821115
सासाराम में ईद उल अजहा को लेकर की गई नमाज अदा
Sasaram, Bihar:सासाराम में ईद उल अजहा के मौके पर शेरशाह सूरी मकबरा के पास स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई है। आपको बता दें कि मुस्लिम लोगों ने बकरीद की नमाज पढ़ी, जिसमें जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल हुए और साथ ही सूचना के अनुसार आज के दिन हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र हजरत इस्माइल को खुदा के रास्ते में कुर्बान करने के लिए भेजा था, जिसकी याद में ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फोगड़ी में कोबरा डसने से महिला अस्पताल में भर्ती, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
एंकर - डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी गांव फोगड़ी में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई, जहां अपने ही घर में एक 39 वर्षीय महिला को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सर्पदंश के प्रभाव से महिला मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, फोगड़ी निवासी प्रेम देवी अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक जहरीला कोबरा सांप घर के भीतर घुसने का प्रयास करने लगा। महिला ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन सांप दरवाजे के नीचे की जगह से अंदर दाखिल हो गया और महिला को डस लिया। डंसते ही महिला वहीं बेहोश हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सर्प मित्र सहदेव सिवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहदेव सिवाल मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वे बिना समय गंवाए पीड़ित महिला को अपने निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार दिया और महिला को आगे के इलाज के लिए मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल महिला चिकित्सकों की देखरेख में है और उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
मृत महिला के नाम पर बैंक खाते से फर्जीवाड़ा: आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:मृत महिला के नाम पर बैंक खाते से फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने मृत महिला के नाम पर बैंक खाता संचालित कर फर्जीवाड़ा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार नरूका निवासी काला कुआं हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया है। यह मामला स्वर्गीय चंचल भाटिया के निधन के बाद उनके बैंक खाते और एफडी से हुए संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा है। परिवादिया कामना भाटिया ने शिकायत में बताया कि उनकी माता का 16 अप्रैल 2023 को निधन हो चुका था, लेकिन चार-पाँच महीने बाद उनका खाता इंडियन ओवरसीज़ बैंक की अलवर शाखा से जयपुर की एमआई रोड शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बैंक रिकॉर्ड में खाता स्थानांतरण का आवेदन मृतका के नाम से ही प्रस्तुत किया गया, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई। जांच में यह भी सामने आया कि खाते से आरटीजीएस के जरिए राकेश कुमार और पुष्पा कंवर के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर लिया और आरोपी राकेश कुमार नरूका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बैंक दस्तावेज, केवाईसी रिकॉर्ड और आरटीजीएस ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है, साथ ही इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और संभावित बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है。0
0
Report
शिक्षा मंत्री बोले वीरेंद्र के बयान पर चमड़ा सप्लायर्स की सच्चाई की जाँच होगी
Danapur, Bihar:भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए बयान पर शिक्षा मंत्री ने कषातंज कहा भाई वीरेंद्र को बताना चाहिए कौन लोग चमड़ा के सप्लायर हैं ताकि हम लोग उसकी जांच करवा कर उनको जेल भेजे बिहार में चमड़ा की सप्लाई करना अच्छी बात नहीं0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के बारहखड़ा में ट्रैक्टर से फसल रौंद, आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर— नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र के बारहखड़ा गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खेत में ट्रैक्टर दौड़ता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी खड़ी फसल को जानबूझकर ट्रैक्टर से रौंदकर चौपट किया गया और विरोध करने पर उनके ऊपर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
सांगोद में पेंथर ट्रैप में कुत्ता शेरू कैद, किसानों में दहशत
Kota, Rajasthan:सांगोद उपखण्ड क्षेत्र के सूड़किया गांव में पेंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा बिछाया गया जाल देर रात उस समय नाकाम साबित हुआ, जब पेंथर की जगह पिंजरे में एक कुत्ता कैद हो गया। पूरी रात घात लगाकर बैठी वन विभाग की टीम जब सुबह पिंजरे के पास पहुंची, तो अंदर कुत्ते को बंद देखकर हैरान रह गई। सूड़किया में गाय के शिकार के बाद ग्रामीणों की मांग और ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने पेंथर को ट्रैप करने के लिए पिंजरा लगाया था। पेंथर को लुभाने के लिए पिंजरे में शिकार की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पेंथर की जगह गांव का ही कुत्ता (शेरू) पिंजरे में जा फंसा। एक तरफ सूड़किया में वन विभाग की कोशिश नाकाम रही, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को पास के कांगनिया गांव के खेतों में पेंथर के नए पगमार्क (पदचिह्न) देखे जाने से हड़कंप मच गया। पेंथर की मूवमेंट की जानकारी मिलते ही खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी और क्षेत्र में गहन छानबीन व जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पेंथर का दायरा आसपास के गांवों तक फैल रहा है, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की टीम अब कांगनिया गांव के आसपास पगमार्क की जांच कर पेंथर की सही लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।0
