821115
सासाराम में अग्निशमन विभाग ने निकाली जागरूकता मार्च
Sasaram, Bihar:आज बिहार के सासाराम में अग्निशमन विभाग ने जागरूकता मार्च निकाला। बेदा नहर से पायलट बाबा आश्रम तक की प्रभात फेरी में अधिकारियों और कर्मियों ने आग से बचाव के टिप्स दिए और जागरूकतापूर्ण नारे लगाए। फायर ऑफिसर नवल किशोर सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबाला पड़ाव थाने में हनीट्रैप गैंग गिरफ्तार, पांच आरोपी, नकदी बरामद
Ambala, Haryana:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनके साथ मारपीट कर परिजनों से पैसे की मांग करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और एक वाहन भी बरामद किया है। मामला 17 अगस्त का है, जब महेश नगर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह एक महिला मित्र से मिलने के लिए एक कमरे में गया था। इसी दौरान कमरे में पहले से मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए और उसे वापस घर भेजने के एवज में उसके परिजनों से मोटी रकम की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसे एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकदी और एक वाहन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले कितने लोगों को इसी तरीके से अपना शिकार बनाया है.0
0
Report
हरियाणा-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के केस बढ़े, सिरसा अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार
Sirsa, Haryana:हरियाणा में swine फ़्लू ने दी दस्तक। एनसीआर में swine फ़्लू के सैकड़ो केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में बच्चा हड़कंप。 सिरसा स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क。 Sirsa के नागरिक अस्पताल में Swine फ़्लू से बचाव के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया。 स्पेशल वार्ड में तीन बेड लगाए गए。 सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ पवन कुमार ने दी जानकारी。 Swine फ़्लू के लक्षण मिलने के बाद तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में टेस्ट करवाए。 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर नजदीकी अस्पताल में तुरंत इलाज करवाए।0
0
Report
प्रेमिका और नवजात बेटी के विवाद पर युवक ने चंबल पुल से छलांग टाली
Agra, Uttar Pradesh:प्रेमिका और नवजात बेटी को मायके वाले ले गए, आहत युवक चंबल पुल पर पहुंचा। जाली पर चढ़कर नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था प्रेमी युवक。 कांवड़ मार्ग निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त की पड़ी युवक पर नजर。 आगरा और मध्य प्रदेश पुलिस ने करीब तीन घंटे तक युवक को समझाया。 युवक बोला- मध्य प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं, यूपी पुलिस से ही करूंगा बात。 खेरा राठौर पुलिस के पहुंचने पर युवक से शुरू हुई बातचीत。 दस मिनट समझाने के बाद युवक जाली से नीचे उतर आया。 युवक ने बताया- एक साल पहले प्रेमिका से किया था प्रेम विवाह。 दो सप्ताह पहले प्रेमिका ने नवजात बेटी को दिया जन्म,मामा जबरन ले गए。 प्रेमिका-बेटी नहीं मिली तो जान देने की ठानी, यूपी पुलिस के भरोसे बची जिंदगी। रविवार का बताया जा रहा है मामला,शोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल0
0
Report
Advertisement
विदिशा के काछी मोहल्ले में एक ही परिवार के 3 मौत: जहर की आशंका, जांच जारी
Vidisha, Madhya Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र के काछी मोहल्ले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आ गया। बताया गया कि रितेश दांगी के परिवार के सदस्य 28 वर्षीय पत्नी वर्षा दांगी, 12 साल की बेटी शानवी और 9 साल की बेटी सेजल को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पहली मौत सेजल की डॉक्टरों ने शव की पुष्टि की, फिर शानवी और वर्षा दांगी की भी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ी लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। छोटे भाई निलेश ने बताया कि शाम को जब वे घर पहुंचे तब वर्षा उल्टी कर रही थीं और छोटी बेटी सेजल अचेत हालत में थी, जिन्हें लेकर वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इधर सेजल को मृत्यु के बाद शानवी और वर्षा की मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं; प्रारंभिक जांच में जहर के कारण मौत की बात बताई जा रही है, पर पोस्टमार्टम से ही सही वजह सामने आ पाएगी। मामला की जांच हो रही है और क्षेत्र में मातम पसरा है।0
