821107
रोहतास के करगहर में नए कानूनों पर पुलिस ने दी जानकारी
Kargahar, Bihar:रोहतास के करगहर थाने में सोमवार को नए कानूनों पर बैठक हुई। सूचना के अनुसार सर्कल इंस्पेक्टर कुंज भूषण और थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IPC में बदलाव किया गया है और अब गंभीर अपराध, धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में नई धाराएं लागू होंगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम विष्णु देव साय बलरामपुर पहुंचे: महारुद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा का आयोजन
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर सीएम विष्णु देव साय पहुंचे बलरामपुर महारुद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा में हुए शामिल कर्रा स्थित कर्मेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित है कार्यक्रम मंत्री राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हैं मौजूद0
0
Report
जालौन: रक्षा बंधन पर एक्सप्रेसवे हादसा, बाइक सवारों को टक्कर, एक मौत, दूसरा गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदली, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से रक्षाबंधन पर घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी. टक्कर लगने से उछलकर हाईवे पर गिरे बाइक सवार घायल हो गए. चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घायलों को हाईवे एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया. एक व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, दूसरे को उपचार के बाद गंभीर हालत में भेजा गया. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. कुंঠौंद थाना क्षेत्र, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हादसा।0
0
Report
गांदरबल में ईद मिलाद-ए नबी रैली: युवाओं से नशा छोड़ने का संदेश
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: On the occasion of Eid Milad-un-Nabi (SAW), a religious rally was organized by Jamiat Ahl-e-Sunnat from Mirani Jamia Masjid to Markazi Jamia Masjid, Beehama, in Ganderbal. Hundreds of locals, students, and Islamic scholars participated in the rally and expressed their devotion and love for Prophet Muhammad (SAW). During the rally, Islamic scholars emphasized the importance of following the teachings and Sunnah of Prophet Muhammad (SAW). They urged the youth to stay away from drugs and other harmful activities and to adopt the righteous path shown by the Quran and Sunnah. The scholars also called upon people to promote peace, brotherhood, morality and Islamic values in society and to follow the noble teachings and exemplary life of Prophet Muhammad (SAW).0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 4.308 किलोग्राम पौधे जब्त
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के भण्डारण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नारेली गांव में कार्रवाई करते हुए खेत में अवैध रूप से उगाए गए हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त कर एक आरोपी दिनेश कुमार वरहात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खेत से 4.308 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत अपराध पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह खेती कब से कर रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।0
0
Report
त्राल में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस, धार्मिक उत्साह का नजारा
Aram Pora, Ganderbal, Eid Milad-un-Nabi ﷺ was celebrated with great religious fervour and grandeur in the Tral town of South Kashmir, along with the rest of the Muslim world. On the occasion, a grand Milad procession was taken out from Khanqah-e-Faiz Panah in Tral. The procession passed through various markets of Tral and reached the bus stand, before concluding at Khanqah-e-Faiz Panah with prayers. The devotees participating in the procession raised slogans of Takbeer and praise of the Messenger of Allah ﷺ. Mirwaiz Tral Maulana Shabir Ahmad Usmani, Maulana Irfan Ahmad Saqafi, Tral MLA Rafiq Ahmad Naik, senior police officers, and a large number of people participated in the procession.0
0
Report
रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा: योगी सरकार का अहम निर्णय
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री के फैसलों को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू किए जाने के फैसले की भी सराहना की गई। बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह सुविधा आज से ही लागू कर दी गई है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,विधायक रामचंद्र यादव ,महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा नेता रोहित सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। महिलाओं ने कहा कि मुफ्त यात्रा की सुविधा से बहनों और बुजुर्ग महिलाओं को काफी राहत मिलेगी और इससे उनके आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