0
Report
अलवर जेल उपद्रव: मुख्य आरोपी वसीम खान अजमेर जेल से गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर जेल उपद्रव मामला: मुख्य आरोपी वसीम खान अजमेर से गिरफ्तार अलवर केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मारपीट और उपद्रव के चर्चित मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी वसीम खान को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वसीम खान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय वह भी केंद्रीय कारागार में बंद था और जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने पर उसे अजमेर जेल से हिरासत में लिया गया। कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आरोपियों से संबंधों के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
LIC में विनिवेश पर विरोध: डीडवाना के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया
Didwana, Rajasthan:केंद्र सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में विनिवेश के लिए लाए गए OFS (ऑफर फॉर सेल) के निर्णय के विरोध में डीडवाना के एलआईसी कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में भोजनावकाश के दौरान एकत्रित होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष व शाखा अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 3 अगस्त को OFS के जरिए एलआईसी की 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया गया है, जिसे मार्च 2027 तक बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना है। संगठन ने इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। शाखा सचिव सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि एलआईसी देश की आर्थिक रीढ़ है और इसकी हिस्सेदारी बेचना या निजीकरण करना पूरी तरह जनहित के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान हेमंत मीणा, राहुल शर्मा, सुधीर जोशी, मोहित, नीरज पारीक सहित कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
तवाराफी स्कूल: आपदा के बाद जर्जर, सुरक्षा दीवार बनना अभी बाकी
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:मंडी जिला के तवाराफी_PRIMARY स्कूल और मिडिल स्कूल वर्षो से प्राकृतिक आपदाओं के कारण बदहाली का सामना कर रहे हैं। दोनों स्कूल दो-दो बार आपदा का दंश झेल चुके हैं, लेकिन आज तक सुरक्षा दीवार नहीं लग पाई। 2023 की आपदा के दौरान स्कूल परिसर के साथ लगा नाला उफान पर आया और सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई थी, जिसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका। एसएमसी प्रधान खोविंद्र ठाकुर और स्थानीय निवासी बालक राम ने बताया कि तवाराफी स्कूल से नेशनल खिलाड़ी तक निकले हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण स्कूल और मैदान आज खंडहर जैसा प्रतीत होते हैं। प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक मंच भी बदहाली में हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए पंचायत के पास दो लाख रुपये उपलब्ध थे, पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। शिक्षा विभाग ने कहा कि बरसात के बाद स्थानीय पंचायत सुरक्षा दीवार लगाएगी, जिसकी लागत छह लाख रुपए होगी।0
0
Report
श्री गंगानगर में महिला सुरक्षा के लिए डीआईजी ने महिलाओं से संवाद; वाहन रैली रवाना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर संवाद पुलिस लाईन पहुंची डीआईजी श्वेता धनखड़ पुलिस लाइन में डीआईजी श्वेता धनकड़ महिलाओं से कर रही है संवाद महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर दिया सशक्त संदेश एसपी हरिशंकर ASP दीपक शर्मा ,डीएसपी कैलाश दान, प्रियंका और RI अनिल कुमार मौजूद कुछ ही देर में रवाना होगी महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली महिला सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प0
0
Report
Advertisement
पटना में फर्जी PA बनकर मंत्री के नाम पर कैदी के ट्रांसफर की साज़िश, युवक गिरफ्तार
Patna, Bihar:फर्जी PA बनकर जेल आईजी को फोन कर कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने की सिफारिश करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। वह मेहंदिया का रहने वाला है और मेडिकल लाइन से जुड़ा बताया जा रहा है। पोलिस के अनुसार, नीरज ने कुछ दिन पहले जेल महानिरीक्षक को फोन कर खुद को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बताया। उसने कहा कि एक कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रिश्तेदार भरत सिंह जमीन विवाद के मामले में जेल गया था और उसे बेऊर जेल से भागलपुर जेल भेज दिया गया था। वह उसे दोबारा बेऊर जेल लाने के लिए पैरवी कर रहा था। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2024 में वह करीब एक-दो महीने तक केंद्रीय मंत्री के साथ रह चुका है.. सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि जेल महानिरीक्षक के आप्त सचिव की सूचना पर मामले की जांच की गई। केंद्रीय मंत्री से सत्यापन कराया गया, जिन्होंने ऐसे किसी PA को अधिकृत करने से इनकार किया। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर सचिवालय थाना क्षेत्र से आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। बाइट--ममता कल्याणी सेंट्रल एसपी पटना0
0
Report
