821115
शाहाबाद में पहले ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन
Sasaram, Bihar:शाहाबाद क्षेत्र में परिवहन विभाग ने ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) की शुरुआत की है। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने जमुहार में शाहाबाद क्षेत्र के पहले एटीएस केंद्र का उद्घाटन किया। यह बिहार का छठा स्वचालित टेस्टिंग सेंटर है, जहां सभी प्रकार के वाहनों की ऑटोमेटिक तरीके से फिटनेस जांच की जाएगी। केंद्र के खुल जाने से वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य जांच कार्य सुगमता से हो सकेंगे। उद्घाटन के दौरान कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इस छोटी बाइक का बैलेंस देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:लोग तारीफ इस छोटी सी बाइक की कर रहे थे。 पर इस उम्र में ऐसा बैलेंस。 असली हीरो बाइक नही बाइकर है जनाब।0
0
Report
छत साफ करते समय गिरते भाई को बहादुर भाई ने बचाया
Noida, Uttar Pradesh:Courageous Brother caught his falling brother just in time - Kerala. While cleaning the roof, the younger brother slipped and was falling.0
0
Report
केरल में हाथी ने कार को फुटबॉल बना कर खेला, एक व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:हाथी ने केरल में कार को फुटबॉल बना कर खेला, एक व्यक्ति की मौत0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ ने बस्सी में चौपाल के बाद स्कूल के लिए दो कमरे मंजूर किये
Jaipur, Rajasthan:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की रात्रि चौपाल, बस्सी के दुधली गाँव में रात्रि चौपाल के बाद रात्रि विश्राम चारणवास गाँव पहुंचे, प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कोटे से सरकारी विद्यालय के लिए दो कमरे की घोषणा, बस्सी(जयपुर ग्रामीण) राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बस्सी के दुधली गाँव में रात्रि चौपाल के बाद रात्रि विश्राम चारणवास गाँव पहुंचे, इस दौरान वे ग्रामीणों के साथ भोजन प्रसादी वही दूधली गाँव में रात्रि चौपाल के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कोटे से सरकारी विद्यालय के लिए दो कमरे की घोषणा की, वही ग्रामीणों की मौके पर जन समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा “ग्राम रथ” अभियान के तहत सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलेगा, इन रथों के माध्यम से किसान चौपालें आयोजित कर GRAM 2026 सम्मेलन हेतु किसानों को जागरूक किया जा रहा है, इस दौरान उपखण्ड अधिकारी डाँ. गरिमा शर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, वही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा, भाजपा नेता नारायण मीना, जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला मंत्री हेमंत मीना, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे, रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह बस्सी के प्रसिद्ध लोक देवता नईनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे0
0
Report
पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन: खेरली में अंतिम संस्कार, शोक की लहर
Alwar, Rajasthan:कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा पंचतत्व में विलीन, खेड़ली में अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर खेड़ली कঠूमर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया। वे पिछले 20 अप्रैल से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।आज उनके निवास स्थान खेरली में अंतिम संस्कार किया गया , उनके ज्येष्ठ पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी , इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और परिवारजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी । बाबूलाल बैरवा कठूमर विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके थे और क्षेत्र की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैरवा एक बार निर्दलीय , एक बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस से विधायक रहे , बैरवा को सचिन पायलट समर्थक माना जाता है ,अपने बेबाक बोल की वजह से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर टिपण्णी कर चर्चाओं में रहे थे बैरवा । रविवार को उनके खेड़ली स्थित निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खेड़ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अमिताभ बैरवा, जो एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, ने उन्हें मुखाग्नि दी। बाबूलाल बैरवा अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।0
0
Report
NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच 3201 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, फिजिक्स ने...
