icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर खीरी पलिया थाने की पुलिस ने स्मैक तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना पुलिस की लगातार नसे के कारोबार में लगे तस्करों पर कार्रवाई जारी है। ताजा मामला इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है। जहां नेपाल से स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 186.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अब तक पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पलिया थाना इलाके 16 तस्करों को गिरफ्तार कर इलाके में नशे की कमर तोड़ कर रखी दी है। आपको बता दें इससे पहले इलाके में नसे का कारबार भारी तादात में हो रहा था। आए दिन सड़कों पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था खुलेआम यह अवैध कारोबार संचालित होने के वीडियो भी आते रहते थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में प्रयास करते नजर आ रहे है। थाना प्रभारी के इस कदम की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
0
0
Report

गुप्तकाशी के पहाड़ों के बच्चों ने विज्ञान महोत्सव से दी अद्भुत मिसाल

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के बच्चों ने दिखाया विज्ञान का दम..रिपोर्ट भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: गुप्तकाशी, 20 सितंबर किसी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती को मॉडल में उतारा, किसी ने आपदा से बचाव का रास्ता दिखाया, तो किसी ने गढ़वाली कविता के जरिए अपनी मिट्टी की आवाज बुलंद की। ये तस्वीरें हैं रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी की, जहां पहाड़ के 26 स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने विज्ञान महोत्सव में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनके हुनर का कायल नजर आया। खास बात ये कि प्रतियोगिता में शहर के साथ-साथ दूरदराज के सीमांत गांवों के बच्चे भी शामिल हुए। विज्ञान मॉडल में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को बच्चों ने बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान मॉडल के साथ ही जूनियर और सीनियर वर्ग में क्विज और नाटक प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हिंदी और अंग्रेजी के साथ बच्चों ने अपनी मातृभाषा गढ़वाली में भी कविता प्रस्तुत कर स्थानीय भाषा और संस्कृति से अपना जुड़ाव दिखाया। इस प्रतियोगिता की खास तस्वीर ये रही कि त्रियुगीनारायण से लेकर मक्कू, रासी और राउलैंक जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आए। ब्लॉक स्तर पर सीनियर वर्ग में नारायण कोटी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में एमएल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। अब चयनित प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बना। जीआईसी गुप्तकाशी की छात्रा अनुष्का पटवाल ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जलवायु परिवर्तन पर आधारित कविता के जरिए अनुष्का ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता और वैज्ञानिक सोच को शब्द दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आलोक बगवाड़ी ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा के पीछे उनके शिक्षकों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंच मिलना जरूरी है।
0
0
Report

पटेल नगर में चोरी: जदयू नेत्री किरन वर्मा के घर से लाखों नकद-जेवर चोरी

Nawada, Bihar:पटेल नगर में चोरों का आतंक, जदयू नेत्री के घर बड़ी चोरी, 10 लाख से अधिक के जेवर और एक लाख नकद ले गए बदमाश,सीसीटीवी की तार काटकर वारदात, जांच में जुटी पुलिस नवादा के आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के घर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गए। किरण वर्मा 15 सितंबर को पति उमेश वर्मा का इलाज कराने पटना गई थीं। करीब पांच दिन बाद रविवार को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। पलंग, गोदरेज, बक्से और ट्रॉलियां तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस एफएसएल टीम और खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य जुटाने की तैयारी में है। बाइट_ परिजन
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात में संदिग्ध मौत: हाथ-पैर बंधा शव मिला, हत्या के आरोप

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत। घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला युवक का शव। युवक के हाथ-पैर बंधे हुये थे। युवक के सिर पर थी चोट। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम। फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक युवक के पिता ने गांव के कुछ लोगों के ऊपर हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस ने मृतक रोहित यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पूरा मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव का है।
0
0
Report

सिकन्द्राराऊ पुलिस की कार्रवाई, युवक से तमंचा और दो कारतूस बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पचो की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पुत्र किसनाराम निवासी ग्राम मूलराज, तहसील व थाना लोहावट, जनपद फलोदी (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0 671/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की टीम शामिल रही।
0
0
Report
Advertisement

सिकंद्राराऊ में कुंडल-मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी तमंचों समेत दबोचे

