Back
सासाराम में साइबर फ्रॉड से आहत युवक ने खाकर खुदकुशी कर ली
AYAMARJEET YADAV
Jan 05, 2026 13:39:19
Sasaram, Bihar
बड़ी खबर सासाराम से है। जहां एक व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड का शिकार होने के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि 42 लाख रुपए उसके खाते में लोन के नाम पर मंगा पर उसे उड़ा लिया गया। जिससे आहत होकर सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला अरुण कुमार सिंह ने अपने ही घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। यह मामला सामने आने पर सनसनी फैल गई है। मृतक अरुण कुमार सिंह ने साइबर फ्रॉड से संबंधित आवेदन दो दिन पहले ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार को दिया था। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं होता देख अरुण ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बता दे की करपुरवा में अरुण कुमार सिंह एक छोटा सा साड़ी का दुकान चलाते हैं। उसी दुकान में पूंजी के लिए जेनिथ फाइनेंस नामक एक संस्था से वह संपर्क में आए। उसके द्वारा बंधन बैंक में एक अकाउंट opened किया गया। कपड़े की दुकान के नाम पर अरुण सिंह को 25 लाख लोन का झांसा दिया गया। लेकिन बाद में उनके बंधन बैंक से फोन आया कि आपके अकाउंट से 42 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस कारण आपका अकाउंट को बंद किया जा रहा है। ऐसे में परेशान होकर अरुण सिंह पहले अपने स्थानीय दरिगांव थाना जाकर इसकी शिकायत करनी चाही। लेकिन दरीगांव थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा बताया गया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। आप डेहरी के जिला साइबर सेल में जाकर अपनी कंप्लेंट दर्ज कराए। साइबर सेल डेहरी जाने पर भी जांच की बात कही गई। लेकिन उनका केस दर्ज नहीं किया गया। अंततः अरुण सिंह ने रोहतास के एसपी से मिलकर एक आवेदन भी दिया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि साइबर फ्रॉड हो जाने के बाद पुलिस द्वारा सहयोग नहीं मिलने से वह हताश हो गए और शाम में घर लौटकर आने पर उन्होंने खुदकुशी कर ली। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अरुण सिंह के खुदकुशी करने के बाद परिजन द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उधर परिजन का कहना है कि साइबर फ्रॉड ने उनसे नया मोबाइल फोन भी करवाया और उसी के माध्यम से साजिश रच कर उनके नाम पर बैंक में लोन मंगवा कर 42 लाख उड़ा लिए। बता दे कि मृतक अरुण सिंह की दो बेटियां हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowJan 07, 2026 04:52:390
Report
NKNished Kumar
FollowJan 07, 2026 04:52:090
Report
MSManish Sharma
FollowJan 07, 2026 04:51:590
Report
RKRavi Kumar
FollowJan 07, 2026 04:51:380
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 07, 2026 04:51:16Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के 13 डॉक्टर और 2 मालिकों के खिलाफ लापरवाही धोखाधڑی समेत कई गंभीर धाराओं में ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 04:51:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 07, 2026 04:50:410
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 07, 2026 04:50:170
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 07, 2026 04:49:220
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 07, 2026 04:48:560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 07, 2026 04:48:400
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowJan 07, 2026 04:48:120
Report