Ghazipur, Uttar Pradesh:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG आज गाजीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 7 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने अपने सपनों की उड़ान भरी, जहां सुरक्षा से लेकर पारदर्शिता तक हर स्तर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दरअसल गाजीपुर में रविवार को NEET-UG परीक्षा का आयोजन पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ किया गया। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चली। इस परीक्षा के लिए कुल 3285 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 84 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 1:30 बजे तक ही दी गई, इसके बाद गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। नियमों के तहत छात्राओं को धातु की वस्तुएं जैसे नोज पिन तक उतरवानी पड़ी। कई केंद्रों पर परिजन भी इस प्रक्रिया में सहयोग करते नजर आए। जिले के प्रमुख केंद्रों में पीजी कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज, लूथर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिटी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज शामिल रहे। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने कहा पेपर अच्छा गया, लेकिन फिजिक्स थोड़ा टफ था। वही कृतार्थ वर्मा ब्रांच हेड, आकाश इंस्टिट्यूट गाजीपुर ने बताया कि हमारी संस्था से इस बार कई बच्चे 600+ स्कोर करने की स्थिति में हैं। गाजीपुर में लगभग 120 बच्चे तैयारी कर रहे हैं। कुल मिलाकर, प्रशासन की सख्ती और व्यवस्था के बीच गाजीपुर में NEET-UG परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जो उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा।0
0
Report
Advertisement
चीन में पूरी तरह स्वचालित गैस स्टेशन शुरू
Noida, Uttar Pradesh:China Fully automated gas stations in China0
0
Report
Shishupal Parvat पर युवक-युवती की आत्महत्या: सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन - महासमुंद ब्रेकिंग सरायपाली के सप्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में युवक - युवती की मिली लाश। युवक - युवती ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर की आत्महत्या। बारीक़पाली निवासी युवक डिलेश्वर साव और नाबालिग युवती ने की आत्महत्या। प्रेम - प्रसंग का है पूरा मामला। वन विभाग के सुरक्षा के इंतजाम पर भी उठने लगे सवाल। पर्यटको से 20-20 रुपए पैसे लिए जा रहे है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं। बलौदा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला。0
0
Report
हेलीकॉप्टर से बिजली के तार बिछाने की प्रक्रिया कितनी आसान?
Noida, Uttar Pradesh:हेलीकॉप्टर की मदद से बिजली के तार बिछाने की प्रक्रिया कितनी आसान?0
0
Report
Advertisement
मंडला के नैनपुर में कलेक्टर ने मंडी निरीक्षण कर किसानों-व्यापारियों से संवाद किया
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले के नैनपुर में कलेक्टर का मंडी निरीक्षण… किसानों और व्यापारियों से सीधा संवाद… व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर… वीओ - नवागत मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को नैनपुर कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर फसल खरीदी, रखरखाव और शेड सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंडी सचिव से चर्चा करते हुए कहा कि नैनपुर मंडी में विस्तार की काफी संभावनाएं हैं और इसे डी श्रेणी से सी श्रेणी में अपग्रेड करने के प्रयास किए जाएं। मंडी परिसर में किसानों के साथ चौपाल लगाकर कलेक्टर ने सीधा संवाद किया… किसानों ने गेहूं उपार्जन, स्लॉट बुकिंग, उर्वरक वितरण और फसल बीमा से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को तय मानकों के अनुसार उपार्जन का लाभ मिलेगा… भुगतान भी जल्द सुनिश्चित किया जाएगा… बाईट - राहुल धोटे - कलेक्टर वीओ - कलेक्टर ने व्यापारियों से भी चर्चा कर मंडी विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया… उन्होंने कहा कि उन्नयन से किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा। इस दौरान चौपाल में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं, खासतौर पर गेंहू खरीदी में हो रही परेशानियां बताई जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित समाधान के आदेश दिए । बाईट - किसान एंकर - निरीक्षण के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे… प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिया।0
0
Report
दशकों बाद पुसगुड़ा गांव में बिजली पहुंची: अंधेरा भगाकर विकास की नई रोशनी
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के पुसगुड़ा गांव में दशकों बाद पहली बार बिजली पहुंची है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे इस गांव में अब तक लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे。 गांव जिला मुख्यालय से लगभग 108 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचना बेहद कठिन माना जाता है। कच्चे रास्ते, पगडंडियां और बरसात में दलदल जैसी स्थिति के कारण यह इलाका विकास से दूर रहा। प्रशासन ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मिशन मोड में कार्य शुरू किया। कई स्थानों पर मशीनें नहीं पहुंच पाने के कारण सामग्री को मानव श्रम से ढोया गया। कर्मचारियों ने खंभे, तार और उपकरण जंगलों के बीच से ले जाकर कार्य पूरा किया। इस परियोजना के तहत गांव के 106 ग्रामीणों को पहली बार बिजली कनेक्शन दिया गया। गांव के घरों में पहली बार बल्ब जलने से लोगों में उत्साह का माहौल है। बच्चों को अब रात में पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीण अब मोबाइल चार्जिंग और पंखे जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। कलेक्टर अमित कुमार ने इसे प्रशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लक्ष्य पूरा किया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस कार्य को समयबद्ध तरीके से संपन्न किया। कार्यपालन अभियंता हिलोन ध्रुव ने बताया कि यह कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था। गांव की महिला सुन्नम लक्ष्मी ने बिजली पहुंचने को चमत्कार जैसा बताया। ग्रामीणों ने वर्षों बाद रोशनी देखने पर खुशी जताई। लालटेन और सीमित साधनों पर निर्भरता अब खत्म होने लगी है। गांव में आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत का यह पहला कदम माना जा रहा है। पुसगुड़ा अब धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ता नजर आ रहा है।0