Mohammad RajaMohammad RajaFollow7m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- एसओजी और थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला से कुंडल तथा युवक से मोबाइल छीनने की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए कुंडल, मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को कासगंज रोड सर्विस रोड पर एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल झपट लिए थे। वहीं दूसरी घटना में ग्राम महामई में टहल रहे एक युवक से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल फोन छीन लिया गया था। दोनों मामलों में थाना सिकन्द्राराऊ में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए रविवार को पुरदिलनगर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजवीर सिंह पुत्र बाबू निवासी ग्राम पंचों तथा मोनू पुंडीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पंचों, थाना सिकन्द्राराऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, एक रियलमी नार्जो 50ए मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम तथा उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report

भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीन दिन से धरने पर डटे अधिवक्ता का एसडीएम के आश्वासन के बाद अनशन खत्म

Deepak DixitDeepak DixitFollow9m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तहसील में मनमाने तरीके से काम होने से गरीब और ग्रामीण परेशान हैं। दूसरे दिन गुरुवार को भी संजीव द्विवेदी भूख हड़ताल पर डटे रहे। कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तबीयत ठीक बताई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखे बिना अनशन खत्म करने से इनकार किया। तीसरे दिन शुक्रवार को एसडीएम शिवानी सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। पूर्व अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राज विकास सिंह व अन्य वकीलों की मौजूदगी में एसडीएम को मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार खत्म करने संबंधित ज्ञापन जिसमें राजस्व विभाग के अलावा अन्य विभाग भी शामिल है सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने संजीव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
0
0
Report

नई जिम्मेदारी पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी साहब सिंह को दी बधाई

Deepak DixitDeepak DixitFollow10m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:प्रयागराज। राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह का सचिवालय प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन में सचिव पद पर तबादला होने पर प्रयागराज के अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का गंभीरता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन किया। राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में उनके कार्य की अधिवक्ताओं ने प्रशंसा की। नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, साहब सिंह ने भी अधिवक्ताओं, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद में कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके लिए वह सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

बड़ीसादड़ी में हत्या के फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात बागेलों का खेड़ा निवासी उंकार जी कुएं के पास बने कच्चे मकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी और सरियों से उनके साथ गंभीर मारपीट की, जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने छोटी सादड़ी, धरियावाद और धोलापानी में तलाश के बाद आरोपी कालूराम मीणा निवासी रेला को गिरफ्तार किया। पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
0
0
Report

बाबा ब्रह्मदास महाराज का श्री श्याम बगीची धाम आगमन, भक्तों में उत्साह बढ़ा

Sirsa, Haryana:एंकर रीड डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज सिरसा की अनाज मंडी में स्थित श्री श्याम बगीची धाम पहुंचे। बाबा ब्रह दास महाराज के श्री श्याम बगीची पहुंचने पर सेवादारों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाबा ब्रह्मदास महाराज के बगीची धाम पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। बगीची के सेवादारों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज पर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं और सेवादारों में बाबा ब्रह्म दास महाराज के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग और नगर पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सरदाना ने बताया कि इस अवसर पर बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्री श्याम बगीची धाम में निर्माणाधीन सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने संबंधित कार्य को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्री श्याम बगीची धाम में बाबा श्याम के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। बगीची के सेवादारों की ओर से बाबा ब्रह्म दास महाराज का विशेष सम्मान भी किया गया। सेवादारों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्म दास महाराज के दर्शन किए। गौरतलब है कि सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विशाल सत्संग को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बाबा ब्रह्मदास महाराज का श्री श्याम बगीची धाम पहुंचना भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाबा ब्रह्मदास महाराज के आगमन के दौरान बगीची परिसर में सेवादारों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। स्वागत के दौरान बैंड-बाजों और पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाबा श्याम के दर्शन और शीश नवाने के बाद बाबा ब्रह्म दास महाराज अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विशाल सत्संग कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। सत्संग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बाइट पवन गर्ग, प्रधान, श्री श्याम बगीची धाम। बाइट राजेंद्र सरदाना, नगर पार्षद प्रतिनिधि।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका सेक्टर-4 में मजदूर की हत्या, सिर पर डंडे से वार कर शव बरामद