अग्निवीर री-मैडिकल घोटाले का खुलासा: गिरफ्तार आरोपी, साथी अभी फरार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर री-मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देता था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। आरोपी के मोबाइल से 40 हजार रुपये के डिजिटल लेनदेन का साक्ष्य भी मिला है। मामला कैंट थाना क्षेत्र में मिलिट्री अस्पताल के पास का है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को सेना का हवलदार बताकर अग्निवीर जनरल ड्यूटी के री-मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने घेराबंदी कर लखनऊ के सैरपुर निवासी राजेश तिवारी पुत्र राम सुख तिवारी निवासी कृष्ण विहार कालोनी आई आई एम रोड मुबारकपुर थाना सैरपुर जिला लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी मोहर, फर्जी लेटर , मोबाइल फोन और अभ्यर्थियों की जानकारी वाला रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की जांच में 21 अगस्त को अंकित सिंह चौहान नाम के अभ्यर्थी की यूपीआई आईडी से राजेश तिवारी को 40 हजार रुपये भेजे जाने का डिजिटल साक्ष्य मिला है। खास बात यह है कि अंकित का नाम आरोपी के पास मिले रजिस्टर में भी दर्ज था। राजेश तिवारी 40 हजार से लेकर एक लाख तक रुपए लेता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले जबलपुर में सेना भर्ती की तैयारी कराने वाली अकादमी चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गजेंद्र सिंह से हुई। पुलिस के मुताबिक राजेश ने फर्जी दस्तावेज और कॉल लेटर दिखाकर अभ्यर्थियों का भरोसा जीतना शुरू किया और री-मेडिकल में पास कराने का झांसा दिया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से गजेंद्र सिंह के नाम से वाट्सऐप चैट भी मिली है। चैट में अभ्यर्थियों के रेफरल फॉर्म और रुपये के लेनदेन से जुड़ी बातचीत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक राजेश अभ्यर्थियों की जानकारी गजेंद्र को वाट्सऐप पर भेजता था और रकम का कुछ हिस्सा अपने पास रखने के बाद बाकी रकम बताए गए खाते में भेजता था। पुलिस के अनुसार राजेश तिवारी 25 अगस्त को भी मिलिट्री अस्पताल के पास नए शिकार की तलाश में reach किया था। इसी दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस फरार साथी गजेंद्र सिंह की तलाश कर रही है और बरामद मोबाइल, चैट, रजिस्टर और डिजिटल लेनदेन की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार अभ्यर्थियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने अभ्यर्थियों से ठगी की है।0
0
Report
NRLM से 100+ महिलाएं राखी बना कर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. रक्षाबंधन पर समूह सखी पिरो रहीं हुनर का धागा, एनआरएलएम से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं बना रहीं आकर्षक राखियां, बहराइच। रक्षाबंधन पर्व इस बार ग्रामीण महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता का नया संदेश लेकर आया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं इन दिनों आकर्षक राखियों के निर्माण में जुटी हैं। घर और समूह स्तर पर तैयार की जा रहीं इन राखियों में पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन का भी समावेश किया जा रहा है। राखियों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा। हुनर को रोजगार से जोड़ने की पहल एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को राखी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार घर और समूह स्तर पर राखियां तैयार कर रही हैं। इससे घरेलू जिम्मेदारियों के साथ उन्हें आय अर्जित करने का अवसर भी मिल रहा है। मोती-कुंदन से सजा रहीं खूबसूरत राखियां महिलाएं मोती, रंगीन धागे, कुंदन, मिरर और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां बना रही हैं। विभिन्न डिजाइन और रंगों में तैयार इन राखियों की रक्षाबंधन पर बाजार में अच्छी मांग की उम्मीद है। समूहों के माध्यम से बिक्री होने पर इसका सीधा आर्थिक लाभ महिलाओं को मिलेगा। ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेंगे बिक्री स्टॉल राखियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर स्टॉल उपलब्ध कराने की तैयारी है। मुख्य बाजारों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्राहक महिलाओं के हाथों से तैयार राखियां खरीद सकेंगे। इससे ग्रामीण उत्पादों को बाजार मिलेगा और महिलाओं की मेहनत का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा। योगी सरकार की महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम प्रदेश सरकार की महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की योजनाओं से महिलाओं को घर के पास रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राखी निर्माण जैसे छोटे-छोटे स्वरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। “महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर महिलाओं द्वारा तैयार राखियों को बाजार में उतारा जाएगा.” — बचूके/विवरण: बाईट...धनंजय सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम, बाईट... लाभार्थी/समूह सखी/0
0
Report
शाहजहांपुर में 60 साल से ऊपर महिलाओं के लिए यूपी रोडवेज मुफ्त यात्रा घोषणा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर में आज लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। यहां उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए साड़ियां वितरित की और मिठाई बाटी। इस दौरान कार्यक्रम में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी देखा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं को अब आजीवन उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर 27 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त रात के 12:00 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सुनने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लगभग 500 महिलाओं को साड़िया पार्टी और मिठाई वितरित की। वित्त मंत्री ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा बीजेपी की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तय
