icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नायब सिंह सैनी आज कई बैठकों में व्यस्त, स्टेट प्रगति बैठक समेत अन्य कार्यक्रम

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठकों में रहेंगे व्यस्त सीएम सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में लोगों से मुलाकात करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी सुबह 10 बजे हरियाणा विजन 2047 एक्शन प्लानिंग को लेकर हरियाणा सिविल सचिवालय में बैठक करेंगे सीएम इसमें आज टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ,परिवहन और स्थानीय निकाय विभाग के साथ करेंगे बैठक इसके बाद सीएम दोपहर एक बजे हरियाणा सचिवालय में स्टेट प्रगति (STATE PRAGATI) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी दोपहर 3 बजे गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (Quality Assurance Authority) की समीक्षा बैठक करेंगे सीएम QAA की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में करेंगे सीएम शाम 7 बजे पंजाब से आए किसान यूनियन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम आवास कैंप कार्यालय में बैठक करेंगे
0
0
Report
Advertisement

गोकुल सेतिया को फोन पर धमकियां: सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Sirsa, Haryana:सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया को बीती रात को फोन पर गाली-गलौज और धमकियाँ दी गई हैं। विधायक ने इस मामले में पुलिस प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, उन्होंने विधायकों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया है। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने खुद विधायक मीडिया के सामने इस पूरी घटना का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, रात के करीब 2 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने सीधे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और उन्हें लगातार धमकियाँ दीं। विधायक ने बताया कि केवल एक बार नहीं, बल्कि इसके बाद दूसरी और तीसरी बार भी फोन आया। शुरुआत में संयम रखने के बाद, विधायक ने भी उसी की भाषा में करारा जवाब दिया। मीडिया से बातचीत में विधायक गोकुल सेतिया ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के 90 विधायकों की ही सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। विधायक ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम युवाओं की भावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज देश काYouth नौकरी, भविष्य और परिवार की सुरक्षा को लेकर भारी मानसिक दबाव में है। गोकुल सेतिया ने कहा कि आज देश में इंसान की जान की कीमत कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की Gen-Z पीढ़ी विकसित देशों से भारत की तुलना करती है और यही तुलना युवाओं में नाराजगी और रोष पैदा कर रही है। विधायक ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य तय करते हैं और यदि युवा वर्ग ही असंतुष्ट होगा तो यह देश के लिए चिंता का विषय है।
0
0
Report

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड यात्रायें: 7.73 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड तोड़ यात्रा, अब तक 7 लाख 73 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 7 लाख 73 हजार 53 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, गंगोत्री धाम में 385750 और यमुनोत्री धाम में 387303 श्रद्धालु पहुंचे और प्रतिदिन दोनों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालु का कहना है कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर समिति के द्वारा व्यवस्थाएं ठीक की गई है। वहीं जिला प्रशासन लगातार यात्रा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए है तो पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में अभी तक सफल साबित हुआ है, साथ ही दोनों धामों में अब तक यात्रा में किसी प्रकार की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में एप-चालित वाहनों के लिए पंजीकरण, नशे पर सख्ती, पैनिक बटन अनिवार्य

Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदेशभर में एप से चलने वाले सभी तरह के वाहनों पर होगी सख्त निगरानी होगी Ola, Uber सहित एप आधारित वाहन सेवा देने वाली कंपनियों को आनलाइन पंजीकरण अगले माह से कराना होगा। नई नीति में प्रविधान है कि यदि नशे में वाहन चलाने का अपराध पिछले तीन साल में हुआ है तो ऐसे चालकों का पंजीकरण नहीं होगा। पंजीकृत होने के बाद यदि नशे में वाहन चलाने का चालान होता है तो ऐसे चालक तब तक वाहन नहीं चला सकेंगे, जब तक दोषमुक्त न हों जाएं। महिलाओं के यात्रा करने पर वाहन में महिला चालक का चयन करने की भी सुविधा होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 93 में एक जुलाई, 2025 को संशोधन किया था। केंद्र सरकार के नियम को उप्र ने अपनाया है। पहले ओला-उबर आदि पर कोई नियंत्रण नहीं था, लेकिन अब इन्हें पंजीकरण कराना पड़ेगा। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने नीति जारी की वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन और फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा। चालकों की जांच मनोचिकित्सक से भी कराने का नियम है। चालक के पास न्यूनतम दो साल का ड्राइविंग अनुभव भी होना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी वाहनों में पैनिक बटन लगे होंगे, उसे वीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से जोड़ा जाएगा। वाहन कहां चल रहा है? कौन गाड़ी चला रहा है?
0
0
Report