धनबाद के शांति भवन में मीटर आग: दमकल ने काबू पाकर बड़ा हादसा रोक दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। बैंक मोड़ के व्यस्त इलाके में स्थित शांति भवन के बिजली मीटर में अचानक आग लगने से पूरे भवन में हड़कंप मच गया। धुआं और चिंगारियां फैलते ही फ्लैटों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के बगल में मौजूद जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंची। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट और गंभीर हादसा हो सकता था। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं शांति भवन के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
हरियाणा को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की मांग पर हौदा का जोरदार बयान
Noida, Uttar Pradesh:Congress MP Deependra Hooda on Commonwealth Games Row पिछले 15-20 सालों की सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 50% से ज्यादा मेडल हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत माता की झोली में डाले हैं। - Hooda हमारी मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अवसर हरियाणा को मिलना चाहिए। - Hooda अगर आप हरियाणा को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का मुख्य मेज़बान नहीं बना सकते, तो कम से कम हमें सह-मेज़बान तो बना ही दें। - Hooda0
0
Report
Advertisement
अररिया के रानीगंज थाना अध्यक्ष पर होमगार्ड जवान से मारपीट का आरोप
Forbesganj, Bihar:अररिया के रानीगंज थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पर एक होमगार्ड जवान से कथित मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। अंचल कार्यालय में पदस्थापित होमगार्ड जवान चंदन कुमार साह का आरोप है कि चौक पर उन्हें रोककर थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। घायल जवान ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और गाल पर लगातार थप्पड़ मारे गए। उनका कहना है कि घटना के बाद से एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया है और उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड संगठन में आक्रोश फैल गया। वरीय समादेष्टा डॉ. अशोक प्रसाद, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा उर्फ बबलू झा समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान सदर अस्पताल पहुंच गए और घायल जवान का हालचाल जाना। घायल जवान और होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी और अगर कारवाई नहीं होती तो आगे कार्य का बहिष्कार भी हम लोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वही फोन पर बातचीत में अररिया डीएसपी ने बताया कि पीड़ित होमगार्ड जवान द्वारा अभी तो विभाग को लिखित जानकारी नहीं मिली है , लिखित जानकारी मिलने के बाद ही पूरे मामले की जाँच की जाएगी0
0
Report
AI निगरानी से महाकाल क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत, सिंहस्थ 2028 पर नजर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उज्जैन पुलिस ने 'पुलिस एआई ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, दुकानदारों और फेरी लगाकर व्यवसाय करने वालों का चरणबद्ध तरीके से डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। फिलहाल सावन माह को देखते हुए महाकाल मंदिर के आसपास के होटल, फूल-प्रसादी विक्रेता और तिलक लगाने वाले लोगों का पंजीयन किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों का फोटो, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए पूरे सिस्टम को एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। एसपी के अनुसार भविष्य में यह सिस्टम भीड़ के बीच मौजूद संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने में मदद करेगा। ऐसे लोगों को समय रहते चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। उज्जैन पुलिस का मानना है कि तकनीक के बेहतर उपयोग से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद वातावरण भी मिलेगा।0
0
Report
गोमो स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक से 264 छात्र, शिक्षा पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला प्रशासन भले ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन गोमो के गुनघसा माध्यमिक विद्यालय, तोपचांची की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करती है। स्कूल में वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे 264 बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया। उनकी मांग थी—स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। गोमो स्थित गुनघसा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज थे। उनका कहना था कि कक्षा एक से आठ तक कुल 264 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक—मानस सर—के भरोसे चल रही है। ऐसे में नियमित पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है। बच्चे डीसी से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं की पढ़ाई उन्हें स्वयं करनी पड़ती है और सप्ताह में केवल एक बार ही शिक्षक उनकी कक्षा ले पाते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य श्यामल मंडल ने कहा कि वर्षों से शिक्षक की नियुक्ति की मांग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल के एकमात्र शिक्षक मानस ने भी माना कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ सभी कक्षाओं को पढ़ाना बेहद कठिन है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डूंगडूंग ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी उन्हें पहले ही दी गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले दो सहायक शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी। यदि नियमित नियुक्ति संभव नहीं हुई तो डेपुटेशन पर दो शिक्षकों को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को समाहरणालय लाने के मामले में स्कूल से जवाब भी तलब करने की बात कही। एक ओर शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि 15 अगस्त से पहले प्रशासन अपना वादा कितना पूरा कर पाता है।0
0
Report
Advertisement