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग सेवा संकल्प अभियान को लेकर हुई हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक बिजपी के प्रदेश कार्यालय पंचचकमल ढाई घण्टे से भी ज्यादा चली सेवा संकल्प अभियान की बैठक बैठक में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता,सीएम नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया , राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी डॉ सतीश पुनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ,पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे इसके अलावा बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह ,कृष्णलाल पंवार, विपुल गोयल, रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, अरविंद शर्मा और राज्यमंत्री राजेश नागर समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे इस बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 25 साल अक्टूबर में पूरे हो रहे हैं0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले मुजफ्फरपुर में खाद्य मिलावट का डंका: मिठाई दुकानों पर छापेमारी
Muzaffarpur, Bihar:रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर के कई मिठाई दुकानों पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान अलग-अलग दुकानों से मिठाई खोवा और पनीर के सैंपल जप्त कर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर विभाग ने मिलावट की सूचना के आधार पर मौके पर सैंपल लिए। छापेमारी आज ही कई दुकानों पर की गई और पनीर खोआ समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जप्त हुए। रक्षाबंधन तक यह अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
झज्जर ब्लाइंड मर्डर: आरोपी संदीप सिंह 7 दिन के पुलिस रिमांड पर
Jhajjar, Haryana:थाना सदर झज्जर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी संदीप सिंह पुत्र नन्दू सिंह निवासी चुड़िना, जिला झुंझुनू, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. धारणा यादव ने बताया कि थाना सदर झज्जर के प्रभारी निरीक्षक परमजीत और टीम ने कड़ी मेहनत करके इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की. 2 जुलाई 2026 को सिलानी ड्रेन नंबर-8 में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. शव की पहचान सुशीला निवासी राजस्थान के रूप में हुई. जांच में यह सामने आया कि आरोपी की सुशीला से तीन वर्ष पहले ऑनलाइन मार्केटिंग के काम के दौरान बातचीत हुई थी और जीबी फूड प्राइवेट कंपनी, नीमराणा में नौकरी लगवाने के बाद विवाद के चलते लड़ाई-झगड़ा हुआ. गुस्से में डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई, फिर शव को टाटा टियागो गाड़ी में डालकर सिलानी गांव के पास ड्रेन में फेंक दिया गया. गिरफ्तारी के बाद अदालत से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की पूछताछ हो रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों की टिकट दावेदारी तेज
Kota, Rajasthan:कोटा.. आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दावेदारी लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को कई वार्डों के संभावित प्रत्याशी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के सामने अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान वार्ड नंबर 82 से टिकट की दावेदारी करने पहुंचीं गुलअफशा कुरैशी का अंदाज चर्चा का विषय रहा। गुलअफशा कुरैशी कांग्रेस नेता दिनेश जोशी के नेतृत्व में ढोल बजाते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और अपनी दावेदारी पेश की। वहीं वार्ड नंबर 26 से शाहीन परवीन, वार्ड नंबर 45 से मोहसिन अली और रामपुरा से अमिताभ उपाध्याय ने भी टिकट के लिए अपना पक्ष रखा। सभी संभावित उम्मीदवारों ने प्रभारी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। इधर, नगर निगम चुनाव के लिए 27 अगस्त से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता और बढ़ गई है।0
0
Report
सुजानगढ़ में ईद मिलादुन्नबी जुलूस धूमधाम से निकला
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस धूमधाम से निकाला गया ईद मिल Advent मरीन्नबी का जुलूस, गांधी चौक, पुलिया चौक सहित अनेक स्थानों से निकला जुलूस। विधायक मनोज मेघवाल ने शुभकामनाएं दीं। जुलूस के दौरान धार्मिक ध्वजों के साथ तिरंगा झंडा नजर आया। सुजानगढ़ में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर जामिया हाशमिया से जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया जो मोहल्ला तेलियान, ईदगाह मस्जिद, लाडनूं बस स्टैंड, गांधी चौक सहित मुख्य बाजार, पुलिया मदीना, नूर नगर होते हुए मदरसा फैजाने हसनैन पर संपन्न हुआ। विधायक मनोज मेघवाल ने भी जुलूस में शामिल होकर लोगों को बधाई दी। हाफिज अब्दुल सलाम खींची ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन है, जिस पर कौम ने उत्साह के साथ जुलूस निकाला है। जुलूस में डीजे के साथ हजारों लोग "सरकार की आमद मरहबा" के नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस ए मुहम्मदी में शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।0
0
Report
आभावास में सिर कुचल कर हत्या के विरोध में धरना जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी मांग
Sikar, Rajasthan:आभावास में युवक की सिर कुचलकर हत्या के विरोध में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग सीकर जिले के आभावास में युवक की सिर कुचलकर हत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण रीングस के राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के चलते मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडेला विधायक सुभाष मील, एसडीएम बृजेश कुमार, डीएसपी राजेश जांगिड़ और रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया तथा मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन से चार संदिग्ध युवकों को डिटेन करने का दावा किया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर हत्या की वारदात से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी टीम और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई है। गौरतलब है कि आभावास में शराब ठेके के पीछे युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान आभावास निवासी दीपक वर्मा के रूप में हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला सिर पर वार कर हत्या किए जाने का प्रतीत हुआ। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
