधर मेयर वनीत धीर ने राखड़ी मनाई है। एक तरफ हलका इंचार्ज राखड़ी बंधवा रहे थे, दूसरी तरफ स्टेज पर अश्लील गाने लगाकर डांसर नचाई जा रही थीं। पंजाब में चुनाव से पहले आप नेताओं द्वारा बड़े-बड़े प्रोग्राम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं; आज जालंधर के हलका नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज विनीत धीर ने राखड़ी का त्यौहार मनाया जिसमें करीब 5000 महिलाएं पहुंची थीं। जहां ایک तरफ हलका इंचार्ज विनीत धीर द्वारा महिलाओं से राखी बंधवाई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर स्टेज पर अश्लील गानों पर डांसर भी नचाई जा रही थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान वनीत धीर ने बताया कि आज का प्रोग्राम कोई सियासी प्रोग्राम नहीं है; यह सिर्फ उनका अपनी बहनों के प्रति प्यार है, उन्होंने कहा कि मेरे हल्के में रहने वाली सभी माताएं बहनें मेरे लिए सर्वप्रिय हैं और आज उनसे मैं राखड़ी बंधवा कर उनका आशीर्वाद ले रहा हूँ।0
0
Report
सुरक्षा पाने के लिए खुद हमला करवाने की साज़िश, दो भाई गिरफ्तार
Bathinda, Punjab:ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਖੁਦ ਤੇ ਕਰਵਾਇਆ ਹਮਲਾ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਤੋਂ ਬੁਲਾਏ ਨੌਜਵਾਨ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀ ਸੰਸਥਾ ਸੀ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੁੱਚੋ ਖੁਰਦ ਵਿਖੇ 26 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਵਾਪਰੀ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਹਿਮ ਖੁਲਾਸੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਖੁਦ ਦੇ ਘਰ ਉੱਪਰ ਰਹੇ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਡਾਕਟਰ ਜੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭੁੱਚੋ ਖੁਰਦ ਘਰ ਵਿਖੇ ਜਲਨਸ਼ੀਲ ਪਦਾਰਥ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਹੋਣ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਜਦੋਂ ਤਫਤੀਸ਼ ਹੀ ਕੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਨਾਲ ਰਲ ਕੇ ਇਹ ਹਮਲਾ ਖੁਦ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਚਲਾਉਂਦੇ ਹਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਵਾਸੀ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜੋ ਕਿ ਦਹੀ ਭੱਲੇ ਦੀ ਸਟਾਲ ਲਗਾਉੰਦੂ ਹੈ। ਨੂੰ ਗੂਗਲ ਪੇਅ ਰਾਹੀਂ ਪੈਸੇ ਦੇ ਕੇ ਖੁਦ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਗਾਲੇ ਗਏ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੋਰਸਾਂ ਰਾਹੀਂ ਜਦੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱੱਲੋਂ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦਰਜ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਮਾਮਲੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਨ ਜਿੰਨ੍ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਬਾਈਟ ਜੋਤੀ ਯਾਦਵ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ।0
0
Report
बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रत्याशी नामांकन के दौरान समर्थकों में भिड़ंत
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर पार्षद प्रत्याशी के नामांकन के दौरान हंगामा नामांकन में पहुंचे समर्थक आपस में भिड़े, मौके पर मचा हड़कंप समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद देखते ही देखते आमने-सामने आए दोनों पक्षों के समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर काफी देर तक बनी रही अफरा-तफरी विवाद बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया पुलिस की समझाइश के बाद मामला हुआ शांत बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर में समर्थकों की भिड़ंत बनी चर्चा का विषय0
0
Report
Advertisement
जखीरा चौराहे के पास हादसा, देवीपुर की महिला घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में परतावल क्षेत्र के देवीपुर निवासी कृष्णा कुमारी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब कृष्णा कुमारी अपनी मौसी के घर भुवनीगांव से वापस लौट रही थीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। जहाँ उपचार चल रहा हैँ0
0
Report
जयपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnuमाणक चौक थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार. पुलिस ने वीरेंद्र गुर्जर उर्फ रवि सोलंकी को किया गिरफ्तार. वीरेंद्र के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है. वीरेंद्र दौसा बसवा के झांझीराम पुरा का रहने वाला है. नशे की लत और आर्थिक तंगी के कारण बाइक चुराता था. चोरी की गई बाइक को औने पौने दामों में बेच देता था वीरेंद्र. आरोपी ने अलग अलग इलाकों से बाइक चुराना स्वीकार किया है. पुलिस चोरी की मोटरसाइकिलों का पता लगा रही है.0
0
Report
कोटा में सरकारी जमीन के अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई, इलाका हड़कंप
Kota, Rajasthan:कोटा.. सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा नगर में एक होटल के पीछे से अवैध कब्जे हटाए। प्रशासन के अनुसार सरकारी प्लॉटों पर किए गए कथित अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। आयुक्त के निर्देश पर कानूनगो, पटवारी और थानाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण और अन्य कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव 2026: लक्ष्मणगढ़ में 39 प्रत्याशी, 54 नामांकन दाखिल
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- निकाय चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हुई; 39 प्रत्याशियों ने 54 नामांकन पत्र दाखिल किए एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में निकाय चुनाव 2026 को लेकर लगातार सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के दुसरे दिन आज लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भावेश धनवंत के समक्ष 39 प्रत्याशियों ने 54 नामांकन पत्र दाखिल किए। कल रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।0
0
Report