0
Report
बड़वानी पुलिस: जनसुनवाई में सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लाइव जोड़कर शिकायतों का तुरंत निपटान
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पुलिस जनसुनवाई के दौरान नई और प्रभावी पहल देखने को मिली मध्यप्रदेश में संभवतः पहली बार एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को एक साथ लाइव जोड़ा ताकि फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया जा सके बड़वानी पुलिस की जनसुनवाई में एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने नया नवाचार करते हुए जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लाइव टेलीकास्ट के जरिए जोड़ा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एसपी ने सीधे सुनीं और संबंधित थाना प्रभारी से मौके पर ही मामले की जानकारी ली एसपी ने थाना प्रभारियों से प्रकरण की स्थिति पूछते हुए फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए इस पहल का उद्देश्य फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर लगाने से राहत देना और शिकायतों کا प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है लाइव जुड़ाव के दौरान संबंधित थाना प्रभारी ने एसपी को मामले की पूरी जानकारी दी और कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया पुलिस विभाग की ओर से इसे जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है0
0
Report
NH 30 बदहाल, पर्यटन व व्यापार पर असर — कांग्रेस का प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर को सुकमा और आंध्र प्रदेश से जुड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बीते कई सालों से बदहाल है, NH 30 की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग लंबे अरसे से की जा रही है, मंगलवार को कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने उक्त मांगो को लेकर कामानार नाका के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया, कांग्रेस का कहना है कि यह मार्ग कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से होकर गुजरता है और कुटुमसर गुफा से लेकर तीरथगढ़ जलप्रपात देखने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां हर रोज पहुंचते है, लेकिन पर्यटकों का स्वागत बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग करता है ऐसे में प्रदेश की छवि टूरिज्म सेक्टर में खराब हो रही है इसके अलावा आंध्र प्रदेश को छत्तीसगढ़ से व्यापारिक रूप से यही राष्ट्रीय राजमार्ग जोड़ता है लेकिन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती जिसके वजह से परिवहन में इसका सीधा असर देखने को मिलता है स्थानीय लोग भी बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से परेशान है स्थानीय लोगों ने भी सरकार से NH की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग दोहराई है。0
0
Report
Advertisement
हाथीनाला पुलिस ने एंबुलेंस में 81.3 किलो गांजे के साथ चालक गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथीनाला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एंबुलेंस समेत बरामद सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दुद्धी मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के कैबिन में एल्युमिनियम की चादर के नीचे बनाए गए गुप्त कैबिनेट से 36 टेपशुदा बंडल बरामद हुए, जिनमें कुल 81 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस चालक समीर सरकार को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा के सम्बलपुर से एंबुलेंस में लोड कर भेजा गया था और उसे सुल्तानपुर पहुंचाना था। पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर पहुंचने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस से गांजा उतार लेता था और उसके बदले आरोपी को पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