भोजपुर सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। पटना-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के समीप आज सुबह कंटेनर व बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि चालक समेत सात लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी ललन नट का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश नट है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के भीषण सड़क हादसे में 17 घायल, चार की हालत नाजुक

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली… जनपद मे भीषण सड़क हादसा आगे जा रही ट्रक मे पीछे से तेज रफ्तार मैजिक ने मारी जोरदार टक्कर मैजिक सवार 17 लोग गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद मची अफरा तफरी, चीख पुकार सुन ग्रामीण पहुचे मौके पर ग्रामीणों ने सदर कोतवाली पुलिस को दी सुचना पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मैजिक से निकालकर जिला अस्पताल मे कराया भर्ती चार की हालत नाजुक वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे वाराणसी सभी भगवानपुर कैमूर बिहार के बताये जा रहे है निवासी सदर कोतवाली के झाँसी गांव के समीप हुई घटना
0
0
Report

ललितपुर में NH 44 पर भीषण हादसा, चार की मौत; तीन भाई समेत घायल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन भाईयों सहित 4 लोगों की दुःखद मौत हो गयी, घटना जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर बाँसी कस्बे के पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि भोपाल में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर तीन भाई अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाईक को कुचल दिया। जिस दुर्घटना में बाईक सवार तीनो भाई और कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये झाँसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान तीन भाईयों सहित चारों की मौत हो गयी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
0
0
Report

पटना का 96 साल पुराना करबिगहिया थर्मल पावर प्लांट अब पावर म्यूज़ियम बनेगा

Patna, Bihar:राजधानी का करीब 96 साल पुराना करबिगहिया थर्मल पावर प्लांट अब देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए एक शानदार पावर म्यूजियम बनने जा रहा है। लंबे समय से बंद इस बिजली केंद्र को पर्यटन, शैक्षणिक शोध व विरासत संरक्षण के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गयी है। इस बड़े बदलाव के बीच, म्यूजियम निर्माण वाले क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित व बाधा मुक्त करने की कवायद भी तेज हो गयी है। अंग्रेजों के जमाने में साल 1930 में इस थर्मल पावर प्लांट का निर्माण पटना शहर को बिजली देने के लिए किया गया था। उस दौर में इसी केंद्र से राजभवन, पीएमसीएच, सचिवालय व पटना हाईकोर्ट जैसी जगहों पर बिजली की आपूर्ति की जाती थी। हालांकि, पटना जंक्शन और करबिगहिया इलाके में आबादी के भारी दबाव और तकनीकी कारणों से साल 1984 में यहां से बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के कैमूर में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Khajuria Khurd, Bihar:बिहार के कैमूर के सरैया गांव में 56 वर्षीय नियाजुद्दीन खां की गला रेतकर निर्मम हत्या की सूचना है। मृतक सरैया गांव अपने ही दो-तल्ला मकान में मृत पाए गए; शरीर पर गहरे चोटों के निशान थे और गला पूरी तरह फटा हुआ था, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ। घटना स्थल पर खून से सने कपड़े और चाकू के निशान मिले जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृत्यु-समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। रिश्तेदार अली रियासत खां ने बताया कि घर में बुजुर्ग की हत्या से इलाके में दहशत है। भभुआ थाना के प्रदीप कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना की असली वजह क्या है और हत्यारा कौन है; परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस इसे आपसी रंजिश या अज्ञात हमलावर की करतूत मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।
0
0
Report

सिकंदराराऊ में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Mohammad RajaMohammad RajaFollow18m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदरारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नावली लालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक वारदात सामने आई है। यहाँ खेत पर सिंचाई करने गए एक किसान और उसके बेटे पर गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ​जानकारी के अनुसार, नावली लालपुर निवासी विजयपाल पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को पाले बैठे गांव के ही लदूरी पुत्र रामचंद्र करुआ और छोटा पुत्रगढ़ लटूरी वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब विजयपाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और फावड़े से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।बीच-बचाव करने आए बेटे को भी नहीं बख्शा ​चीख-पुकार सुनकर विजयपाल का बेटा प्रमोद अपनी जान पर खेलकर पिता को बचाने दौड़ा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब प्रमोद की पत्नी सुष्मा, ग्रामीण नेमसिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ​इसके बाद गांव में कुछ समय के लिए भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। ​कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैl
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top