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े; डीएम ने अस्पतालों की तैयारी चाक-चौबंद की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। खुद गाजियाबाद के जिलाधिकारी एमएमजी अस्पताल पहुंचे और स्वाइन फ्लू को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। एमएमजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में ऑक्सीजन, दवाइयों और डॉक्टरों समेत जरूरी स्टाफ की व्यवस्था की गई है। गाजियाबाद में अब तक स्वाइन फ्लू के 9 मामले सामने आए हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें से कोई भी मरीज क्रिटिकल नहीं है और सभी का इलाज फिलहाल घर पर ही चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से तैयार रखा जा रहा है। इस वार्ड में ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी दवाइयां और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद में अब तक स्वाइन फ्लू के 9 मामले रिपोर्ट हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी मामला क्रिटिकल नहीं है और सभी मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगातार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
मैनपुरी के ट्रैफिक कांस्टेबल पर हमला; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल से मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है...बाइक सवार को रोकने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया....फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है...अब जांच में साफ होगा कि आखिर बाइक सवार को रोकने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा...0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव के जेपीएनआईसी बेचने के आरोप पर यूपी मंत्री सुरेश खन्ना का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बाइट सुरेश खन्ना मंत्री यूपी सरकार अखिलेश यादव के जेपीएनआईसी बेंचने के आरोप पर0
0
Report
पिकअप - बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, किशोरी घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे डाइनिंग वेन्यू के समीप कट के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक गलत दिशा से आकर कट से मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रही बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक व किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संदेश यादव (पुत्र दुलारे यादव), निवासी लखिमा की मौत हो गई। वहीं जानवी (पुत्री सोनू), निवासी लखिमा, उम्र करीब 16 वर्ष घायल बताई जा रही है। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
19037 अवध एक्सप्रेस में अचानक धुआँ, बगहा स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई; यातायात प्रभावित
Bagaha, Bihar:बगहा रेलवे स्टेशन पर 19037 अवध एक्सप्रेस चलती ट्रेन के इंजन के पास गुमटी नंबर 49 के समीप जनरेटर से अचानक धुआँ निकलने लगा। यात्रियों ने घबराकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। तत्काल लोको पायलट, गार्ड और रेलकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर जांच की और स्थिति नियंत्रण में रखी। ट्रेन दुरुस्त कर परिचालन शुरू कराया गया, पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इंजिन के बगल में लगे जरनेटर से तेज धुआँ निकलने की घटना हुई।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में स्वाइन फ्लू अलर्ट: 70 बिस्तर आरक्षित, कंट्रोल रूम सक्रिय
Gonda, Uttar Pradesh:प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को लेकर गोंडा का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। गोंडा मेडिकल कॉलेज से लेकर पूरे जिले में कुल 70 बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर 6 बेड आरक्षित किया गया है; स्वाइन फ्लू के मरीज मिलते ही यहाँ भर्ती कर इलाज किया जाएगा। साथ ही जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चार-चार बेड स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। जिले के जिला मुख्यालय पर एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और टीम है, इसके साथ ही सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रत्येक केंद्र पर एक कंट्रोल रूम और एक टीम बनाई गई है। जिस किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलेंगे, तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को सूचना दी जाएगी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनी टीम गांव में जाकर लोगों की जांच करेंगी और उनसे जागरूक करेंगी। गोंडा जिले के दो मरीज अब तक स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव हैं, जिनका लखनऊ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन दोनों मरीजों की जांच लखनऊ में हुई थी और वे पॉजिटिव पाए गए। परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई।0
0
Report
पटना गोलीकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता का पर्दाफाश शुरू
Patna, Bihar:पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में 11 अगस्त की रात हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुभम राज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभय कुमार और बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य शूटर मुन्ना कुमार को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के आधार पर 28 अगस्त को अभय और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना में इस्तेमाल अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में सुपारी देने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद गोलीकांड के पीछे की असली वजह सामने आएगी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।0
0
Report
एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच रास्ते में फंसी: 20-25 मरीजों को राहत
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच शनिवार को एक बार फिर व्यवस्थागत खामियां सामने आ गईं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में फंसे लोगों में कई मरीज, बुजुर्ग और उनके परिजन शामिल थे। बंद लिफ्ट में घुटन और डर के कारण कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गौरत है कि एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्टों में तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्टों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