अगले 6 महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
Noida, Uttar Pradesh:अगले 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... हमारी सरकार ने पिछले साढ़े 9 वर्षों में 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है...0
0
Report
नसीराबाद के नाले में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद, परिजनों में कोहराम
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में नसीराबाद थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव के पास मट्टन नाले में दोस्तों के साथ नहाने गये 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद हो गया है। किशोर कल नाले मे नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। युवक की पहचान शारिब पुत्र मुन्ना अंसारी, निवासी वार्ड नंबर सात, कुरैश नगर नसीराबाद के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि आरिब दोस्तों के साथ नाले में नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। कल से किशोर की तलाश जारी थी जिसमे नगर पंचायत नसीराबाद के गोताखोर व एसडीआर की टीम लगी थी। आज दोपहर मे नगर पंचायत की टीम ने घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर शव को देख कर शोर मचाया जिसके बाद एसडीआरएफ ने मोटर बोट से मौके पर पहुँच कर शव को बाहर निकाला। शव के बाहर आते ही परिजनों मे कोहराम मच गया है।0
0
Report
Advertisement
जामनगर हापा यार्ड में नई मूंगफली की बोनी, 20 किलोग्राम पर 1,825 रुपये
Jamnagar, Gujarat:સ્ટોરી ટાઇટલ : જામનગર હાપા યાર્ડમાં સિઝનની નવી મગફળીની બોણી, 20 કિલોના રૂ. 1,825 ભાવ નોંધાયો.. જામનગર જિલ્લામાં સિઝનની નવી મગફળીની આવક શરૂ થઈ છે. આજે નવી મગફળીની 5 ગુણીની બોણી નોંધાઈ હતી. ચંદ્રગઢ ગામના ખેડૂત ગીરધરભાઈ સભાયા નવી મગફળી લઈને હાપા માર્કેટ યાર્ડમાં પહોંચ્યા હતા. ચાલુ વર્ષે સિઝનમાં નીમગફળીની હરરાજીમાં 20 કિલોના રૂ. 1,825નો ભાવ નોંધાયો હતો. આ ભાવ સિઝનની બોણીની મગફળીના હરરાજીમાં મળેલો છે. ખેડૂત દ્વારા લાવવામાં આવેલી મગફળી आगોતરા વાવેતરની હોવાનું જાણવા મળ્યું છે. હાલ નવી મગફળીની Prારંભિક આવક શરૂ થઈ છે. જ્યારે નિયમિત અને મોટા પ્રમાણમાં મગફળીની આવક શરૂ થવામાં હજુ 15થી 20 દિવસ અથવા તેનાથી વધારે સમય લાગી શકે છે. સિઝનની શરૂઆતમાં નવી મગફળીના મળેલા રૂ. 1,825ના ભાવને પગલે ખેડૂતોમાં પણ ઉત્સુકતા જોવા મળી રહી છે. જોકે આગામી સમયમાં વરસાદ ખેંચાતા જો ઉત્પાદન ઘટે તો હજુ આથી પણ ઊંચા ભાવો મળી શકે તેવી શક્યતાઓ પણ જોવાઈ રહી છે.0
0
Report
Motihari चीनी मिल जमीन खरीद से बढ़ी परेशानी, एडीएम ने लिया त्वरित एक्शन
Motihari, Bihar:Motihari चीनी मिल से जुड़ी जमीन खरीददारी करने वाले की बढ़ने लगी परेशानी।एक्शन में दिखे एडीएम साहब!0
0
Report
मुम्बई: परिवहन मंत्री प्रताप सरनायक और शशांक राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: PRATAP SARNAIK (TRANSPORT MINISTER, MAHARASHTRA) & SHASHANK RAO (RICKSHAW AND TAXI union LEADER) HOLDS PC0
0
Report
Advertisement
छात्र विरोध-शिक्षा नीति पर राजनीति तेज, लाठीचार्ज के आरोप उठे
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुन नहीं रहे है,हर स्तर पर समस्या है,छात्रों का प्रदर्शन स्वाभाविक है,उनकी बातें सरकार को सुननी चाहिए,पेपर लीक हो रहा है,धांधली है और आवाज उठाने पर लाठी बरसायी جاتی है,सरकार को अपने अंदर झांकना चाहिए,उनकी आभा मिट गई है लेकिन इनकी भाषा बेहद शर्मनाक है बाइट 1 शक्ति यादव, आरजेडी प्रवक्ता बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार छात्रों के हित के लिए लगातार काम कर रही है,प्रतियोगी परीक्षा को लेकर पांच सदस्यीय विशेष कमिटी गठन की जा रही है,TRE 4 को लेकर भी पहले से सीट बढ़ाई गई है,सरकार छात्रों के हित को लेकर गंभीर है बाइट 2 संजय गुप्ता, बीजेपी विधायक जेडीयू प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि एनडीए सरकार छात्र हित को पहली प्राथमिकता देती है ,हमेशा से युवाओं को रोजगार और नौकरी के लिए काम किया जा रहा है,जिन्होंने सीएम आवास के लिए कदम उठाया उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनके लिए जो सबसे सही होगा वही रास्ता अपनाया जाएगा बाइट 3 पूजा पैट्रिक,जेडीयू प्रवक्ता कांग्रेस के ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं के लिए काम कर रही है 21 से घटाकर 18 वर्ष मतदान का अधिकार कांग्रेस पार्टी ने ही युवाओं को दिया था,आज उनके साथ अन्याय हो रहा है,शिक्षक अभ्यार्थी के साथ अन्याय हो रहा है,इनकी मांगे जल्द मानी जानी चाहिए बाइट 4 ऋषि मिश्रा,कांग्रेस नेता0
