रोहतास जिले में दो बाइकों की टक्कर में चार हुए घायल
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के हरियरडिहरा गांव के पास टर्निंग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। साथ ही घायलों में दिनारा के दिनेश कुमार व शैलेंद्र मुसहर तथा बहुआरा के विजय बहादुर चौधरी व चंद्र मोहन शामिल हैं। सूचना के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
