icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाथद्वारा नगर पालिका की पहली बैठक: 3 घंटे में समाधान, 24x7 एकल खिड़की और ऐप

Rajsamand, Rajasthan: - नाथद्वारा नगर पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक: बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं का अब मात्र 3 घंटे में होगा समाधान, बनेगा विशेष ऐप सफाई व्यवस्था में ''ऐवजी प्रथा'' बंद और 24 घंटे खुलेगी ''एकल खिड़की''; नवनिर्वाचित बोर्ड ने शहर के विकास के लिए लिए कई कड़े निर्णय नाथद्वारा, राजसमंद नाथद्वारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शहर के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पालिका अध्यक्ष परेश सोनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक की शुरुआत में सभी 40 नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं—विशेषकर रोड लाइट, सफाई और पेयजल के मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report

शादी के बचे भोजन से गौवंश की दर्दनाक मौत, 5 मरे, 16 गंभीर

Agar, Madhya Pradesh:शादी की खुशियों के बीच बना खाना, समारोह खत्म होते ही खुले में फेंक दिया गया... लेकिन यही लापरवाही बेजुबान गौवंश के लिए मौत का निवाला बन गई। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में शादी का बचा हुआ भोजन खाने से अब तक 5 गौवंश की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 16 गौवंश जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के बारे में हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। शिवाजी चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया गया और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया था। मामले में पुलिस ने अली हुसैन के खिलाफ विविध धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\n\nमामला नलखेड़ा निवासी अयान पिता अली हुसैन लखेरा के यहां हुए शादी समारोह से जुड़ा है। हिंदू संगठनों की शिकायत के अनुसार, समारोह में वेज और नॉनवेज दोनों तरह का भोजन बनाया गया था। आरोप है कि शादी के बाद बचे हुए भोजन को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बजाय खुले में फेंक दिया गया। इस भोजन को क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश ने खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अब तक 5 गौवंश की मौत हो चुकी है, जबकि 16 की हालत गंभीर बनी हुई है। पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
0
0
Report

9 फीट के अजगर ने किसान के खेत में हड़कम्प मचाया, रेस्क्यू सफल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में एक किसान के खेत में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक 9 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर खेत में मौजूद लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही सर्पमित्र हर्ष प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के निर्देशानुसार अजगर को तवानगर के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वीओ – जानकारी के अनुसार, किसान जितेंद्र चौधरी के खेत में अजगर दिखाई देने पर एनपी चौधरी ने तत्काल सर्पमित्र टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्ष प्रजापति अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 9 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग के निर्देशानुसार उसे तवानगर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सड़क हादसे में शहीद हुए हवलदार दीपक निषाद को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिपरा खादर निवासी सेना के हवलदार दीपक निषाद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। भारत माता के वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान अजय कुमार गुप्ता उर्फ़ लल्ला भैया,काशीनाथ सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर जवान का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। हवलदार दीपक निषाद (36) पंजाब के बठिंडा में सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार रात ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दीपक के निधन से पत्नी रेणु, दो बेटों और एक बेटी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। सैनिक के असामयिक निधन से पिपरा खादर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
0
Report

दिल्ली के पहाड़गंज बार में गोलीबारी, एनकाउंटर में घायल बदमाश सिकंदर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बीती रात बार के बाहर बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया था इसी मामले में दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी अब उसी दौरान बदमाश सिकन्दर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी बदमाश पर फायरिंग की आज दोपहर करीब साढ़े 3 और 4 बीच हुआ एनकाउंटर.. बदमाश घायल हालत में है..पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घायल बदमाश सिंकंदर को कल रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड स्थित एक बार में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें सतिंदर उर्फ कांटा नाम का आरोपी शामिल था। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार में उसका पता लगाया। इस कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
0
0
Report

दौसा में पिकअप पलटने से एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अनियंत्रित होकर पलटी पीकअप हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल वही पिकअप सवार एक महिला की हुई मौत कुछ घायलों को लाया गया जिला अस्पताल जहाँ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा उपचार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लोग उस दौरान हो गए हादसे का शिकार दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में पपलाज माता के धार्मिक कार्यक्रम में पिकअप में सवार होकर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए बताया जा रहा है तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसके चलते पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए तो वहीं एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे हुए घायलों को निकाल कर लालसोट और दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है हादसे की वजह क्या रही यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है पहाड़ी क्षेत्र है ऐसे में चालक की लापरवाही से हादसा हुआ अब हादसे की वजह क्या रही यह पुलिस जांच का विषय है पिकअप सवार लोग नयाबास गांव के निवासी है
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ की गौशाला में गौपाष्टमी पर 56 भोग, 1100 किलो गुड़ प्रसाद

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में श्री कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी के अवसर पर 9वाँ विशाल छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की करीब 25 क्विंटल तरकारी, 1100 किलो गुड, 50 किलो शक्कर, बादाम ,काजू , किशमिश मेवों से बनाई गई करीब 56 प्रकार के व्यजंन व मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण गौशाला में सेवा पा रही करीब ग्यारह सौ गौमाताओं को लगाया गया। इससे पहले गोभक्तों द्वारा गौमाता की परिक्रमा एंव गौपूजन भी किया गया। बाद में गौमाता को छप्पन भोग लगाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचे शहरवासियों ने गुड़ व चारे का दान भी किया। इस मौके पर संत महेश भाई ने कहा कि मकर सक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्त्व होता है। ऐसे में गौशाला परिसर में 56 भोग का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें गौकथा का भी आयोजन किया जाएगा। आज ग्यारह सौ गौमाताओं का पूजन कर 56 भोग की प्रसादी खिलाई गई है। गौ माताओं के भोग के लिए हलवाइयो की टीम द्वारा भोग प्रसादी को तैयार किया गया। जिसमे पुड़ी, पकोड़ी, मिठाईया,नमकीन,चक्की,बालूशाही, सूजी और गाजर का हलवा गौमाताओं के लिए तैयार किया गया है। श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा सभी प्रकार के व्यंजनों के लिए विशेष काउन्टर लगाये, जिसमें गौ भक्तो द्वारा अपनी श्रृद्धा से थाली सजाकर गौमाताओं को अपने हाथों से खिलाकर पुण्य कमाया गया।
0
0
Report