0
Report
खेलो इंडिया संवाद: पीएम मोदी युवाओं से करेंगे संवाद, करौली में तीरंदाज प्रियंका मीणा
Karauli, Rajasthan:27 अगस्त को होगा खेलो इंडिया संवाद, प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे संवाद, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 27 अगस्त को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। करौली जिले से अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज प्रियंका मीणा को कार्यक्रम के लिए चुना गया है, जो युवाओं के साथ अपने खेल अनुभव साझा करेंगी। जिले में अब तक 41 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम करौली के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी राजकीय महाविद्यालय करौली में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य रफीक अहमद, माय भारत केंद्र के उपनिदेशक पंकज यादव और जिला समन्वयक रामलखन ने दी। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। प्रधानमंत्री के संवाद के बाद इंटरैक्टिव युवा संवाद होगा, जिसमें युवा अपने विचार, सुझाव और भविष्य की योजनाएं साझा कर सकेंगे। युवा संवाद में चार प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। इनमें जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना, विश्वस्तरीय कोचिंग और नए अवसर उपलब्ध कराना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों का विकास, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा विकसित भारत के लिए युवाओं को जरूरी कौशल, वॉलंटियरिंग और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना शामिल है। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षों में देश के खेल ढांचे में हुए बदलावों और उभरते खेल परिवेश की जानकारी भी साझा की जाएगी। युवाओं के सुझावों को संकलित कर खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।0
0
Report
भरतपुर कोतवाली के CCTV वीडियो में तीन युवकों की पिटाई और लूट
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के कोतवाली इलाके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवक एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक ने तीनों युवकों को तेज स्कूटी नहीं चलाने से टोकने पर हुआ। एक युवक पीड़ित युवक के सिर और चेहरे पर एक हमलावर ने कड़े से कई बार हमला किया, जिससे उसके काफी चोट आई है। यह पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कपिल गर्ग निवासी कमला रोड ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मैं अपने भतीजे को स्कूल से लेकर आ रहा था। मेरे घर से करीब 50 मीटर दूर तीन युवक राहुल, आवेस और कौशल सामने से तेज स्पीड में स्कूटी लेकर आये। उन्होंने कपिल की स्कूटी को टक्कर मार दी। कपिल ने तीनों युवकों से कहा कि स्कूटी धीरे चलाओ। इतने में राहुल नाम के युवक ने कपिल के चेहरे पर कड़े से तीन बार हमला किया। इससे कपिल के चेहरे, सिर और कंधे पर चोट आई। मारपीट के दौरान तीनों युवकों ने कपिल की जेब में रखे 83 सौ रुपये भी छीन लिए। यह पूरी घटना वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 22 अगस्त को कपिल ने कोतवाली थाने में तीनों युवाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक किस तरह से कपिल गर्ग से मारपीट कर रहे हैं। राहुल नाम का युवक कपिल के चेहरे और सिर पर तीन बार कड़े से हमला करता है, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई है। हमला करने के बाद तीनों युवक स्कूटी से फरार हो जाते हैं। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल भगीरथ ने बताया कि कपिल का medical करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हमला करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