0
Report
हरदा में गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई योजना शुरू, हजारों किसानों को मिलेगा पानी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ हरदा जिले के किसानों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य अब शुरू हो गया है। रविवार को ग्राम जमालपुरा में पाइप लाइन बिछाने के कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद जिले के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा और “हर खेत को पानी” का सपना साकार होता दिखाई देगा। करीब 3500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना अगले दो वर्षों में तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के माध्यम से पूरे हरदा जिले को सिंचित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही जिन गांवों को पहले योजना में शामिल नहीं किया गया था, उन्हें भी अब जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार दुर्गादास उईके सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास और कृषि समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम बताया。 बाइट 01 दुर्गादास उइके,केन्दीय राज्यमंत्री , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना हरदा जिले की तस्वीर बदलने वाली योजना साबित होगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि “हमारा हरदा जिला अब सौ प्रतिशत सिंचित होने जा रहा है। यह परियोजना किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी。”0
0
Report
Advertisement
रतलाम के आलोट में मनीष हत्याकांड के बाद भारी बवाल, प्रदर्शन तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के आलोट में रविवार को मनीष हत्यााकांड को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शाम तक उग्र रूप में बदल गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को पूरे दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने हत्या के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की, लेकिन इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ। भीड़ ने आरोपियों के मकानों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव कर दिया, घर का सामान बाहर फेंक दिया गया। देर शाम अतिरिक्त बल की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। इधर पुलिस ने हत्या के पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में मामला एक युवती को लेकर विवाद से जुड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष और मुख्य आरोपी मयंक के बीच पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मनीष का अपहरण कर उसे उज्जैन ले जाया गया, जहां गला दबाकर हत्या कर दी गई। अब रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या नहीं, और इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।0
0
Report
फतेहपुर- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण दुर्घटना, छह घायल
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर कानपुर- प्रयागराज हाइवे में सड़क हादसा बेकाबू ट्रेलर बाइक को टक्कर मारते हुए टूरिस्ट बस से टकराया पीछे से आ रही कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकराई हादसे में बाइक सवार समेत 6 लोग घायल, दो की हालत नाजुक दुर्घटना के बाद NH 2 में मची चीख पुकार हादसे की सूचना पर सीओ गौरव शर्मा समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद घायलों को उपचार हेतु भेजा गया अस्पताल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाकर यातायात को किया गया बहाल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH 2 का मामला0
0
Report
गोरखपुर थाने में पुलिसकर्मियों की मारपीट: चार लाइन हाजिर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई। मामले की शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरा मामला गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र का है। पीड़िता नेहा का आरोप है कि 29 अप्रैल को उसके घर में घुसकर उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत लेकर वह अपनी मां और भाई के साथ बेलघाट थाने पहुंची थी। नेहा के मुताबिक वह थाने के बाहर बैठकर प्रार्थना पत्र लिख रही थी तभी सादे कपड़ों में पहुंचे दारोगा अशोक सिंह उसे जबरन अंदर ले गए। आरोप है कि थाने के अंदर मौजूद छह से सात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर और प्रताड़ित किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि पुलिस ने उल्टा उसी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया और उससे 500 रुपये लेकर तहसील भेज दिया। जमानत के बाद उसे तहसील परिसर में अकेला छोड़ दिया गया, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करती रही। मामले की शिकायत जब एसएसपी डॉ. कौस्तुभ तक पहुंची तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ अभद्रता की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा अशोक सिंह और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद आगे की सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
