icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीट री एग्जाम में मध्य प्रदेश के आर्यमन सोलंकी टॉपर, देश में 46वीं रैंक

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने नीट री एग्जाम में प्रदेश में टॉप किया है और देश में उन्हें 46वीं रैंक मिली है. आर्यमन सोलंकी यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर फणींद्र सोलंकी और गायकोनोलॉजिस्ट अनुपमां सोलंकी के बेटे हैं. नीट री एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही घर वालों को उनके टॉपर होने की सूचना मिली और उसके बाद घर में बधाई देने वालों का भी तांता लग गया और आर्यमन ने बताया कि वह नौवीं क्लास से ही नीट की तैयारी कर रहा था साथ ही उसके माता-पिता का भी उसे पूरा सहयोग मिला जिसके बदौलत आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है. आर्यमन की सफलता से उसके माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. आर्यमन की बहन तान्या भी मेडिकल स्टूडेंट है उसका कहना है कि उसे मालूम था कि उसके भाई के अच्छे नंबर आएंगे लेकिन इतनी अच्छी रैंक आई है उसको लेकर भी वह काफी खुश है और वह चाहती है कि आगे चलकर उसका भाई भी एक अच्छा डॉक्टर बने.
0
0
Report

सीवान में पति ने सोती पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका; हालत गंभीर

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:एंकर सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक पति ने अपने पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेक दिया है।जिससे पत्नी का चेहरा झूलस गया है।महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है।आरोप है कि दिलीप राम नामक व्यक्ति ने सो रही पत्नी छोटी कुमारी के चेहरे पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।जलन के कारण महिला की नींद टूटी तो महिला बेचैन हो गई और पड़ोसी को इसकी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन महिला को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है की आखिर क्या कारण था की पति ने तेजाब जैसा पदार्थ अपने पत्नी पर फेक दिया। इस मामले मे सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है उसे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी जाँच कर रही है की ये तेजाब या कोई और पदार्थ है।
0
0
Report

पन्ना में पवित्र नगरी में अवैध शराब के काउंटर: आबकारी ने 10 ठिकानों पर दबिश

Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित धार्मिक और पवित्र नगरी पन्ना में गली गली अवैध शराब बिक रही है. स्थानीय लोगो के आक्रोश के बाद आबकारी अमले ने 10 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की है. बस स्टैंड पन्ना समेत दर्जनों स्थानों में शराब की अवैध बिक्री के काउंटर चालू हैं. मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 17 नगरों को पवित्र नगर में शामिल करते हुए शराब से पूर्णत: मुक्त घोषित किया गया था और यहां संचालित सरकारी शराब की दुकानों को बंद भी कराया गया था. लेकिन शराब माफियाओं द्वारा पन्ना शहर के भीतर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर काउंटर खोलकर शराब धड़ल्ले से बेच दी जा रही है. चाय पान की गुमटियों, रेस्टोरेंट, ढाबों में बिना डर के बियर, अंग्रेजी और देसी शराब बेची जा रही है. लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश पनप रहा था, लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद जिम्मेदार आबकारी विभाग ने छापा मारा. आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश पांडे ने जानकारी दी कि पन्ना शहर में लगभग 10 स्थान पर दबिश दी गई है और अवैध शराब जप्त की गई है. आबकारी टीम ने पन्ना शहर के चाय गुमटियों के साथ सतना बॉर्डर स्थित साईं कृपा ढाबे की तलाशी ली, जिसमें ढाबे के फ्रिज से 20 बोतल Kingfisher Beer और 27 कैन बीयर कुल 26.5 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी जितेंद्र राय के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 (क) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. दूसरी तरफ विट्नरी हॉस्पिटल रोड आगरा मोहल्ला में किराना दुकान चला रहे रोशन सिंह बुंदेला की दुकान से अवैध 46 पाव देशी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
0
0
Report
Advertisement