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर 4 में सड़क किनारे बैठे 35 वर्षीय मजदूर की सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से मजदूर के सिर से काफी खून बहने लगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को पीसीआर काल मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोसायटी के गेट के सामने फुटपाथ पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसके सिर पर चोट लगी है और वह सांस ले रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पूछताछ में पता चला कि फुटपाथ पर एक व्यक्ति मुंह के बल पड़ा था और उसके सिर से खून निकल रहा था। वह उस समय होश में था। वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय मनोज ने ब्लिंकिट एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने पर घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पवन राम मूल निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई। वह आइएसकान मंदिर के पास रहता था और मजदूरी करता था।
0
0
Report

तीन साल बाद सिरसा अनाज मंडी में सत्संग, बाबा ब्रह्मदास ने संदेश दिया

Sirsa, Haryana:एंकर रीड एशिया की सबसे बड़ी सिरसा की अनाज मंडी आज आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आई। करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद अनाज मंडी में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में सत्संग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा , विधायक शीशपाल केहरवाला , पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी , हरियाणा गोशाला आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज , पूर्व चेयरमेन शीशपाल कंबोज , पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा सहित कई नेता रहे मौजूद रहे। वोल 1 सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित इस विशाल सत्संग को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंडी परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। सुबह से ही अलग-अलग राज्यों और जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा मंडी परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। तीन साल बाद सिरसा की अनाज मंडी में इतने बड़े स्तर पर सत्संग का आयोजन हुआ, जिसके चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। लोगों ने बाबा ब्रह्मदास के दर्शन किए और सत्संग में शामिल होकर उनके विचार सुने। वोल 2 कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के आगे शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और नेताओं के बीच भी मुलाकात का सिलसिला देखने को मिला। वोल 3 डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास ने मंच से श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाया। उन्होंने मानवता की सेवा, सद्भावना और समाज के हित में कार्य करने का संदेश दिया। बाबा ब्रह्मदास ने श्रद्धालुओं को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और शांत भाव से बाबा ब्रह्मदास के विचार सुने। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु सत्संग में पूरी तरह से तल्लीन नजर आए। वोल 4 बाबा ब्रह्मदास के संदेश में समाज को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने पर भी जोर दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा ब्रह्मदास लंबे समय से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए जागरूक करते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा ब्रह्मदास हमेशा मानवता की भलाई के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी लगातार जागरूकता का संदेश दिया जाता है। श्रद्धालुओं के मुताबिक बाबा ब्रह्मदास का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सेवा और सद्भावना को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे दूर-दूर के क्षेत्रों से बाबा ब्रह्मदास का सत्संग सुनने के लिए सिरसा पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार बाबा ब्रह्मदास के सत्संग से उन्हें जीवन में अच्छे कार्य करने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उनका कहना है कि बाबा ब्रह्मदास हमेशा लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बाइट — श्रद्धालु। वोल 5 कार्यक्रम के आयोजक और सिरसा अनाज मंडी के प्रधान प्रेम बजाज ने बाबा ब्रह्मदास का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद अनाज मंडी में इस प्रकार का विशाल सत्संग आयोजित होना क्षेत्र के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, संत समाज और अतिथियों का भी धन्यवाद किया। प्रेम बजाज ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए मंडी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सत्संग में हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे। अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने बाबा ब्रह्मदास के दर्शन किए और सत्संग का लाभ लिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए।मंडी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। बाइट प्रेम बजाज , प्रधान , सिरसा अनाज मंडी एसोसेशन। बाइट देवराज कंबोज , श्रद्धालु। बाइट सुखदेव सिंह , श्रद्धालु। बाइट सुखदेव कंबोज , श्रद्धालु। सत्संग में शामिल होने पहुंचे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी बाबा ब्रह्मदास से मुलाकात की। नेताओं ने बाबा ब्रह्मदास के आगे शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच से समाज में एकता और मानवता की सेवा का संदेश भी दिया गया। गौरतलब है कि डेरा भूमणशाह का सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। बाबा ब्रह्मदास के सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा ब्रह्मदास द्वारा समय-समय पर मानवता की भलाई, जरूरतमंदों की मदद और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। इसी संदेश को लेकर इस बार भी सत्संग में श्रद्धालुओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा ब्रह्मदास महाराज 36 बिराधरी को भक्ति, भाईचारे और सामाजिक एकता का अच्छा संदेश दे रहे हैं। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को जोडऩे और आपसी सद्भाव मजबूत करने का काम करती हैं। बाइट कुमारी शैलजा , सांसद , सिरसा लोकसभा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top