रोहतास जिले में लू लगने से वृद्ध की तबीयत बिगड़ी
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के सासाराम के मेहंदी गंज में लू लगने से एक की बिगड़ी तबीयत। जिन्हें इलाज के लिए परिजनों की मदद से सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की देख रेख में वृद्ध का इलाज चल रहा है जहां वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना के अनुसार वृद्ध की पहचान मेहंदीगंज के जगदीश राम के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि वे घर के बाहर बैठे थे इसी दौरान लू लग गयी,जिसके चलते उनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