headline

Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, UP | सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत ने बजरंग दल के पूर्व क्षेत्रीय समन्वयक विकास त्यागी की शिकायत पर, ज़िला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाई एक अवैध मस्जिद को तुरंत गिराने का आदेश दिया है। साथ ही, सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और उसके गलत इस्तेमाल के लिए कब्ज़ा करने वाले पर लगभग 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपनी शिकायत में विकास त्यागी ने आरोप लगाया कि यह मस्जिद परिसर के अंदर अवैध रूप से बनाई गई थी, जबकि यह परिसर संवेदनशील और गोपनीय प्रशासनिक कार्यों के लिए एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है। इसके अलावा, इस जगह का इस्तेमाल धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ कमर्शियल कामों के लिए भी किया जा रहा था। वहाँ एक पोस्ट ऑफिस चल रहा था और कई कमरे बाहरी लोगों को किराए पर दिए गए थे, जिनका मासिक किराया मस्जिद कमेटी वसूलती थी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

गाजियाबाद की पिंक बूथ चौकी पर युवक की मौत, वीडियो वायरल; अधिकारी जांच में

Ghaziabad, Uttar Pradesh:पिक बूथ चौकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में चौकी के बाहर एक युवक लहू लुहान हालत में तड़पता हुआ दिखाई दे रहा था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरा मामला गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र की सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ चौकी का है। बीती 12 जुलाई को चौकी पर 22 वर्षीय ऑटो चलाने वाला युवक राजकुमार मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। युवक का ऑटो में सवार एक सवारी के साथ विवाद हो गया था। लेकिन जब वह चौकी पहुंचा तो चौकी का गेट नहीं खुला और इसी प्रयास में गेट का कांच टूट कर उसे लग गया। युवक लगभग 40 मिनट तक चौकी के गेट पर ही लहू लुहान हालत में तड़पता रहा। लोगों ने मदद करने की जगह उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी देर बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच गाजियाबाद के आला अधिकारियों ने शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगालते हुए लोगों से पूछताछ की। जाँच के बाद मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों की जांच इस समय चल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गुरुग्राम में काली थार टक्कर: चार घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में फिर काले रंग की थार का कहर खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर 4 लोग गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम के सोहना चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा शराब के नशे में थार चला रहे युवकों ने कार को मारी टक्कर थार की टक्कर इतनी तेज थी कि थार पलट गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी से बेमूश्किल निकाला गया घायलों को थार सवार युवकों में दूसरी कार में सवार महिलाओं के साथ भी की बत्तमीजी हादसे में तीन युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल थार चालक को लोगो ने मौके से पकड़ा जबकि दो युवक फरार थार और कार की टक्कर के बाद थार में सवार दो युवक हुए फरार रोहित नाम के युवक को लोगो ने मौके से ही पकड़ा आरोपी रोहित का सेक्टर 14 में है कैफे शराब और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
0
0
Report

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: सिंगरौली में हजारों युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

Singrauli, Madhya Pradesh:नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का जिले में भव्य शुभारंभ... नशे के खिलाफ सिंगरौली में बड़ा जनआंदोलन, हजारों युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ.... राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने दिया नशा छोड़ने का संदेश.... स्पी षियाज़ के.एम. ने युवाओं से कहा- नशा नहीं, शिक्षा, खेल और नवाचार को बनाएं अपना जुनून गढ़वा, चितरंगी, नवानगर समेत जिलेभर में चलाए गए जनजागरूकता कार्यक्रम.... सिंगरौली पुलिस की अपील- खुद नशे से दूर रहें, दूसरों को भी करें जागरूक.... मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सिंगरौली जिले में जनजागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ संदेश दिया गया। अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि नशा समाज और परिवार को अंदर से खोखला कर देता है। इसके कारण अपराध, सामाजिक कुरीतियां और पारिवारिक विघटन बढ़ते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि किसी चीज़ का जुनून होना चाहिए तो वह शिक्षा, खेल, कला और सकारात्मक सोच का होना चाहिए, क्योंकि नशा व्यक्ति के सपनों और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देता है। मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ गढ़वा, चितरंगी, नवानगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई। सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशे के विरुद्ध जागरूक कर नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ सिंगरौली के निर्माण में सहयोग करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top