जहानाबाद चालक संघ सड़क सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर चक्का जाम की धमकी

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में अपनी सामाजिक सुरक्षा, वेलफेयर फंड और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर आज वाहन चालकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले बड़ी संख्या में चालकों ने एरकी से कनौदी पेट्रोल पंप तक मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सड़क हादसे में चालक की मौत पर 20 लाख रुपये मुआवजा, आवास के लिए 5 लाख रुपये अनुदान और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग की है। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस बार भी उनकी अनदेखी की, तो पूरे राज्य में चक्का जाम कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पहिए को गति देते हैं, लेकिन सरकार की नजरों में आज भी वे सबसे अधिक उपेक्षित हैं। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की बेहतर शिक्षा और दुर्घटना बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संघ की ओर से रखे गए मांग पत्र में हाईवे पर चालकों को होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। चालकों की मांग है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर शौचालय और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था हो। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए वाहनों में कैमरे लगाए जाएं और थर्ड पार्टी की जगह फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा, सभी सरकारी अस्पतालों में घायल चालकों के त्वरित इलाज के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इन मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस बार भी सरकार को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र विचार करने की अपील की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो संगठन राज्य स्तर पर स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू करेगा।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में कांग्रेस का वोट बचाओ – देश बचाओ चौपाल, भाजपा पर वोट चोरी के आरोप

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ चौपाल अभियान, भाजपा पर वोट चोरी का आरोप फरीदाबाद में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में झाड़सेंतली गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने SIR की आड़ में वोट चोरी की है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों की चौपालों पर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और कथित वोट चोरी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक होना जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत झाड़सेंतली गांव में आयोजित चौपाल में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकार और जनहित से जुड़े विषय भी उठाए गए। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह अभियान जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया है। पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव की चौपाल तक पहुंच रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह SIR की आड़ में वोट चोरी किए जाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल है। पार्टी आने वाले दिनों में भी गांव-गांव चौपाल लगाकर इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी।
0
0
Report

जनसुनवाई में ट्रक-बस विवाद: बसों के माल लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान ट्रक एसोसिएशन के लोगो ने बसों के खिलाफ ज्ञापन सौपकर कारवाई की मांग की , उनका आरोप है कि बसे ट्रकों का काम कर रही है , जिससे उनका ट्रकों का धंधा चौपट हो गया है , बसें दिल्ली ,इंदौर ,जबलपुर और ग्वालियर से सीधे सवारियो के साथ साथ माल लोडिंग का भी काम कर रही है , जिसके से उनके ट्रकों को माल नही मिल पा रहा है , जिसके कारण उनके ट्रक माल के लिये खाली पडते हैं इसलिए बसों के खिलाफ कारवाई की जाये , वही कलेक्टर ने तत्काल इस ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आरटीओ को निदेश दिये कि जिस बस में यदि माल लोडिंग मिलता है तो उनके परमिट निरस्त करने की कारवाई की जाये।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

झुंझुनूं के पिलानी में शिक्षा-उद्योग नवाचार पर सीएम से अहम मुलाकात

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के पिलानी में स्थित बिरला शिक्षण संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल तथा संस्थान के लायजन मैनेजर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार आधारित शिक्षण, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं भविष्य उन्मुख बनाने में किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार, कौशल विकास और भारतीय संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता भी व्यक्त की। बैठक के दौरान बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में संस्थान के दीर्घ अनुभव, नवाचार आधारित पहल तथा अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार के लिए सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजय कुमार अग्रवाल के औद्योगिक एवं प्रबंधकीय अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभव एवं सुझावों का भी लाभ लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से राजस्थान के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
0
0
Report

सिवनी में वर्दी से गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप

Seoni, Madhya Pradesh:वर्दी में गुंडागर्द्री सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होटल सिद्धार्थ का यह वीडियो,होटल संचालक ने की पुष्टि,25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का कोतवाली टीआई, एसडीओपी,सहित ट्रैफिक निरीक्षक पर लगाए आरोप सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। इसकी बानगी सिवनी शहर के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो है ...जो होटल में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने की है। वायरल वीडियो की पुष्टि करने पहुंचे मीडिया से होटल सिद्धार्थ के संचालक और किराए से होटल संचालित कर रहे युवक ने कोतवाली पुलिस,एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। होटल के मालिक संजय सनोडिया ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी,एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर होटल से 25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का आरोप लगाया है वहीं होटल संचालक का कहना है कि कोतवाली टीआई और एसडीओपी को स्थानीय पत्रकार के समक्ष 10-10 हजार रूपये की राशि देने का आरोप लगाया है जबकि होटल किराए से लेने वाले युवक ने कोतवाली टीआई, एसडीओपी सिवनी और,ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कुछ दिन पूर्व मारपीट के आरोप लगाया है। वहीं 13 नवंबर की शाम होटल सिद्धार्थ में ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें एसडीओपी सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद है... वहीं पुलिस अधीक्षक अभी मामले की जांच के बाद में बाइट देने की बात कह रहे है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top